Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Ashok Nishad
कोयंबटूर में तीन दिवसीय अधिवेशन में संस्कृत में छत्तीसगढ़ी गीत व राउत नाचा की अनोखी प्रस्तुति बसना(जीत यादव )।तमिलनाडु के कोयंबटूर में 7 से 9 नवंबर 2025 तक आयोजित तीन दिवसीय अखिल भारतीय संस्कृत अधिवेशन में छत्तीसगढ़ के संस्कृत भारती के कार्यकर्ताओं ने अपनी विशिष्ट प्रस्तुति से प्रदेश का मान बढ़ाया।इस भव्य आयोजन में भारत सहित अनेक देशों के संस्कृत विद्वान, विश्वविद्यालयों के कुलपति, प्राध्यापक, जनप्रतिनिधि और हजारों संस्कृत भारती कार्यकर्ता शामिल हुए। अधिवेशन के दौरान संस्कृत भाषा, संस्कृति और विज्ञान से संबंधित विभिन्न सत्रों और प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।छत्तीसगढ़ से डॉ. सतेंद्र सिंह सेंगर, हेमंत साहू, गुणसागर प्रधान,…
मुनाफे के लालच में सेहत से खिलवाड़ — एक्सपायरी और घटिया गुणवत्ता वाले सामान की खुली बिक्री पिथौरा (जीत यादव )।पिथौरा क्षेत्र में खाद्य सुरक्षा विभाग की लापरवाही के कारण लोगों की सेहत पर खतरा मंडरा रहा है। मुनाफाखोरी के चक्कर में कई दुकानदार अमानक, एक्सपायरी और घटिया गुणवत्ता वाले खाद्य पदार्थों की बिक्री बिना किसी डर के कर रहे हैं। स्थानीय बाजारों में बच्चों के लिए बनाए गए कई पैकेटबंद उत्पादों की समय सीमा समाप्त होने के बाद भी उनकी बिक्री जारी है। आकर्षक पैकेजिंग में बिकने वाले ये उत्पाद गुणवत्ता मानकों पर खरे नहीं उतरते और कुछ मामलों…
महासमुंद पुलिस का जन जागरूकता अभियान — साइबर अपराध, नशा मुक्ति और महिला सुरक्षा पर दी गई जानकारी महासमुंद(जीत यादव )। महासमुंद पुलिस द्वारा जिलेभर में व्यापक जन जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत नागरिकों को साइबर अपराध, अभिव्यक्ति ऐप, नशा मुक्ति, महिला संबंधी अपराध और यातायात सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। अभियान के दौरान पुलिस टीम ने ग्राम भंवरपुर चौकी, महासमुंद बस स्टेशन, सिरपुर, बागबाहरा घुचापाली चंडी मंदिर, पटेवा श्याम नगर झलप, कोमाखान, भलेसर, बलौदा कॉलेज, सिरबोड़ा थाना बलौदा, खल्लारी मंदिर परिसर, तेंदुकोना, बालोदा सरस्वती शिशु मंदिर, शंकराचार्य भवन महासमुंद और आसपास के कई स्कूलों व…
सरायपाली — वाणिज्य विभाग के विद्यार्थियों ने जाना दूध उद्योग का व्यावहारिक पहलू, देवभोग संयंत्र का किया भ्रमण सरायपाली ।स्वर्गीय राजा वीरेंद्र बहादुर सिंह शासकीय महाविद्यालय सरायपाली के वाणिज्य विभाग के विद्यार्थियों ने शुक्रवार को एक दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण कर औद्योगिक अनुभव हासिल किया। यह भ्रमण देवभोग डेयरी संयंत्र में आयोजित किया गया, जहाँ विद्यार्थियों ने दूध से बनने वाले विभिन्न उत्पादों की पूरी निर्माण प्रक्रिया को करीब से देखा। भ्रमण का उद्देश्य विद्यार्थियों को दूध प्रसंस्करण, संग्रहण, पैकेजिंग और विपणन की बारीकियों से अवगत कराना था। वाणिज्य विभाग की विभागाध्यक्ष प्राची गुप्ता, सहायक प्राध्यापक डॉ. गायत्रीप्रसाद पटेल और भुवनेश्वर…
भूकेल में 68 छात्राओं को मिली साइकिल, विधायक संपत अग्रवाल बोले — “बालिकाओं के सपनों की उड़ान है ये साइकिल” बसना। शासन की बालिका शिक्षा प्रोत्साहन योजना के तहत माध्यमिक विद्यालय भूकेल में बुधवार को साइकिल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक संपत अग्रवाल उपस्थित रहे। अध्यक्षता जनपद उपाध्यक्ष मोहित पटेल ने की, जबकि सरपंच कांता सिदार, एसएमडीसी अध्यक्ष सागरचंद कश्यप, त्रिलोचन भोई, रियाज मोहम्मद और लखेश्वर पटेल विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। बालिकाओं को मिली नई राह कार्यक्रम में विधायक संपत अग्रवाल ने कक्षा नवमीं की 68 छात्राओं को…
