Author: Ashok Nishad

गढ़पटनी । ग्राम गढ़पटनी में हनुमान जी की प्राण प्रतिष्ठा समारोह बड़े ही हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर पूरे गांव में धार्मिक और उत्साहपूर्ण माहौल बना रहा। सुबह से ही कलश यात्रा के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ, जिसमें ग्राम की महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर मंगल गीत गाते हुए शोभायात्रा निकाली। इस अवसर पर शासकीय प्राथमिक शाला गढ़पटनी के बच्चों ने रामायण के पात्रों की आकर्षक झांकियां प्रस्तुत कीं। बच्चों ने श्रीराम, लक्ष्मण, माता सीता, शबरी और हनुमान जी के रूप में सजीव झलकियां प्रस्तुत कर उपस्थित जनों को मंत्रमुग्ध कर दिया।…

Read More

सांकरा। झेरिया यादव समाज की ग्राम सांकरा में रविवार को एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई, जिसमें समाज के विभिन्न मुद्दों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। बैठक में समाज की एकता, धार्मिक भावना और संगठनात्मक सुदृढ़ता को लेकर कई ठोस निर्णय लिए गए। बैठक के दौरान सरायपाली ब्लॉक के ग्राम छुहीपाली में एक भव्य श्री राधा कृष्ण मंदिर निर्माण का प्रस्ताव तहसील अध्यक्ष श्री नरेंद्र यादव द्वारा रखा गया। इस प्रस्ताव का समाज के सभी स्वजातीय बंधुओं ने सर्वसम्मति से समर्थन किया और मंदिर निर्माण में आर्थिक व श्रमदान दोनों रूपों में सहयोग देने का संकल्प लिया। समाज के पदाधिकारियों ने…

Read More

सिरपुर और बंदोरा में कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ भव्य आयोजन, नपाध्यक्ष निखिलकांत साहू ने खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह महासमुंद। ग्राम सिरपुर और बंदोरा में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता में नगर पालिका अध्यक्ष निखिलकांत साहू बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। दोनों स्थानों पर ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नपाध्यक्ष साहू ने कहा कि सिरपुर अंचल लंबे समय से खेल संस्कृति को जीवंत बनाए हुए है। यहां प्रतिवर्ष आयोजित होने वाली कबड्डी प्रतियोगिताएं युवाओं की प्रतिभा को निखारने का एक सशक्त मंच प्रदान करती हैं। उन्होंने खिलाड़ियों को टीम…

Read More

बसना। पुरानी बस्ती स्थित भगत चौक के प्राचीन वट वृक्ष के नीचे इस वर्ष 64वां अखंड राम नाम सप्ताह यज्ञ का आयोजन बड़े ही श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ किया जा रहा है। यह धार्मिक आयोजन 2 नवंबर से प्रारंभ होकर 10 नवंबर 2025 तक चलेगा। कार्यक्रम की शुरुआत 2 नवंबर को कलश यात्रा, देव प्राण प्रतिष्ठा एवं अयाचक पात्र पूजन से होगी। सात दिनों तक लगातार राम नाम संकीर्तन यज्ञ किया जाएगा। वहीं, 9 नवंबर को अखंड राम नाम सप्ताह यज्ञ का समापन और 10 नवंबर को भंडारा, सहभोज एवं कलश विसर्जन यात्रा का आयोजन किया जाएगा। अखंड…

Read More

बसना। सिंघोड़ा पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है, जो बाइक की सीट कवर में गांजा छिपाकर परिवहन कर रहा था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 5 किलोग्राम गांजा बरामद किया है, जिसकी अनुमानित कीमत ₹75,000 बताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार, 7 नवंबर को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक युवक ओडिशा से बिना नंबर की बाइक एसपी साईन 125 में गांजा लेकर महासमुंद की ओर जा रहा है। सूचना के आधार पर थाना सिंघोड़ा पुलिस ने नेशनल हाइवे-53 पर ग्राम रेहटीखोल के पास नाकाबंदी…

