Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    पिथौरा: स्ट्रीट लाइट के नीचे चल रहा था जुआ फड़, पुलिस की रेड में 7 जुआरी गिरफ्तार।

    07/11/2026

    महासमुंद: भानपुर में जुआ फड़ पर बागबाहरा पुलिस की दबिश, 9 जुआरी गिरफ्तार।

    07/11/2026

    महासमुंद: पचरी में अवैध महुआ शराब के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3 आरोपी गिरफ्तार।

    07/11/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, November 9
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
    Chhattisgarh Vision
    • होम
    • रायपुर
    • महासमुंद
    • पिथौरा
    • बसना
    • सरायपाली
    • बागबाहरा
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायगढ़
    • बस्तर
    • वेब स्टोरी
    • अन्य
    Chhattisgarh Vision
    Home»बसना»बसना: सरस्वती शिशु मंदिर बसना में भारतीय ज्ञान परंपरा पर 1 दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया।
    बसना

    बसना: सरस्वती शिशु मंदिर बसना में भारतीय ज्ञान परंपरा पर 1 दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया।

    Ashok NishadBy Ashok Nishad31/12/2025Updated:18/01/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    शिशु मंदिर Basna 11
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram Copy Link

    बसना।बसना नगर स्थित सरस्वती शिशु मंदिर  विद्यालय में भारतीय ज्ञान परंपरा में शिक्षण-प्रशिक्षण विषय पर एकदिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ आचार्य विकास वर्ग में मां भारती के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन कर किया गया। इस प्रशिक्षण में 54 आचार्य एवं दीदियों ने सहभागिता कर प्रशिक्षण का लाभ लिया।

    shiksha logo
    सरस्वती शिशु मंदिर बसना में एकदिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

    प्रशिक्षण सत्र में वरिष्ठ आचार्य श्री अभिमन्यु दास ने ब्रह्मनाद करने की विधि को विस्तार से समझाते हुए बताया कि प्रथम नाद को 75 प्रतिशत से 25 प्रतिशत, द्वितीय नाद को 50 प्रतिशत से 50 प्रतिशत तथा तृतीय नाद को 25 प्रतिशत से 75 प्रतिशत अनुपात में किया जाता है। साथ ही उन्होंने गायत्री मंत्र के शुद्ध एवं सही उच्चारण की विधि भी सिखाई।

    क्रीड़ा Pirda 333

    इस अवसर पर सरस्वती शिशु मंदिर के प्राचार्य श्री रमेश कुमार कर ने अपने उद्बोधन में कहा कि मनुष्य जीवन की अंतिम सांस तक सीखता रहता है। प्रत्येक व्यक्ति में सोचने-विचारने की क्षमता अलग-अलग होती है। सभी को संतुष्ट करने एवं विद्यालय को सही दिशा देने के लिए विद्या भारती की योजनाओं को समझना आवश्यक है। आत्मविश्वास बढ़ाने और व्यक्तित्व विकास के लिए निरंतर प्रशिक्षण की आवश्यकता होती है।

    साइबर अपराध portal

    प्रशिक्षण के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए वक्ताओं ने कहा कि विद्यालय संचालन हेतु बनाई गई योजनाओं का पूर्ण मनोयोग एवं निष्ठा से पालन करना आवश्यक है। उन्होंने डॉ. बलिराम हेडगेवार के विचारों को स्मरण करते हुए कहा कि उन्होंने समाज को एकजुट कर एकता के सूत्र में पिरोने का प्रयास किया। बार-बार की गुलामी से त्रस्त भारत माता को मुक्त कराने के लिए उन्होंने लोगों को संगठित किया।“त्याग के समान सुख नहीं, संग्रह के समान दुःख नहीं, ज्ञान के समान तप नहीं” — इस शास्त्रीय वाक्य को डॉ. हेडगेवार ने अपने जीवन में उतारकर समाज तक पहुँचाने का प्रयास किया।

    images1

    कार्यक्रम में यह भी बताया गया कि कला को साधने के लिए मन को साधना आवश्यक है। शब्दों की गरिमा का सही चयन होना चाहिए तथा योजकता का गुण विकसित करने के लिए स्वयं का निरंतर मूल्यांकन करना पड़ता है।

