Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Ashok Nishad
रायपुर। पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय की निरीक्षण समिति ने 22 कॉलेजों का निरीक्षण पूरा कर लिया है, जिन्होंने नए शैक्षणिक सत्र में नवीन पाठ्यक्रम शुरू करने की अनुमति मांगी थी। समिति ने अपनी रिपोर्ट विश्वविद्यालय प्रशासन को सौंप दी है। रिपोर्ट में अधिकांश कॉलेजों में पुस्तकों की कमी, अधूरी लाइब्रेरी, लैब और शिक्षकों की अनुपलब्धता जैसी गंभीर कमियां दर्ज की गई हैं। मान्यता पर मिलेगी सशर्त अनुमति विश्वविद्यालय अब इन कॉलेजों को कमियां दूर करने की शर्त पर पाठ्यक्रम की मान्यता देने की तैयारी में है। यह रिपोर्ट पहले विद्या परिषद की बैठक में प्रस्तुत की गई थी, और अब…
रायपुर। राजधानी की सड़कों को व्यवस्थित और आकर्षक बनाने की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाया गया है। घड़ी चौक से शंकर नगर तक बने गौरवपथ की तर्ज पर अब बिजली ऑफिस चौक, बूढ़ापारा से पचपेड़ी नाका तक गौरवपथ-2 तैयार किया जा रहा है। नगर निगम ने इस परियोजना की नापजोख और डीपीआर (विस्तृत परियोजना रिपोर्ट) तैयार कर ली है। 80 फीट चौड़ी होगी नई गौरवपथ सड़क गौरवपथ-2 की कुल लंबाई 2.3 किलोमीटर होगी। वर्तमान में यह सड़क कहीं 65, कहीं 70 तो कहीं 77 फीट चौड़ी है। इसे एक समान 80 फीट चौड़ा बनाया जाएगा। सड़क चौड़ीकरण के…
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य के चिकित्सा और स्वास्थ्य क्षेत्र में बड़ा कदम उठाते हुए नए मेडिकल कॉलेजों में 1009 नए पदों पर भर्ती को मंजूरी दे दी है। जल्द ही इन पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाएगी। यह भर्तियां मुख्य रूप से नए मेडिकल कॉलेजों, फिजियोथैरेपी कॉलेजों और नर्सिंग कॉलेजों के संचालन और संसाधन सुदृढ़ीकरण के लिए की जाएंगी। सरकार की इस स्वीकृति से जगदलपुर, जशपुर, मनेंद्रगढ़, बिलासपुर, दुर्ग, रायगढ़, दंतेवाड़ा, बैकुंठपुर, बीजापुर, बलरामपुर, नवा रायपुर, पुसौर-रायगढ़, जांजगीर-चांपा और कुरूद-धमतरी के नए कॉलेजों को सीधा लाभ मिलेगा। कहां-कितने पद स्वीकृत हुए: नवीन नर्सिंग महाविद्यालय (9 कॉलेज) – 378…
रायपुर। नशे (शराब )के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए खमतराई पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। आरटीओ ऑफिस के पास डेरापारा बंजारी नगर रावांभाठा इलाके में पुलिस ने दबिश देकर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, जिसके पास से 89 बोतल देशी मसाला शराब (कुल 16.020 बल्क लीटर) बरामद की गई है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान प्रदीप तिवारी (42 वर्ष), निवासी रावांभाठा, रायपुर के रूप में हुई है। वह शराब की अवैध बिक्री के लिए स्टॉक तैयार कर रहा था। पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी घर के पास बड़ी मात्रा में देशी मसाला…
रायपुर। राजधानी रायपुर के भाटागांव इलाके में प्रस्तावित नई अंग्रेजी शराब दुकान को लेकर स्थानीय नागरिकों और भाजपा पार्षद रवि सोनकर ने शुक्रवार को जमकर विरोध प्रदर्शन किया। लोगों का कहना है कि यह दुकान नगर माता बिन्नी बाई स्कूल के पास खोली जा रही थी, जबकि पहले से ही उसी क्षेत्र में एक देशी शराब भट्ठी संचालित है। स्थानीय निवासियों ने आपत्ति जताते हुए कहा कि स्कूल और रिहायशी क्षेत्र के पास दो-दो शराब दुकानों से न केवल इलाके का माहौल बिगड़ेगा, बल्कि बच्चों पर भी इसका गलत प्रभाव पड़ेगा। भाजपा पार्षद रवि सोनकर ने बताया कि क्षेत्र में…