Read More

मतदाता सूची में नाम जोड़ने और जांच को लेकर लोगों में परेशानी — बीएलओ नहीं पहुंच रहे घर-घर, वार्डों में फॉर्म वितरण का काम 10% भी पूरा नहीं रायपुर। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत नाम जोड़ने और संशोधन के लिए लोग इन दिनों काफी परेशान हैं। प्रशासन का दावा है कि बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) को गणना प्रपत्र लेकर घर-घर भेजा गया है, लेकिन शहर के अधिकांश वार्डों में ये अधिकारी नजर नहीं आ रहे हैं। केवल कुछ ही वार्डों में बीएलओ सक्रिय रूप से घूमते हुए देखे गए हैं। निवासियों का कहना है कि…

Read More

महासमुंद: बाल अधिकार और सुरक्षा पर “सुरक्षित पारा,सुरक्षित लइका मन 3.0” कार्यशाला संपन्न — बच्चों के समग्र विकास और जागरूकता पर दिया गया जोर महासमुंद। शासकीय महाप्रभु वल्लभाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय महासमुंद में शनिवार को विश्वविद्यालय के कार्यक्रम अधिकारियों के लिए “सुरक्षित पारा, सुरक्षित लइका मन फेस 3.0” विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का उद्देश्य बाल अधिकारों, सुरक्षा, शिक्षा और पोषण के प्रति समाज में जागरूकता बढ़ाना रहा। कार्यशाला की शुरुआत करते हुए डॉ. मालती तिवारी ने कहा कि बीते कई वर्षों से इस अभियान के माध्यम से बच्चों की शिक्षा, सुरक्षा और पोषण पर…

Read More

बसना में छत्तीसगढ़-ओडिशा प्रांतीय मारवाड़ी युवा मंच का ‘एकता में उत्सव’ दिवाली मिलन समारोह संपन्न — भाईचारे और सांस्कृतिक एकता का दिया संदेश बसना। छत्तीसगढ़ और ओडिशा प्रांतीय मारवाड़ी युवा मंच द्वारा आयोजित ‘एकता में उत्सव’ दिवाली मिलन समारोह रविवार को बारनवापारा स्थित आलोहा रिसॉर्ट में धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर दोनों प्रांतों के सदस्यों ने एक साथ दीप प्रज्वलित कर सामाजिक एकता, सौहार्द और सांस्कृतिक संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने मारवाड़ी युवा मंच के समाजसेवी और सांस्कृतिक कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि मंच समाज में सद्भाव, सेवा…

Read More

बसना। भाजपा मंडल बसना के तत्वावधान में शनिवार को मंडी प्रांगण में मतदाता विशेष गहन पुनः निरीक्षण (एसआईआर) की विस्तृत जानकारी के लिए कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य कार्यकर्ताओं को मतदाता सूची के पुनरीक्षण प्रक्रिया की जानकारी देना और आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए संगठन को मजबूत बनाना था। कार्यशाला की शुरुआत वंदे भारत कार्यक्रम के अंतर्गत राष्ट्रगीत वंदे मातरम के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सामूहिक गायन के साथ की गई। इसके बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने नगर में भव्य बाइक रैली निकालकर राष्ट्रगीत की ऐतिहासिक विरासत और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया। बाइक…

Read More

बसना । रविवार को ग्राम गढ़फूलझर स्थित गुरुद्वारा भवन में प्रथम सिख गुरु, धर्म प्रचारक और मानवता के प्रतीक गुरु नानक देव जी की जयंती बड़ी ही श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस पावन अवसर पर क्षेत्र के अनेक श्रद्धालु एकत्र हुए और गुरु के उपदेशों का स्मरण करते हुए भक्ति एवं सेवा भाव से कार्यक्रम में सहभागी बने। इस दौरान विशेष कीर्तन, अरदास और लंगर का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत सदस्य मोक्ष कुमार प्रधान उपस्थित रहे। उन्होंने गुरुद्वारा पहुंचकर मत्था टेका…

Read More