Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    महासमुंद: नकली होलोग्राम और फर्जी लेबल से शराब तस्करी का पर्दाफाश, 7 आरोपी गिरफ्तार।

    26/09/2026

    महासमुंद: मानव तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 10 ठिकानों पर छापेमारी; 5 आरोपी गिरफ्तार।

    26/09/2026

    महासमुंद: शेयर मार्केट में ज्यादा मुनाफे का लालच देकर 6.80 लाख की साइबर ठगी, दो आरोपी गिरफ्तार।

    26/09/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, September 26
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
    Chhattisgarh Vision
    • होम
    • रायपुर
    • महासमुंद
    • पिथौरा
    • बसना
    • सरायपाली
    • बागबाहरा
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायगढ़
    • बस्तर
    • वेब स्टोरी
    • अन्य
    Chhattisgarh Vision
    Home»महासमुंद»महासमुंद: बल्दीडीह चोरी केस में महासमुंद पुलिस ने 5 आरोपियों को किया गिरफ्तार।
    महासमुंद

    महासमुंद: बल्दीडीह चोरी केस में महासमुंद पुलिस ने 5 आरोपियों को किया गिरफ्तार।

    Ashok NishadBy Ashok Nishad19/01/2026Updated:20/01/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    चोरी police main 1
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram Copy Link

    महासमुंद(जीतयादव)। थाना सांकरा के ग्राम बल्दीडीह में घटित बड़ी चोरी तथा थाना छुरा जिला गरियाबंद के ग्राम चरौदा में मई 2025 में हुई डकैती की घटना का खुलासा किया है। यह कार्रवाई श्रीमान पुलिस महानिरीक्षक महोदय रेंज रायपुर श्री अमरेश मिश्रा (IPS) के निर्देशन में तथा श्रीमान पुलिस अधीक्षक महासमुंद श्री प्रभात कुमार (IPS), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महासमुंद एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस पिथौरा के मार्गदर्शन में की गई।

    चोरी police main 2

    थाना सांकरा जिला महासमुंद में अपराध क्रमांक 186/2025 धारा 331(4), 305(a) BNS के अंतर्गत दिनांक 06/12/2025 को ग्राम बल्दीडीह निवासी प्रार्थी योगेश अग्रवाल पिता स्व. पन्नालाल अग्रवाल उम्र 33 वर्ष द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। प्रार्थी ने बताया कि दिनांक 04/12/2025 को सुबह करीब 7 बजे वह अपनी कार से शादी कार्यक्रम में शामिल होने रायपुर गया था। दिनांक 05/12/2025 को सुबह करीब 7:30 बजे घर लौटने पर उसने देखा कि दोनों बेडरूम की अलमारियां खुली हुई थीं, सामान बिस्तर पर बिखरा पड़ा था और अलमारियों में रखे सोने-चांदी के जेवरात तथा 4 से 5 लाख रुपये नकद गायब थे। कुल लगभग 11 लाख रुपये की चोरी की गई थी।

    चोरी police main 3

    रिपोर्ट के आधार पर थाना सांकरा में अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर थाना सांकरा स्टाफ, साइबर सेल एवं अन्य थानों की टीमों को अलग-अलग जिम्मेदारी दी गई और आरोपियों की पतासाजी शुरू की गई।

    चोरी का मास्टरमाइंड निकला घर का ही सदस्य, बहन के ससुराल में भी करा चुका है वारदात।

    इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम झलप थाना पटेवा निवासी शुभम साहू पिता नरेन्द्र साहू के पास सोने-चांदी के जेवर हैं और वह उन्हें बेचने की फिराक में है। पुलिस ने शुभम साहू को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने लगभग दो माह पूर्व ग्राम अनसुला निवासी कान्हा उर्फ हेमंत अग्रवाल एवं अन्य साथियों के साथ मिलकर ग्राम बल्दीडीह में चोरी करना स्वीकार किया।

