Author: Ashok Nishad

रायपुर। राजधानी रायपुर के सुंदर नगर इलाके में एक रिटायर्ड बैंक मैनेजर के घर से सोने की अंगूठी और नगदी रकम चोरी होने का मामला सामने आया है। चोरी की वारदात घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसमें एक महिला नीले रंग का सलवार सूट पहनकर और चेहरा ढककर घर में प्रवेश करती हुई दिखाई दे रही है। मामला डीडी नगर थाना क्षेत्र का है। पुलिस के अनुसार, पीड़ित ब्यास नारायण शुक्ला, निवासी अमरपुरी रोड सुंदर नगर, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के रीजनल ऑफिस रायपुर से सन् 1998 में असिस्टेंट रीजनल मैनेजर पद से सेवानिवृत्त हुए…

Read More

महासमुंद।धान खरीदी सीजन की शुरुआत से पहले जिला प्रशासन ने किसानों की सुविधा और शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए बड़ा कदम उठाया है। खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के दौरान समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन व्यवस्था को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से जिला स्तरीय नियंत्रण कक्ष (Control Room) स्थापित किया गया है। यह नियंत्रण कक्ष विपणन संघ कार्यालय महासमुंद और जिला खाद्य अधिकारी कार्यालय महासमुंद – दोनों जगह संचालित होगा। यहां किसानों की समस्याओं, धान खरीदी केंद्रों की जानकारी और तौल व परिवहन से जुड़ी शिकायतें सुनी जाएंगी। इन अधिकारियों को मिली जिम्मेदारी नियंत्रण कक्ष प्रभारी के रूप में…

Read More

धान खरीदी केंद्र बांदुमुड़ा में खोले जाने की मांग पर किसानों का कलेक्टोरेट घेराव, 17 नवंबर से धरने की चेतावनी महासमुंद। तेंदूकोना सहकारी समिति के अंतर्गत आने वाले ग्राम डोकरपाली, टुरीझर और बान्दुमुड़ा के लगभग 150 किसानों ने शुक्रवार को कलेक्टोरेट पहुंचकर धान खरीदी केंद्र बांदुमुड़ा में खोलने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। किसानों ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा और चेतावनी दी कि यदि मांग पूरी नहीं हुई तो 17 नवंबर से तेंदूकोना खरीदी केंद्र में धरना और चक्काजाम किया जाएगा। किसानों की प्रमुख मांग किसानों ने बताया कि नवीन स्वीकृत धान खरीदी केंद्र को कलमीदादर के बजाय बांदुमुड़ा…

Read More

वंदे मातरम् की 150वीं वर्षगांठ पर सरायपाली कॉलेज में सामूहिक गायन — विद्यार्थियों में जागी देशभक्ति की भावना सरायपाली।स्वर्गीय राजा वीरेंद्र बहादुर सिंह शासकीय कॉलेज, सरायपाली में शुक्रवार को राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ की 150वीं वर्षगांठ पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में कॉलेज स्टाफ और विद्यार्थियों ने मिलकर वंदे मातरम् का सामूहिक गायन किया और भारत माता के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की। प्राचार्य डॉ. संध्या भोई ने बताई ‘वंदे मातरम्’ की ऐतिहासिक महत्ता कार्यक्रम के मुख्य वक्ता एवं कॉलेज की प्राचार्य डॉ. संध्या भोई ने राष्ट्रगीत वंदे मातरम् की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पर प्रकाश डालते हुए कहा —…

Read More

बसना के स्काउट्स-गाइड्स ने राज्य स्तरीय सर्व धर्म प्रार्थना सभा एवं सामूहिक “वंदे मातरम्” गायन में दी सहभागिता  बसना। भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के तत्वावधान में रायपुर स्थित सरदार बलवीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय सर्व धर्म प्रार्थना सभा एवं राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ के सामूहिक गायन कार्यक्रम में विकासखंड बसना के 60 स्काउट्स, गाइड्स, स्काउटर्स एवं गाइडर्स ने सहभागिता की। यह आयोजन राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में किया गया, जिसमें माँ भारती के प्रति समर्पण, देशभक्ति और आध्यात्मिक एकता की भावना प्रमुख रही। मुख्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति कार्यक्रम…

