Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    बसना: सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के तहत 20 प्रतिनिधियों की गुजरात यात्रा सफलतापूर्वक संपन्न।

    27/06/2026

    महासमुंद: बागबाहरा चखना सेंटर चाकूबाजी मामले का अंतिम आरोपी शिवा मांझी गिरफ्तार।

    27/06/2026

    सरायपाली: ओडिशा से उत्तर प्रदेश जा रही 51 किलो गांजा की खेप जब्त, अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार।

    27/06/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, June 27
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
    Chhattisgarh Vision
    • होम
    • रायपुर
    • महासमुंद
    • पिथौरा
    • बसना
    • सरायपाली
    • बागबाहरा
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायगढ़
    • बस्तर
    • वेब स्टोरी
    • अन्य
    Chhattisgarh Vision
    Home»बसना»बसना: विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन शासकीय विद्यालय अंकोरी में किया गया।
    बसना

    बसना: विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन शासकीय विद्यालय अंकोरी में किया गया।

    Ashok NishadBy Ashok Nishad05/02/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    विधिक ankori 11
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram Copy Link

    बसना(जीतयादव)।शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अंकोरी में विद्यार्थियों को कानून के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में व्यवहार न्यायाधीश बसना, आदरणीय श्री मंजीत जांगड़े विशेष रूप से उपस्थित रहे।

    विधिक ankori 2
    विधिक जागरूकता पर जोर, छात्रों को जिम्मेदार नागरिक बनने की सीख।

    शिविर को संबोधित करते हुए श्री जांगड़े ने छात्र-छात्राओं को भारतीय संविधान में निहित कानूनों, नागरिक अधिकारों एवं कर्तव्यों के बारे में सरल और व्यवहारिक भाषा में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कानून केवल दंड देने का माध्यम नहीं है, बल्कि यह समाज में समानता, न्याय और सुरक्षा सुनिश्चित करने का सबसे मजबूत आधार है। प्रत्येक नागरिक का यह कर्तव्य है कि वह अपने अधिकारों के साथ-साथ अपने दायित्वों को भी समझे और उनका पालन करे।

    logo

    उन्होंने विद्यार्थियों को विधिक जागरूकता का महत्व बताते हुए कहा कि आज के समय में युवाओं का कानून की बुनियादी जानकारी से परिचित होना बेहद जरूरी है, ताकि वे किसी भी परिस्थिति में अपने साथ होने वाले अन्याय के खिलाफ सही तरीके से आवाज उठा सकें और समाज में एक जिम्मेदार नागरिक की भूमिका निभा सकें।

    logo

    इस अवसर पर संस्था प्राचार्य श्री यज्ञराम सिदार ने अतिथि का स्वागत करते हुए कहा कि इस तरह के शिविर विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास में सहायक होते हैं और उन्हें जीवन में सही निर्णय लेने की दिशा दिखाते हैं। उन्होंने विद्यालय में समय-समय पर ऐसे जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने की आवश्यकता पर भी जोर दिया।

    कार्यक्रम में विद्यालय के व्याख्याता श्री संतलाल डड़सेना, श्री उमाशंकर भोई, श्री मधुमंगल बारीक, श्री हीराधर राणा, श्री जगतारण जांगड़े, श्री विजय कुमार कौशिक, श्री जयंत वर्मा, श्री आकाश डड़सेना, श्रीमती नीलिमा साहू एवं श्री आशीष त्रिपाठी सहित समस्त शिक्षकगण एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

    कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में विधिक ज्ञान, सामाजिक जिम्मेदारी एवं संवैधानिक मूल्यों के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा, जिससे वे भविष्य में एक सजग और कानून का सम्मान करने वाले नागरिक बन सकें।

    Ashok Nishad Image
    Ashok Nishad
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram

    Related Posts

    बसना: सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के तहत 20 प्रतिनिधियों की गुजरात यात्रा सफलतापूर्वक संपन्न।

    27/06/2026

    बसना: 2.27 करोड़ के गांजा तस्करी नेटवर्क का मास्टरमाइंड तेलंगाना से गिरफ्तार।

    27/06/2026

    बसना: प्रधानमंत्री आवास योजना के सर्वे में गड़बड़ी का आरोप, पात्र परिवारों को न्याय दिलाने की मांग।

    26/06/2026

    पिरदा: बरनाईदादर हाई स्कूल में संकुल स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव एवं साइकिल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

    25/06/2026

    बसना: स्मार्ट मीटर को लेकर कांग्रेस नेता मोक्ष कुमार प्रधान का सरकार पर हमला।

    25/06/2026

    बसना: शासकीय प्राथमिक शाला गढ़पटनी में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव।

    24/06/2026
    टॉप पोस्ट
    बसना

    बसना: सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के तहत 20 प्रतिनिधियों की गुजरात यात्रा सफलतापूर्वक संपन्न।

    Ashok Nishad
    बसना

    बसना: 2.27 करोड़ के गांजा तस्करी नेटवर्क का मास्टरमाइंड तेलंगाना से गिरफ्तार।

    Ashok Nishad
    बसना

    बसना: प्रधानमंत्री आवास योजना के सर्वे में गड़बड़ी का आरोप, पात्र परिवारों को न्याय दिलाने की मांग।

    Ashok Nishad
    Editors Picks

    महासमुंद: युवती की हत्या का खुलासा, नाबालिग युवक पर प्रेमिका की हत्या का आरोप।

    26/06/2026

    पिथौरा: कौडिया जंगल में अवैध महुआ शराब बनाने वाले पर पुलिस की कार्रवाई, 1 आरोपी गिरफ्तार।

    26/06/2026

    बसना: फाइनेंस कंपनी के 22.66 लाख रुपये गबन मामले में दो फरार आरोपी गिरफ्तार।

    11/06/2026

    बसना: सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के तहत 20 प्रतिनिधियों की गुजरात यात्रा सफलतापूर्वक संपन्न।

    27/06/2026
    About Us

    Chhattisgarh Vision एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल है, जो छत्तीसगढ़ और देश-विदेश की ताज़ा खबरें, विश्लेषण और जनहित से जुड़ी जानकारी पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष और सटीक समाचार प्रदान करना है।

    Editor: Ashok Nishad

    Email Us: cgvisionan@gmail.com

    Contact: +91-9977002352

    Address: Mowa, Raipur, Chhattisgarh

    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
    Use Full Pages
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    June 2026
    MTWTFSS
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930 
    « May    
    © 2026 Chhattisgarh Vision. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.