Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Ashok Nishad
सराईपाली (जीत यादव )। शासकीय प्राथमिक शाला मुंधा में आगामी 14 नवंबर 2025 को आयोजित होने वाले FLN (Foundational Literacy and Numeracy) मेले की तैयारियाँ पूरे उत्साह और जोश के साथ जारी हैं। इस मेले का मुख्य उद्देश्य बच्चों में बुनियादी साक्षरता और संख्यात्मकता कौशल का विकास करना है, ताकि वे पढ़ने, लिखने और गणितीय अवधारणाओं को सरलता से समझ सकें। मेले को लेकर बच्चों में विशेष उत्साह देखा जा रहा है। बच्चे स्वयं विभिन्न गतिविधियों की तैयारी में जुटे हुए हैं और “करके देखबो, सीखके रहीबो” की भावना से प्रेरित होकर भाग ले रहे हैं। मेले में खेल, पहेलियाँ, गणितीय…
पिथौरा में सांसद खेल महोत्सव का संकुल स्तरीय शुभारंभ — युवाओं में खेल भावना और अनुशासन का संचार पिथौरा। युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने और ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्र की छिपी प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने के उद्देश्य से सांसद खेल महोत्सव का संकुल स्तरीय शुभारंभ पिथौरा में किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि भाजपा नेत्री एवं जिला पंचायत महासमुंद की पूर्व अध्यक्ष ऊषा पटेल थीं, जबकि अध्यक्षता नगर पंचायत अध्यक्ष देवेश निषाद ने की। कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में नगर पंचायत उपाध्यक्ष वीरेंद्र तिवारी, सांसद प्रतिनिधि मनमीत छाबड़ा (रिक्की), वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पार्षद मन्नूलाल…
बसना(जीत यादव )। आज बसना भाजपा मंडल अध्यक्ष श्री नरेंद्र यादव के नेतृत्व में विशेष गहन पुनरीक्षण (S.I.R.) (Special Intensive Revision ) प्रक्रिया के बारे में विस्तारपूर्वक ग्राम धानापाली, कोदोपाली एवं बाराडोली में B.L.A.-2 साथियों के साथ मिलकर ग्रामीणों को जानकारी दी गई। इस अवसर पर नरेंद्र यादव ने कहा कि S.I.R. का उद्देश्य मतदाता सूची को सटीक और अद्यतन बनाना है, ताकि हर पात्र नागरिक लोकतांत्रिक प्रक्रिया में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर सके। उन्होंने कहा — “हर पात्र मतदाता का नाम सूची में होना हमारा अधिकार ही नहीं, बल्कि राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी भी है।” उन्होंने आगे बताया कि…
पिथौरा में छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ का दीपावली मिलन समारोह, विधायक डॉ. सम्पत अग्रवाल ने पत्रकार भवन निर्माण हेतु 10 लाख की सहायता की घोषणा की पिथौरा। छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ द्वारा आयोजित जिला स्तरीय दीपावली मिलन समारोह का आयोजन पिथौरा के स्थानीय वन काष्ठागार सभाकक्ष में किया गया। कार्यक्रम दो सत्रों में संपन्न हुआ। पहले सत्र में संघ के प्रदेश अध्यक्ष अरविन्द अवस्थी मुख्य अतिथि रहे, जबकि दूसरे सत्र में बसना विधायक डॉ. सम्पत अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। समारोह में पिथौरा नगर पंचायत अध्यक्ष देवेश निषाद एवं पार्षद प्रेम राजन रौतिया विशेष अतिथि के रूप…
महासमुंद। बागबाहरा थाना क्षेत्र के झलप चौक के पास बीती रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा रात लगभग 12 बजे हुआ, जब बाइक सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से जा टकराई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक युवक की पहचान दुष्यंत साहू (निवासी ग्राम गड़बेड़ा) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दुष्यंत अपने रिश्तेदार के घर गया हुआ था और रात में वह अपने रिश्तेदार के साथ बाइक से गांव लौट रहा था। झलप चौक के पास पहुंचते ही…
