बसना। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के सेवा संकल्प अभियान के तहत पिरदा मंडल के आंगनबाड़ी केंद्र देवलगढ़ एवं गोडमर्रा में आंगन मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा महिला मोर्चा मंडल पिरदा की कार्यकारिणी सदस्य श्रीमती प्रभाषिणी राठौर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। इस दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं, गर्भवती महिलाओं, किशोरी बालिकाओं और बच्चों की उपस्थिति रही।
सेवा संकल्प अभियान के तहत महिलाओं से किया संवाद, पिरदा मंडल के आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और गर्भवती महिलाओं का श्रीफल भेंटकर सम्मान।
कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि प्रभाषिणी राठौर ने उपस्थित माताओं और महिलाओं से संवाद किया। उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी देते हुए उनके लाभ, उद्देश्य और उपयोगिता पर विस्तार से चर्चा की। साथ ही महिलाओं को योजनाओं के प्रति जागरूक रहने और पात्रतानुसार उनका लाभ लेने के लिए प्रेरित किया गया।
समारोह में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं और गर्भवती महिलाओं को मुख्य अतिथि के हाथों श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं के साथ संवाद स्थापित करना, सरकारी योजनाओं की जानकारी पहुंचाना तथा आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से समुदाय की भागीदारी को बढ़ावा देना रहा।
इस अवसर पर कौशल्या प्रधान, रोशनी बारिहा, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा मंडल पिरदा के महामंत्री श्री हेतराम राठौर तथा शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल बरनाईदादर के उपाध्यक्ष सियाराम परमार सहित वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम में महिलाओं और बच्चों की सहभागिता के साथ जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी साझा की गई।



