Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Ashok Nishad
बसना (जीत यादव)। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने लगा है। मौसम विभाग ने संकेत दिया है कि दक्षिणी छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में अगले तीन दिनों तक हल्की बारिश हो सकती है। इस बदलाव का असर रायपुर, महासमुंद, धमतरी और आसपास के जिलों में भी देखने को मिलेगा, जहां पिछले 24 घंटों से बादल छाए हुए हैं और तापमान धीरे-धीरे नीचे की ओर जा रहा है। कई जिलों में बारिश का पूर्वानुमान मौसम विभाग ने बताया कि बस्तर, रायपुर, धमतरी, महासमुंद और बिलासपुर संभाग के कई क्षेत्रों में हल्की वर्षा दर्ज की जा सकती है। बारिश…
बसना (जीत यादव)।भारत स्काउट–गाइड छत्तीसगढ़ के राज्य मुख्य आयुक्त इंद्रजीत सिंह खालसा, राज्य सचिव जितेंद्र साहू एवं राज्य प्रशिक्षण आयुक्त पूनम सिंह साहू के मार्गदर्शन तथा जिला मुख्य आयुक्त चंद्रहास चंद्राकर, जिला आयुक्त विजय कुमार लहरे (जिला शिक्षा अधिकारी) व जिला प्रशिक्षण आयुक्त संतोष कुमार साहू के निर्देशानुसार विकासखंड बसना में तृतीय सोपान एवं निपुण जाँच शिविर का आयोजन 27 नवंबर से 30 नवंबर 2025 तक किया गया। शिविर का समापन समारोह हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। स्काउट–गाइड कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगर पंचायत बसना की अध्यक्ष डॉ. खुशबू अग्रवाल, अध्यक्षता नगर पंचायत उपाध्यक्ष एवं स्काउट–गाइड संघ…
सरायपाली (जीत यादव) :- शासकीय प्राथमिक शाला सिरशोभा द्वारा विद्यार्थियों को एक दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण का आयोजन किया गया। इस भ्रमण में शाला प्रबंधन समिति के सदस्य, पालकगण, शिक्षकगण और विद्यार्थी मिलाकर कुल 60 प्रतिभागी शामिल हुए। भ्रमण के प्रथम चरण में विद्यार्थी चंद्रहासिनी मंदिर पहुँचे, जहाँ उन्होंने मंदिर के इतिहास, स्थापत्य शैली और धार्मिक महत्व के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त की। मंदिर परिसर का शांत वातावरण और प्राकृतिक सुंदरता बच्चों के लिए एक नया आध्यात्मिक अनुभव लेकर आया। इसके बाद दूसरे चरण में विद्यार्थियों ने नाथल दाई मंदिर का अवलोकन किया। यहाँ उन्होंने स्थानीय लोकमान्यता, सांस्कृतिक परंपराओं और…
बसना।छत्तीसगढ़ में राज्य सरकार द्वारा वित्तीय वर्ष 2025–26 के लिए जमीन और मकानों का नया गाइडलाइन दर जारी किए जाने के बाद व्यापक विरोध शुरू हो गया है। बसना विधानसभा क्षेत्र के सक्रिय कांग्रेस नेता एवं जिला पंचायत सदस्य मोक्ष कुमार प्रधान ने इस फैसले पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार के इस निर्णय से आम जनता पर प्रत्यक्ष आर्थिक बोझ बढ़ेगा। मोक्ष कुमार प्रधान ने बताया कि नए गाइडलाइन में कई क्षेत्रों में जमीन की कीमतों और रजिस्ट्री दरों में भारी बढ़ोतरी की गई है। पहले से ही महंगाई के दबाव में जी रहा आम आदमी…