बसना । तीन दिवसीय जिला स्तरीय यूथ रेडक्रॉस प्रशिक्षण शिविर में शामिल होने के लिए शासकीय नवीन महाविद्यालय पिरदा की 16 सदस्यीय टीम सोमवार को रवाना हुई। यह प्रशिक्षण शिविर 10 से 12 नवंबर तक शासकीय अंबेडकर मंगल भवन, महासमुंद में आयोजित किया जा रहा है। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. ए.एल. पटेल के कुशल निर्देशन एवं रेडक्रॉस प्रभारी नवीन कुमार साहू के नेतृत्व में 8 बालक एवं 8 बालिकाओं का चयन किया गया है। शिविर में जिले के विभिन्न महाविद्यालयों के रेडक्रॉस स्वयंसेवक और प्रशिक्षकों को आवासीय प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। शासकीय नवीन महाविद्यालय पिरदा की चयनित टीम में —गंगा…
महासमुंद। नगर पालिका क्षेत्र के ईमलीभाठा वार्ड क्रमांक 10 में सीसी रोड निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया गया। इस कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष निखिलकांत साहू मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता वार्ड पार्षद माखन लाल पटेल ने की।इस अवसर पर नपा उपाध्यक्ष देवीचंद राठी, जीएस ठाकुर, आलोक दुबे, विजय चंद्राकर, मनीष ठाकुर, रिंकू चंद्राकर सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं वार्डवासी उपस्थित रहे। भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान नगर पालिका अध्यक्ष निखिलकांत साहू ने कहा कि— “शहर का विकास ही हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। नगर के प्रत्येक वार्ड में मूलभूत सुविधाओं का विस्तार और निर्माण कार्य तेजी…
बसना(जीत यादव )। बसना विकासखंड के शासकीय प्राथमिक शाला ललितपुर (संकुल केंद्र जमदरहा) में प्रधान पाठक गफ्फार खान का जन्मदिवस बड़े ही हर्षोल्लास और सामाजिक सहभागिता की भावना के साथ मनाया गया। इस अवसर पर शाला परिवार, विद्यार्थी, ग्रामवासी और शाला प्रबंधन समिति के सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ संकुल समन्वयक डिजेंद्र कुर्रे के मार्गदर्शन में किया गया। जैसे ही प्रधान पाठक विद्यालय पहुंचे, विद्यार्थियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका भव्य स्वागत किया और जन्मदिन की बधाई दी। गफ्फार खान ने बच्चों को आशीर्वाद देते हुए सदैव मेहनत और अनुशासन से पढ़ाई करने की प्रेरणा दी।…
परसकोल (बसना) में 14 नवंबर से अंतर्राज्यीय कबड्डी प्रतियोगिता — मध्य भारत का सबसे बड़ा आयोजन बसना (रूपानंद साव) । खेल प्रेमियों के लिए एक बार फिर से रोमांचक अवसर आने वाला है। MSCT परसकोल के तत्वावधान में 14 नवंबर से मध्य भारत की सबसे बड़ी अंतर्राज्यीय कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ होने जा रहा है। यह आयोजन बसना अंचल के लिए गौरव का विषय बन गया है, जहाँ देशभर से नामी खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। आयोजकों ने बताया कि इस प्रतियोगिता में प्रो कबड्डी लीग से जुड़े कई खिलाड़ी और देश के विभिन्न राज्यों — महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश,…
रिटायर्ड खाद्य अधिकारी पर रेप और ब्लैकमेलिंग का आरोप — युवती ने आरंग थाने में कराई FIR दर्ज रायपुर। प्रदेश के खाद्य विभाग के रिटायर्ड फूड इंस्पेक्टर संजय दुबे पर बलात्कार, ब्लैकमेलिंग और जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगा है। 23 वर्षीय युवती ने रायपुर जिले के आरंग थाना में दुबे के खिलाफ FIR दर्ज कराई है। पीड़िता के अनुसार, 2018-19 में फेसबुक के माध्यम से संजय दुबे से उसकी पहचान हुई थी। पहले तो वह खुद को “लेखक” बताकर भरोसे में लेता रहा, फिर करीबियां बढ़ाईं। युवती ने पुलिस को बताया कि 2021 में संजय…