बसना। बसना थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक 16 वर्षीय किशोर समेत दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने दोनों ही मामलों में शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पहली घटना ग्राम छोटेडाभा के पास की है। जानकारी के अनुसार, नमन दास मानिकपुरी (16) पिता द्रोण कुमार मानिकपुरी निवासी चंदखुरी, अपने मित्र राकेश दास मानिकपुरी के साथ बाइक (CG 06 GQ 3664) से ग्राम गढ़फुलझर जा रहा था। दोपहर करीब 1:20 बजे बसना-गढ़फुलझर मार्ग पर पेट्रोल पंप के आगे सामने से आ रही अज्ञात…
बिरकोनी। कार्तिक पूर्णिमा के शुभ अवसर पर शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय कांपा में बुधवार को हर्षोल्लास के साथ न्योता भोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में बच्चों के लिए पारंपरिक वातावरण में विशेष भोज तैयार किया गया। भोजन का पकवान आंवला पेड़ के नीचे खुले वातावरण में बनाया गया, जिससे बच्चों को ग्रामीण संस्कृति और सामूहिकता का अनुभव हुआ। न्योता भोज में जलेबी, ब्रेड पकोड़ा, पनीर, दाल, चावल और सब्जी जैसे स्वादिष्ट व्यंजन परोसे गए। बच्चों ने बड़े उत्साह के साथ भोजन का आनंद लिया। उनके चेहरों पर खुशी और उल्लास झलक रहा था। कांपा…
बसना।फुलझर अंचल के गौरव डॉ. चित्तरंजन कर को छत्तीसगढ़ राज्योत्सव के समापन अवसर पर राज्य अलंकरण सम्मान से सम्मानित किया गया। 5 नवंबर को नवा रायपुर में आयोजित समारोह में उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने उन्हें हिंदी एवं अंग्रेजी साहित्य के क्षेत्र में विशेष योगदान के लिए पं. सुंदरलाल शर्मा सम्मान प्रदान किया।इस अवसर पर मंच पर राज्यपाल रमेन डेका, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, और सांसद बृजमोहन अग्रवाल उपस्थित थे। हिंदी और अंग्रेजी साहित्य में उल्लेखनीय योगदान के लिए डॉ. चित्तरंजन कर को सम्मानित। डॉ. चित्तरंजन कर का जन्म महासमुंद जिले के सरायपाली तहसील के…
ग्राम संतपाली में विधायक चातुरी नंद ने किया नवीन हाट बाजार का शुभारंभ, बोले — “ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिलेगी नई दिशा” सरायपाली। सरायपाली विधानसभा क्षेत्र के ग्राम संतपाली में आज नवीन हाट बाजार का भव्य शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक चातुरी नंद ने फीता काटकर बाजार का उद्घाटन किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक नंद ने कहा कि — “नवीन हाट बाजार का निर्माण ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई गति देगा। यह बाजार स्थानीय किसानों, महिला स्व-सहायता समूहों और छोटे व्यापारियों के लिए आजीविका का स्थायी साधन बनेगा।” उन्होंने आगे कहा कि इस तरह…
वंदे मातरम् गीत की 150वीं वर्षगांठ पर करनापाली स्कूल में भव्य आयोजन बसना। आज दिनांक 7 नवंबर 2025 को विकासखंड बसना के शासकीय प्राथमिक शाला करनापाली में राष्ट्रगीत “वंदे मातरम्” के 150वें वर्षगांठ के उपलक्ष्य में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय प्रार्थना सभा में साउंड सिस्टम के साथ पूर्ण वंदे मातरम् गीत के सामूहिक गान से हुई। इस अवसर पर विद्यालय के बच्चों ने विशेष वेशभूषा धारण की — छात्राएँ मां भारती के रूप में सजीं, वहीं छात्र कृषक के परिधान में नजर आए, जो आकर्षण का केंद्र बना। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों एवं शिक्षकों…