Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Ashok Nishad
गौरव जनजातीय पखवाड़ा पर सेजेस विद्यालय में मनाया गया आदिवासी गौरव दिवस — चित्रकला नृत्य और भाषण प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा महासमुंद। गौरव जनजातीय दिवस के उपलक्ष्य में सेजेस (हिंदी माध्यम) विद्यालय, महासमुंद में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय में चित्रकला, नृत्यकला और भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य आदिवासी स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान को याद करना और उनके त्याग एवं बलिदान को नमन करना रहा। चित्रकला प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने भगवान बिरसा मुंडा, गुंडाधुर, शहीद वीर नारायण सिंह और अहिल्या बाई के चित्र…
तहसील साहू संघ बसना का चुनाव संपन्न — शांतिपूर्ण माहौल में हुआ मतदान, महेंद्र साव बने अध्यक्ष बसना(रूपानंद साव)। छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के निर्देशानुसार और जिलाध्यक्ष धरमदास साहू की अनुशंसा पर 9 नवंबर 2025 को तहसील साहू संघ बसना का चुनाव शांतिपूर्ण एवं हर्षोल्लास के वातावरण में संपन्न हुआ। यह चुनाव तेलीय कुल देवी भक्त शिरोमणि कर्मा माता मंदिर परिसर, बोहारपार धाम में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सामाजिक एकता और सौहार्द का संदेश प्रमुख रूप से देखने को मिला। चुनाव पांच परीक्षेत्रों में आयोजित हुआ, जिनमें विभिन्न पदों पर निम्नलिखित पदाधिकारी निर्वाचित हुए — बंसुला परिक्षेत्र अध्यक्ष –…
बलौदा में विधायक चातुरी नंद की जन चौपाल -अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश सरायपाली । सुदूर अंचल बलौदा गांव में विधायक चातुरी नंद ने जन चौपाल आयोजित कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। विधायक नंद ने प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश दिए। जन चौपाल में ग्राम बलौदा निवासी प्रफुल्ल दास ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ दिलाने की मांग रखी। इस पर विधायक ने मौके पर ही संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया कि पात्र किसान को शीघ्र लाभ…
तालपतरी में छिपाकर यूपी ले जा रहे थे 22 लाख का गांजा — महासमुंद ANTF और बसना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में दो तस्कर गिरफ्तार बसना । जिले में पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। महासमुंद एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) और बसना पुलिस की संयुक्त टीम ने अवैध गांजा तस्करी करते हुए दो अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 60 किलोग्राम गांजा जब्त किया गया है, जिसकी बाजार कीमत लगभग 12 लाख रुपए आंकी गई है। पुलिस ने बताया कि तस्करों ने गांजा को तालपतरी में छिपाकर रखा था, ताकि जांच के दौरान पुलिस…
बसना के कुदारीबाहरा खंड में हिंदू सम्मेलन की तैयारी तेज — 21 दिसंबर को कपसाखूंटा में होगा आयोजन बसना। बसना प्रखंड के कुदारीबाहरा खंड में प्रस्तावित हिंदू सम्मेलन की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। इसी कड़ी में सोमवार को बरोली गांव में बैठक आयोजित की गई। यह सम्मेलन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित किया जा रहा है। बसना प्रखंड के सभी 17 करो में हिंदू सम्मेलन के कार्यक्रम आयोजित होने हैं। बैठक में बसना प्रखंड हिंदू सम्मेलन संयोजक एवं विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री बसंत देवता, तथा बसना प्रखंड उपाध्यक्ष दिनेश डडसेना सहित…
कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने किया बागबाहरा और पिथौरा क्षेत्र का निरीक्षण — मतदाता सूची पुनरीक्षण और धान खरीदी की तैयारियों का लिया जायजा महासमुंद। जिले के कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने सोमवार को बागबाहरा एवं पिथौरा विकासखंड क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने अंतरराज्यीय चेक पोस्टों का निरीक्षण किया और विशेष गहन मतदाता सूची पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम के अंतर्गत घर-घर सत्यापन कार्य का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर लंगेह ने बागबाहरा मंडी पहुंचकर बीएलओ से मतदाता गणना प्रपत्र और घोषणा प्रपत्र से संबंधित जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक बीएलओ अपने क्षेत्र में घर-घर…
बसना।बसना क्षेत्र का कुडेकेल नाला वर्षों से टूटा हुआ है और अब यह लोगों की जान के लिए खतरा बन चुका है। स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि इस नाले के निर्माण के लिए वे कई बार कलेक्टर को आवेदन दे चुके हैं, लेकिन प्रशासन की ओर से आज तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। सोमवार रात एक कार (CG04 QH 7203)इसी नाले में गिर गई बसना विधानसभा के विधायक डॉ. सम्पत अग्रवाल ने चुनाव से पहले पुल निर्माण का आश्वासन दिया था, लेकिन चुनाव के बाद मामला ठंडे बस्ते में चला गया। बीते दिनों हुई बारिश में नाला फिर से…
नगर कीर्तन में पंज प्यारों के नेतृत्व में उमड़ा जनसैलाब, गतका दल ने दिखाया अद्भुत कौशल पिथौरा। सिख धर्म के प्रथम गुरु श्री गुरु नानक देव जी का 556वां प्रकाश पर्व पिथौरा नगर में धार्मिक उत्साह और सामाजिक सौहार्द्र के साथ भव्य रूप से मनाया गया। इस अवसर पर सिख समाज के साथ-साथ नगरवासियों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया और पूरे नगर को भक्ति और एकता के रंग में रंग दिया। सुबह से ही गुरुद्वारा साहिब में श्रद्धालु मत्था टेकने और गुरु नानक देव जी को नमन करने पहुंचे। पूरे दिन शब्द-कीर्तन का आयोजन हुआ, जिससे वातावरण भक्तिमय हो उठा।…
कांग्रेस का आरोप— भाजपा आयोग के साथ मिलकर मतदाता सूची में गड़बड़ी कर रही है, पारदर्शिता बनाए रखी जाए रायपुर। छत्तीसगढ़ में चल रही मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया को लेकर राजनीतिक तापमान बढ़ गया है। कांग्रेस ने चुनाव आयोग से इस प्रक्रिया की समय सीमा तीन महीने बढ़ाने की मांग की है। पार्टी का कहना है कि इस समय राज्य में धान खरीदी और कटाई-बिक्री का सीजन चल रहा है, जिससे किसानों और ग्रामीण मतदाताओं के लिए आवश्यक दस्तावेज जमा करना कठिन है। कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि SIR प्रक्रिया कांग्रेस के मजबूत बूथों पर मतदाता…
“सेफ रेसिंग, सेफ राइडिंग” थीम पर हुआ आयोजन, CM विष्णु देव साय बोले — सड़क सुरक्षा के लिए मील का पत्थर रायपुर। राजधानी रायपुर के बूढ़ापारा आउटडोर स्टेडियम में रविवार को आयोजित सुपरबाइक चैंपियनशिप के फाइनल राउंड में रफ्तार और रोमांच का अनोखा संगम देखने को मिला। देश-विदेश से आए 110 बाइकर्स ने अपनी कला, साहस और कौशल का प्रदर्शन करते हुए दर्शकों को रोमांचित कर दिया। कार्यक्रम के दौरान राइडर्स ने 30 फीट ऊंची छलांग लगाते हुए फ्री-स्टाइल स्टंट्स पेश किए। 14 कैटेगरी में हुई इस प्रतियोगिता में 6 से 15 वर्ष आयु वर्ग के बच्चे भी शामिल हुए,…