    भारतीय ज्ञान परंपरा में शिक्षण-प्रशिक्षण विषय पर अखिल भारतीय संगठन मंत्री श्री मुकुल कानिटकर के यूट्यूब माध्यम से अमृतवाणी के द्वारा मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। उन्होंने कहा कि किसी भी कार्य को बार-बार दोहराना ही कौशल कहलाता है। कला को साधना, उसका प्रकटीकरण करना आवश्यक है। मनुष्य के अंतर्मन में निहित सुप्त कला और ज्ञान को प्रकट करना ही वास्तविक शिक्षा है।कार्यक्रम का समापन सकारात्मक वातावरण में हुआ, जिसमें उपस्थित सभी आचार्य-दीदियों ने भारतीय ज्ञान परंपरा को शिक्षण में आत्मसात करने का संकल्प लिया।

    Ashok Nishad Image
    Ashok Nishad
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram

    Related Posts

    महासमुंद: धान खरीदी में लापरवाही और अनियमितता बर्दाश्त नहीं होगी : कलेक्टर विनय कुमार लंगेह।

    05/11/2026

    महासमुंद: 5 पटवारी निलंबित राजस्व कार्यों में लापरवाही और हड़ताल में शामिल होने पर हुई कार्रवाई।

    05/11/2026

    बसना: शासकीय प्राथमिक शाला गढ़पटनी का संकुल समन्वयक सर्वेश कुमार सिंह ने किया आकस्मिक निरीक्षण।

    05/11/2026

    बसना: सांकरा में आरएसएस का विजयादशमी उत्सव एवं पथ संचलन संपन्न।

    05/11/2026

    बसना: भाजपा का नारा ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ किसके खिलाफ और क्यों? – मोक्ष कुमार प्रधान।

    04/11/2026

    बसना: विज्ञान प्रतियोगिताओं में बसना विकासखण्ड के विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन।

    04/11/2026
    टॉप पोस्ट
    बसना

    महासमुंद: धान खरीदी में लापरवाही और अनियमितता बर्दाश्त नहीं होगी : कलेक्टर विनय कुमार लंगेह।

    Ashok Nishad
    बसना

    महासमुंद: 5 पटवारी निलंबित राजस्व कार्यों में लापरवाही और हड़ताल में शामिल होने पर हुई कार्रवाई।

    Ashok Nishad
    बसना

    बसना: शासकीय प्राथमिक शाला गढ़पटनी का संकुल समन्वयक सर्वेश कुमार सिंह ने किया आकस्मिक निरीक्षण।

    Ashok Nishad
    Editors Picks

    पिथौरा: स्ट्रीट लाइट के नीचे चल रहा था जुआ फड़, पुलिस की रेड में 7 जुआरी गिरफ्तार।

    07/11/2026

    महासमुंद: भानपुर में जुआ फड़ पर बागबाहरा पुलिस की दबिश, 9 जुआरी गिरफ्तार।

    07/11/2026

    महासमुंद: पचरी में अवैध महुआ शराब के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3 आरोपी गिरफ्तार।

    07/11/2026

    महासमुंद: जुआ खेलते 8 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने स्कॉर्पियो और 6 दोपहिया वाहनों सहित ₹5.16 लाख का मशरूका किया जब्त।

    06/11/2026
    About Us

    Chhattisgarh Vision एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल है, जो छत्तीसगढ़ और देश-विदेश की ताज़ा खबरें, विश्लेषण और जनहित से जुड़ी जानकारी पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष और सटीक समाचार प्रदान करना है।

    Editor: Ashok Nishad

    Email Us: cgvisionan@gmail.com

    Contact: +91-9977002352

    Address: Mowa, Raipur, Chhattisgarh

    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
    Use Full Pages
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    November 2026
    MTWTFSS
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30 
    « Oct    
    © 2026 Chhattisgarh Vision. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.