Read More

शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला अरेकेल में मनाया जाएगा FLN मेला, बच्चों में सीखने की उत्सुकता बढ़ाने का प्रयास बसना। शिक्षा विभाग के समग्र शिक्षा अभियान के तहत शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला अरेकेल में FLN मेला (Foundational Literacy and Numeracy Mela) का आयोजन आगामी 14 नवंबर 2025 (बाल दिवस) को किया जाएगा। इस मेले का उद्देश्य बच्चों को स्वयं से सीखने वाली गतिविधियों के माध्यम से शिक्षण को रोचक और आनंददायक बनाना है। स्वयं सीखेंगे, स्वयं सिखाएंगे बच्चे मेले में कक्षा पहली से तीसरी तक के बच्चों के लिए हिन्दी, गणित और अंग्रेजी विषयों के स्टॉल लगाए जाएंगे।विशेष बात यह रहेगी…

Read More

शिक्षक के सूने घर से डेढ़ लाख के जेवर चोरी, दिनदहाड़े हुई वारदात पिथौरा। नगर पंचायत पिथौरा के समीप ग्राम पंचायत लहरौद में शुक्रवार को दिनदहाड़े चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। अज्ञात चोरों ने शिक्षक के सूने मकान का ताला तोड़कर करीब डेढ़ लाख रुपए के जेवर और नगदी पार कर दी। स्कूल गए परिवार के बीच घर में हुई चोरी पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, वार्ड क्रमांक 2 निवासी शिक्षक बालकुमार ठाकुर रोजाना की तरह सुबह करीब 10 बजे स्कूल चले गए थे। उनकी पत्नी और बेटी भी स्कूल गई हुई थीं, जिससे घर पूरी तरह…

Read More

छत्तीसगढ़ महतारी पर आपत्तिजनक टिप्पणी और अमित बघेल को गाली देने के विरोध में महासमुंद में शिकायत दर्ज महासमुंद। सोशल मीडिया पर छत्तीसगढ़ महतारी के प्रति आपत्तिजनक टिप्पणी और जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष अमित बघेल को गाली-गलौज करने के मामले ने तूल पकड़ लिया है।महासमुंद जिले में जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के कार्यकर्ताओं ने इस घटना के खिलाफ थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। आईडी “deepak_lalwani123” से की गई आपत्तिजनक पोस्ट पार्टी के जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र चंद्राकर ने बताया कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर आईडी @deepak_lalwani123 से छत्तीसगढ़ महतारी के सम्मान को ठेस पहुंचाने वाली टिप्पणी की…

Read More

बसना(रूपानंद साव)। नगर पंचायत बसना क्षेत्र में सड़क निर्माण और स्ट्रीट लाइट लगाने का काम कर रहे ठेकेदारों की लापरवाही अब लोगों की जान पर भारी पड़ सकती है। ग्रामीण बैंक (टीटी कंपनी) के पास सड़क के बीचोंबीच बड़े लाइन का केबल कनेक्शन बिछाकर खुला छोड़ दिया गया है, जिससे दुर्घटना का खतरा बना हुआ है। स्थानीय व्यापारियों और जागरूक नागरिकों ने नगर पंचायत को कई बार मौखिक सूचना दी, लेकिन अब तक किसी अधिकारी या कर्मचारी ने इस पर ध्यान नहीं दिया। खतरे के बीच खेलते बच्चे, रोज गुजरते राहगीर ग्रामिण बैंक और टीटी कंपनी के पास दिनभर बच्चे…

Read More

रायपुर में 12 नवंबर को रोजगार मेला: 180 से अधिक पदों पर होगी भर्ती, युवाओं के लिए सुनहरा मौका रायपुर। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र, रायपुर की ओर से युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 12 नवंबर 2025 को एकदिवसीय प्लेसमेंट कैंप आयोजित किया जा रहा है। यह कैंप सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक जिला रोजगार कार्यालय परिसर, रायपुर में होगा। इस प्लेसमेंट कैंप में निजी क्षेत्र की कई प्रतिष्ठित कंपनियां भाग लेंगी और योग्य उम्मीदवारों का चयन विभिन्न पदों पर किया जाएगा। इन कंपनियों में होंगे साक्षात्कार और भर्ती स्क्वायर बिजनेस…

Read More