Close Menu
Chhattisgarh VisionChhattisgarh Vision

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    बसना: मोक्ष कुमार प्रधान रोज 5 से 10 कार्यक्रमों में पहुंच रहे, बसना क्षेत्र में बढ़ी जनसक्रियता।

    12/05/2026

    रायगढ़: दुष्कर्म केस में फंसाने की धमकी देकर 40 हजार मांगने वाला आरोपी गिरफ्तार।

    12/05/2026

    रायगढ़: Mobile दुकान चोरी का खुलासा, महिला समेत 3 आरोपी गिरफ्तार।

    12/05/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, May 12
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
    Chhattisgarh VisionChhattisgarh Vision
    • होम
    • रायपुर
    • महासमुंद
    • पिथौरा
    • बसना
    • सरायपाली
    • बागबाहरा
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायगढ़
    • बस्तर
    • वेब स्टोरी
    • अन्य
    Chhattisgarh VisionChhattisgarh Vision
    Home»महासमुंद»महासमुंद: गांजा तस्करी करते 3 अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार, 2.65 करोड़ की संपत्ति जब्त
    महासमुंद

    महासमुंद: गांजा तस्करी करते 3 अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार, 2.65 करोड़ की संपत्ति जब्त

    Ashok NishadBy Ashok Nishad07/01/2026Updated:11/01/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    गांजा Khomakhan 11
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram Copy Link

    महासमुंद(जीतयादव)। कोमाखान पुलिस एवं एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी में लिप्त 03 अंतर्राज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 5 क्विंटल 20 किलोग्राम (520 किग्रा) गांजा, जिसकी अनुमानित कीमत 2 करोड़ 60 लाख रुपए बताई जा रही है, जब्त किया गया है। तस्करी के लिए उपयोग की जा रही Force कंपनी की ट्रेवलर एम्बुलेंस (कीमत लगभग 5 लाख रुपए), साथ ही 04 मोबाइल फोन (कीमत 10,500 रुपए) भी पुलिस द्वारा जब्त किए गए हैं। इस प्रकार कुल जब्ती की कीमत 2 करोड़ 65 लाख 10 हजार 500 रुपए आंकी गई है।

    गांजा Khomakhan 22

    विषय सूची

    Toggle
    • नंबर प्लेट बदलकर पुलिस को गुमराह करने की कोशिश
    • ऐसे छुपाकर रखा गया था गांजा
    • न्यायिक हिरासत में भेजे गए आरोपी
    • गिरफ्तार आरोपी
    • पुलिस की बड़ी सफलता

    नंबर प्लेट बदलकर पुलिस को गुमराह करने की कोशिश

    पुलिस जांच में सामने आया कि गांजा तस्करों द्वारा एम्बुलेंस की नंबर प्लेट बदलकर पुलिस को भ्रमित करने का प्रयास किया गया था। यह एम्बुलेंस ओडिशा राज्य के खरियार रोड की ओर से महासमुंद की दिशा में आ रही थी।पुलिस अधीक्षक महासमुंद के निर्देश पर नशीले पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में गठित एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स एवं थाना कोमाखान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि सफेद रंग की Force ट्रेवलर एम्बुलेंस क्रमांक OD 02 AX 5501 में गांजा का अवैध परिवहन किया जा रहा है।

    BETI bachao

    सूचना पर त्वरी-टेमरी नाका में नाकेबंदी कर वाहन को रोका गया। वाहन में सवार तीनों व्यक्ति पूछताछ के दौरान संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। संदेह होने पर एम्बुलेंस की तलाशी ली गई, जिसमें गांजा बरामद हुआ।

    ऐसे छुपाकर रखा गया था गांजा

    • 14 सफेद प्लास्टिक बोरियों में – प्रत्येक बोरी में लगभग 20-20 किलोग्राम

    • 16 खाकी रंग के कार्टन, जिन पर मेडिकल चिन्ह लगे पंपलेट चिपकाए गए थे

    पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे ओडिशा के भवानीपटना से गांजा लेकर आ रहे थे।

