Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    सरायपाली: शाला प्रवेश उत्सव की तैयारियों को लेकर विभागीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

    24/06/2026

    बसना: शासकीय प्राथमिक शाला गढ़पटनी में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव।

    24/06/2026

    बसना: शिक्षा विभाग के निरीक्षण के दौरान विभिन्न शैक्षणिक मुद्दों पर सौंपा गया ज्ञापन।

    24/06/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, June 25
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
    Chhattisgarh Vision
    • होम
    • रायपुर
    • महासमुंद
    • पिथौरा
    • बसना
    • सरायपाली
    • बागबाहरा
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायगढ़
    • बस्तर
    • वेब स्टोरी
    • अन्य
    Chhattisgarh Vision
    Home»सरायपाली»सरायपाली: चाकू की नोक पर लूट, पुलिस ने 24 घंटे में आरोपी को किया गिरफ्तार
    सरायपाली

    सरायपाली: चाकू की नोक पर लूट, पुलिस ने 24 घंटे में आरोपी को किया गिरफ्तार

    Ashok NishadBy Ashok Nishad02/01/2026Updated:11/01/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    लूट Saraipali chori1
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram Copy Link

    सरायपाली(जीतयादव)।सरायपाली क्षेत्र में हुई लूट की गंभीर घटना पर महासमुंद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए लूटी गई रकम बरामद कर मुख्य आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। वहीं घटना में शामिल एक विधि से संघर्षरत बालक के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई की गई है।

    लूट Saraipali thana

    चाकू दिखाकर लूट की गई रकम बरामद, विधि से संघर्षरत बालक पर भी कार्रवाई

    प्रार्थी राकेश नायक, पिता जन्मजय नायक, उम्र 35 वर्ष, निवासी माधोपाली, थाना सरायपाली ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 31.12.2025 को रात्रि लगभग 09:00 बजे, वह सरायपाली से काम खत्म कर अपने दोस्त लक्ष्मीचंद के साथ मोटरसाइकिल से घर लौट रहा था। इसी दौरान दर्राभाठा बिजली ऑफिस (132 केवी) के पास आरोपी बिट्टू खान ने रास्ता रोककर चाकू दिखाते हुए जान से मारने की धमकी दी एवं गाली-गलौच करते हुए प्रार्थी की पेंट की जेब में रखी 1900 रुपये की रकम लूट ली। आरोपी ने पुलिस को सूचना देने पर जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गया।

    BETI bachao

    प्रार्थी की शिकायत पर थाना सरायपाली में आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 01/26, धारा 296, 351(2), 126(2), 309(4), 3(5) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

    लूट की गंभीरता को देखते हुए थाना सरायपाली पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची, लेकिन आरोपी फरार मिला। पुलिस द्वारा टीम गठित कर लगातार दबिश दी गई, जिसके परिणामस्वरूप लूट के मुख्य आरोपी बिट्टू खान, पिता मोहम्मद आमिन खान, उम्र 23 वर्ष, निवासी ताज नगर झिलमिला को दिनांक 02.01.2025 को गिरफ्तार किया गया।

    Dr Bharti Patel Saraipali

    आरोपी के कब्जे से लूट की गई रकम 1900 रुपये बरामद कर जप्त की गई। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। वहीं इस घटना में शामिल एक विधि से संघर्षरत बालक के विरुद्ध पृथक से विधिसम्मत कार्रवाई की गई है।उक्त संपूर्ण कार्रवाई महासमुंद पुलिस द्वारा की गई है।

    Ashok Nishad Image
    Ashok Nishad
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram

    Related Posts

    सरायपाली: शाला प्रवेश उत्सव की तैयारियों को लेकर विभागीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

    24/06/2026

    बसना: BEST कंप्यूटर एजुकेशन को तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया।

    24/06/2026

    सरायपाली: NMMSE परीक्षा में चयनित छात्रा लक्ष्मी भोई का सम्मान, विद्यालय में हर्ष का माहौल।

    21/06/2026

    सरायपाली: रिमजी स्कूल में नवाचारी गतिविधियों के साथ मनाया गया प्रवेश उत्सव।

    18/06/2026

    सरायपाली: शाला प्रवेशोत्सव के साथ सरायपाली में नए शिक्षा सत्र का हुआ भव्य शुभारंभ।

    18/06/2026

    सरायपाली: स्कूटी में महुआ शराब की तस्करी कर रहा युवक गिरफ्तार, 30 लीटर शराब जब्त।

    17/06/2026
    टॉप पोस्ट
    सरायपाली

    सरायपाली: शाला प्रवेश उत्सव की तैयारियों को लेकर विभागीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

    Ashok Nishad
    सरायपाली

    बसना: BEST कंप्यूटर एजुकेशन को तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया।

    Ashok Nishad
    सरायपाली

    सरायपाली: NMMSE परीक्षा में चयनित छात्रा लक्ष्मी भोई का सम्मान, विद्यालय में हर्ष का माहौल।

    Ashok Nishad
    Editors Picks

    सरायपाली: शाला प्रवेश उत्सव की तैयारियों को लेकर विभागीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

    24/06/2026

    बसना: शासकीय प्राथमिक शाला गढ़पटनी में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव।

    24/06/2026

    बसना: शिक्षा विभाग के निरीक्षण के दौरान विभिन्न शैक्षणिक मुद्दों पर सौंपा गया ज्ञापन।

    24/06/2026

    भंवरपुर: तरेकेला में खड़खड़िया जुआ फड़ पर बसना पुलिस की रेड, 6 आरोपी गिरफ्तार।

    24/06/2026
    About Us

    Chhattisgarh Vision एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल है, जो छत्तीसगढ़ और देश-विदेश की ताज़ा खबरें, विश्लेषण और जनहित से जुड़ी जानकारी पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष और सटीक समाचार प्रदान करना है।

    Editor: Ashok Nishad

    Email Us: cgvisionan@gmail.com

    Contact: +91-9977002352

    Address: Mowa, Raipur, Chhattisgarh

    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
    Use Full Pages
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    June 2026
    MTWTFSS
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930 
    « May    
    © 2026 Chhattisgarh Vision. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.