    क्रीड़ा Pirda 333

    पूछताछ में आरोपी कान्हा उर्फ हेमंत अग्रवाल पिता राजकुमार अग्रवाल उम्र 25 वर्ष निवासी अनसुला थाना सांकरा ने बताया कि उसने अपने पूर्व परिचित शुभम साहू निवासी झलप, योगेश साहू निवासी सिमगा, दीपक चंद्रवंशी निवासी कवर्धा, महाराष्ट्र गोंदिया निवासी टाईगर उर्फ मुकुंद सेठ एवं एक अन्य साथी प्रफुल्ल चंद्रवंशी के साथ मिलकर दिनांक 04/12/2025 को अपने सगे बड़े भाई योगेश अग्रवाल के घर ग्राम बल्दीडीह की रैकी करवाई। आरोपी को यह जानकारी थी कि घटना दिनांक को योगेश अग्रवाल सह परिवार रायपुर जाएगा और घर सूना रहेगा।

    साइबर अपराध portal

    योजनानुसार सभी आरोपी अलग-अलग मोटरसाइकिल से रात्रि 9 से 10 बजे के बीच प्रार्थी के मकान के पीछे के रास्ते से कूदकर घर में प्रवेश किए और भारी मात्रा में सोने-चांदी के जेवरात तथा नकदी चोरी कर फरार हो गए। चोरी के बाद सभी आरोपी सिमगा पहुंचे, जहां चोरी के सामान का आपस में बंटवारा किया गया।

    विवेचना के दौरान यह भी खुलासा हुआ कि आरोपी कान्हा उर्फ हेमंत अग्रवाल ने इससे पहले मई 2025 में ग्राम चरौदा थाना छुरा जिला गरियाबंद में सूर्यकांत अग्रवाल के घर, जो कि आरोपी की सगी बड़ी बहन का ससुराल है, में भी शुभम साहू, योगेश साहू, दीपक चंद्रवंशी, टाईगर उर्फ मुकुंद सेठ एवं अन्य साथियों के साथ मिलकर लाखों रुपये की डकैती की घटना को अंजाम दिया था।

    आरोपी ने बताया कि उसके हिस्से में आए सोने-चांदी के आभूषणों को खपाने के लिए उसने पिथौरा निवासी रौनक उर्फ भूपेन्द्र सलुजा को दिया था, जिसके बदले उसे 10,94,000 रुपये प्राप्त हुए। कुछ आभूषण रौनक सलुजा के पास भी रखे गए थे। पूछताछ में रौनक सलुजा ने पिथौरा में अलग-अलग जगहों पर गहने खपाना स्वीकार किया।

    पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से शुभम साहू से 175.78 ग्राम सोना एवं 242.51 ग्राम चांदी, कान्हा उर्फ हेमंत अग्रवाल से 9.24 ग्राम सोना एवं 253.39 ग्राम चांदी, रौनक उर्फ भूपेन्द्र सलुजा से 125.13 ग्राम सोना एवं 200 ग्राम चांदी, योगेश साहू से 9.18 ग्राम सोना एवं 78.36 ग्राम चांदी तथा दीपक चंद्रवंशी से 151.91 ग्राम सोना एवं 655.27 ग्राम चांदी बरामद किया।

    इसके साथ ही घटना में प्रयुक्त टाटा नेक्सॉन कार क्रमांक CG22W9997, मारुति स्विफ्ट कार क्रमांक CG09JP6505, यामाहा मोटरसाइकिल CG04MB3957 एवं अलग-अलग कंपनियों के टच स्क्रीन मोबाइल फोन जब्त किए गए। कुल 93 लाख 33 हजार 104 रुपये की संपत्ति जप्त की गई है।