    किसान स्वच्छता ही सेवा

    न्यायिक हिरासत में भेजे गए आरोपी

    पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

    गिरफ्तार आरोपी

    1. सागर वाघ, पिता गोकूल वाघ, उम्र 26 वर्ष, निवासी जालना, महाराष्ट्र

    2. संजीव आहिरे, पिता गोकूल आहिरे, उम्र 45 वर्ष, निवासी औरंगाबाद, महाराष्ट्र

    3. सुशील दामाड़े, पिता कृष्णा दामाड़े, उम्र 20 वर्ष, निवासी औरंगाबाद, महाराष्ट्र

    पुलिस की बड़ी सफलता

    यह कार्रवाई थाना कोमाखान पुलिस एवं एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई का परिणाम है। अंतर्राज्यीय स्तर पर मादक पदार्थों गांजा की तस्करी रोकने की दिशा में इसे बड़ी सफलता माना जा रहा है।

    Chhattisgarh Vision News Logo
    Ashok Nishad
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram

    Related Posts

    महासमुंद: DIET में पाँच दिवसीय बीआरजी प्रशिक्षण सम्पन्न, नई पाठ्यपुस्तकों पर हुआ मंथन।

    10/05/2026

    महासमुंद: LPG गैस गबन मामले में बड़ा खुलासा, खाद्य अधिकारी निकला मास्टरमाइंड।

    10/05/2026

    महासमुंद: शातिर चोर गिरफ्तार, 32 लाख के सोने-चांदी के जेवरात बरामद।

    09/05/2026

    महासमुंद: एंबुलेंस से 77 किलो गांजा जब्त, पांच अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार।

    09/05/2026

    महासमुंद: कोमाखान में जुआ फड़ पर पुलिस की रेड, 3 आरोपी गिरफ्तार।

    06/05/2026

    महासमुंद: कोमाखान में बड़ा धान घोटाला, 50 से ज्यादा किसानों से 1.5 करोड़ की ठगी।

    03/05/2026
    टॉप पोस्ट
    महासमुंद

    महासमुंद: DIET में पाँच दिवसीय बीआरजी प्रशिक्षण सम्पन्न, नई पाठ्यपुस्तकों पर हुआ मंथन।

    Ashok Nishad
    महासमुंद

    महासमुंद: LPG गैस गबन मामले में बड़ा खुलासा, खाद्य अधिकारी निकला मास्टरमाइंड।

    Ashok Nishad
    महासमुंद

    महासमुंद: शातिर चोर गिरफ्तार, 32 लाख के सोने-चांदी के जेवरात बरामद।

    Ashok Nishad
    Editors Picks

    बसना: कपड़ों के ढेर में छिपाकर हो रही थी गांजा तस्करी, 1.98 करोड़ की संपत्ति जब्त।

    12/05/2026

    बसना: भीषण पेयजल संकट को लेकर आप कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन।

    12/05/2026

    बसना: मोक्ष कुमार प्रधान रोज 5 से 10 कार्यक्रमों में पहुंच रहे, बसना क्षेत्र में बढ़ी जनसक्रियता।

    12/05/2026

    रायगढ़: दुष्कर्म केस में फंसाने की धमकी देकर 40 हजार मांगने वाला आरोपी गिरफ्तार।

    12/05/2026
    About Us

    Chhattisgarh Vision एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल है, जो छत्तीसगढ़ और देश-विदेश की ताज़ा खबरें, विश्लेषण और जनहित से जुड़ी जानकारी पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष और सटीक समाचार प्रदान करना है।

    Editor: Ashok Nishad

    Email Us: cgvisionan@gmail.com

    Contact: +91-9977002352

    Address: Mowa, Raipur, Chhattisgarh

    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
    Use Full Pages
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    May 2026
    MTWTFSS
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    © 2026 Chhattisgarh Vision. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.