महासमुंद। जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी 15 नवंबर से शुरू होने जा रही है। प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं। बुधवार को सभी उपार्जन केंद्रों में ट्रायल रन किया गया ताकि खरीदी कार्य सुचारू, पारदर्शी और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।हालांकि, सहकारी समिति कर्मचारियों की हड़ताल के चलते कई केंद्रों पर खरीदी व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। कलेक्टर ने दिए सख्त निर्देश कलेक्टर विनय लंगेह के निर्देशानुसार सभी 74 नोडल अधिकारियों ने अपने-अपने केंद्रों में जाकर 29 बिंदुओं की चेकलिस्ट के आधार पर तैयारी का परीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान गोदाम, तौल कांटा,…
महासमुंद में बाल विवाह रोकथाम पर एकदिवसीय कार्यशाला, 2028 तक बाल विवाह मुक्त छत्तीसगढ़ का लक्ष्य महासमुंद। छत्तीसगढ़ को बाल विवाह मुक्त बनाने की दिशा में महासमुंद जिले में बड़ा कदम उठाया गया है। बुधवार को स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय के सभाकक्ष में बाल विवाह मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान के तहत नए प्रतिषेध अधिकारियों का एकदिवसीय उन्मुखीकरण कार्यशाला आयोजित हुई। कार्यक्रम का आयोजन महिला एवं बाल विकास विभाग महासमुंद द्वारा किया गया। इसमें अधिकारियों को बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम, 2006, रिपोर्टिंग तंत्र और सामुदायिक सहभागिता के विषय में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। साथ ही बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान की उपलब्धियों और…
सिरपुर की धरोहर बचाने किसान मोर्चा का संकल्प, करणी कृपा पावर प्लांट के खिलाफ आंदोलन तेज महासमुंद। विश्व धरोहर सिरपुर को बचाने की मुहिम एक बार फिर तेज हो गई है। करणी कृपा पावर प्लांट के खिलाफ पिछले साढ़े तीन साल से आंदोलन कर रहे राज्य आंदोलनकारी छत्तीसगढ़ संयुक्त किसान मोर्चा ने बुधवार को खैरझिटी स्थित श्रीराम जानकी मंदिर में सत्याग्रही किसानों की बैठक की। बैठक में किसानों ने साफ कहा कि अब आंदोलन निर्णायक मोड़ पर पहुंचेगा।मुख्य अतिथि राज्य आंदोलनकारी किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अनिल दुबे ने कहा — “उच्च न्यायालय सहित सभी संवैधानिक न्यायालयों ने किसानों को…
महासमुंद नगरपालिका में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए, सुरक्षा और पारदर्शिता बढ़ाने की पहल महासमुंद। नगर की सुरक्षा और पारदर्शिता (सीसीटीवी)को मजबूत करने के उद्देश्य से नगर पालिका अध्यक्ष निखिलकांत साहू के निर्देश पर नगर पालिका परिषद महासमुंद के विभिन्न प्रमुख स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। इन कैमरों की स्थापना नगर पालिका परिसर, बेलसोंडा फिल्टर प्लांट, स्टोर यार्ड और पालिका कार्यालय में की गई है।बेलसोंडा फिल्टर प्लांट से पूरे नगर की जलापूर्ति होती है, इसलिए वहाँ की सुरक्षा को लेकर यह कदम अत्यंत आवश्यक माना गया। सुरक्षा और जनहित को लेकर बड़ा कदम हाल के दिनों में फिल्टर प्लांट…
छत्तीसगढ़ में जनगणना से पहले शुरू हुआ स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) — रायपुर जिले में अब तक सिर्फ 21% फॉर्म ही बांटे गए रायपुर। छत्तीसगढ़ में जनगणना से पहले स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (Special Intensive Revision – SIR) की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इस प्रक्रिया के तहत राज्य में मतदाता सूची का अद्यतन किया जा रहा है ताकि आगामी चुनावों से पहले हर पात्र नागरिक का नाम सूची में सुनिश्चित किया जा सके। निर्वाचन आयोग ने SIR प्रक्रिया को 4 दिसंबर 2025 तक पूरा करने की समय-सीमा तय की है। लेकिन रायपुर जिले में अब तक सिर्फ 21.42% फॉर्म ही…