    पुलिस ने इस मामले में शुभम साहू, हेमंत अग्रवाल उर्फ कान्हा, रौनक उर्फ भूपेन्द्र सलुजा, योगेश कुमार साहू एवं दीपक चंद्रवंशी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। फरार आरोपियों प्रफुल्ल चंद्रवंशी निवासी कवर्धा एवं टाईगर निवासी गोंदिया महाराष्ट्र की तलाश जारी है।चोरी के आभूषणों को खपाने के मामले में पिथौरा के ज्वेलर्स योगेश सोनी उर्फ लंबू, आदर्श अवस्थी उर्फ चच्चू महाराज, संदीप सिन्हा एवं आशीष अग्रवाल के विरुद्ध भी विधिवत कार्रवाई जारी है। संपूर्ण कार्रवाई जिला महासमुंद पुलिस द्वारा की गई है।

    Ashok Nishad Image
    Ashok Nishad
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram

    Related Posts

    महासमुंद: मानव तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 10 ठिकानों पर छापेमारी; 5 आरोपी गिरफ्तार।

    26/09/2026

    महासमुंद: शेयर मार्केट में ज्यादा मुनाफे का लालच देकर 6.80 लाख की साइबर ठगी, दो आरोपी गिरफ्तार।

    26/09/2026

    महासमुंद: DISHA की बैठक में शामिल हुए बसना विधायक डॉ. संपत अग्रवाल, विकास कार्यों की हुई समीक्षा।

    24/09/2026

    महासमुंद: स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी संघ ने नवपदस्थ सीएमएचओ डॉ. आर.के. सिंह कुशवाहा का किया स्वागत।

    24/09/2026

    महासमुंद: शिक्षक हत्याकांड का 24 घंटे में खुलासा: 30 लाख की उधारी और ब्याज विवाद में साथी गुरुजी ने ली जान।

    20/09/2026

    महासमुंद: रक्षाबंधन के पावन पर्व पर पटेवा थाना में सृष्टि ध्रुव ने पुलिस जवानों को बांधी राखी।

    28/08/2026
    टॉप पोस्ट
    महासमुंद

    महासमुंद: मानव तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 10 ठिकानों पर छापेमारी; 5 आरोपी गिरफ्तार।

    Ashok Nishad
    महासमुंद

    महासमुंद: शेयर मार्केट में ज्यादा मुनाफे का लालच देकर 6.80 लाख की साइबर ठगी, दो आरोपी गिरफ्तार।

    Ashok Nishad
    महासमुंद

    महासमुंद: DISHA की बैठक में शामिल हुए बसना विधायक डॉ. संपत अग्रवाल, विकास कार्यों की हुई समीक्षा।

    Ashok Nishad
    Editors Picks

    रायपुर: भारी बारिश के चलते 26 सितंबर को छत्तीसगढ़ के सभी स्कूलों में अवकाश घोषित।

    26/09/2026

    बसना: वन्दे मातरम् के 150वें वर्ष पर सरस्वती शिशु मंदिर बसना में सामूहिक गायन किया गया।

    26/09/2026

    बसना: शासकीय प्राथमिक शाला गढ़पटनी में प्रधान पाठक सरविन्द सिदार के जन्मदिन पर हुआ न्यौता भोज।

    26/09/2026

    महासमुंद: नकली होलोग्राम और फर्जी लेबल से शराब तस्करी का पर्दाफाश, 7 आरोपी गिरफ्तार।

    26/09/2026
    About Us

    Chhattisgarh Vision एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल है, जो छत्तीसगढ़ और देश-विदेश की ताज़ा खबरें, विश्लेषण और जनहित से जुड़ी जानकारी पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष और सटीक समाचार प्रदान करना है।

    Editor: Ashok Nishad

    Email Us: cgvisionan@gmail.com

    Contact: +91-9977002352

    Address: Mowa, Raipur, Chhattisgarh

    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
    Use Full Pages
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    September 2026
    MTWTFSS
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930 
    « Aug    
    © 2026 Chhattisgarh Vision. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.