महासमुंद।मगधा यादव समाज कोमाखान तहसील द्वारा आयोजित प्रथम युवक–युवती परिचय सम्मेलन बागबाहरा टाउन हॉल में उत्साहपूर्ण माहौल के साथ सम्पन्न हुआ। समाज में वैवाहिक योग्य युवक–युवतियों को एक मंच पर लाने और उचित वैवाहिक परिचय उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आयोजित इस सम्मेलन में समाज के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। इस प्रथम सम्मेलन में धवलपुर, नुआपाड़ा, बसना, रायपुर, मंदिरहसोद, महासमुंद और छुरा क्षेत्र से आए कुल 32 युवक–युवतियों ने मंच पर अपना विस्तृत परिचय दिया। सभी प्रतिभागियों ने अपनी शिक्षा, पारिवारिक पृष्ठभूमि, पेशा और अन्य महत्वपूर्ण जानकारियाँ समाज के समक्ष प्रस्तुत कीं। कार्यक्रम का संचालन…
बसना।विकासखंड बसना के बिछिया में भारत स्काउट गाइड छत्तीसगढ़, विकासखंड बसना द्वारा आयोजित विकासखंड स्तरीय तृतीय सोपान एवं निपुण जाँच शिविर में महाशिविर ज्वाल कार्यक्रम का उत्साहपूर्वक आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बसना विधायक एवं भारत स्काउट्स एवं गाइड्स संघ बसना के संरक्षक डॉ. सम्पत अग्रवाल शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता भारत स्काउट गाइड संघ छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिला अध्यक्ष एवं भाजपा जिलाध्यक्ष ऐतराम साहू ने की। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला महामंत्री भाजपा जितेन्द्र त्रिपाठी, मंडल अध्यक्ष नरेन्द्र यादव, जनपद सदस्य राजेश गढ़तिया, सरपंच रीना रानी गढ़तिया, राज्य आयुक्त स्काउट लक्ष्मीकांत…
सरायपाली (जीत यादव)। रूड़ा, सरायपाली स्थित श्री राधाकृष्ण मंदिर में आयोजित होने वाले 13 दिसंबर, शनिवार के भूमि पूजन कार्यक्रम को लेकर बसना–सरायपाली फुलझर राज झेरिया यादव समाज के पदाधिकारी आज माननीय शिक्षा मंत्री श्री गजेन्द्र यादव से मिले और उन्हें औपचारिक आमंत्रण सौंपा।आमंत्रण देते समय समाज के केंद्रीय अध्यक्ष श्री जगतराम यादव, बसना तहसील अध्यक्ष श्री नरेन्द्र यादव सहित समाज के अन्य जिम्मेदार पदाधिकारी उपस्थित रहे। आमंत्रण स्वीकार करते हुए शिक्षा मंत्री श्री गजेन्द्र यादव ने कहा—“फुलझर राज झेरिया यादव समाज की एकता और प्रतिबद्धता अनुकरणीय है। श्री राधाकृष्ण मंदिर का भूमि पूजन केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि हमारी…
बसना (जीत यादव)।सरायपाली क्षेत्र में शहीदों के सम्मान और हरित पर्यावरण को समर्पित छत्तीसगढ़ का पहला ‘सिंदूर पार्क’ तेजी से विकसित हो रहा है। यह पार्क सरायपाली के दुर्गापाली में स्थित है और स्थानीय लोगों के लिए श्रद्धा, प्रेरणा एवं प्रकृति संरक्षण का एक विशेष केंद्र बन गया है।विधायक पुरंदर मिश्रा हाल ही में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को पार्क में लगाए गए पौधों और विकसित हो रहे वृक्षों की जानकारी देने के लिए ले गए थे। मुख्यमंत्री ने पूरे प्रयास की सराहना करते हुए इसे एक अनूठी और प्रेरणादायक पहल बताया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देशव्यापी अभियान ‘एक पेड़ मां…
बसना (जीत यादव) ग्राम पंचायत बरगांव के बुथ क्रमांक 186 के ग्राम गौटिया घर में रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मासिक रेडियो वार्ता ‘मन की बात’ के 128वें संस्करण का प्रसारण उत्साहपूर्ण माहौल में सुना गया। कार्यक्रम में ग्रामीणों, युवाओं और महिलाओं की उपस्थिति उल्लेखनीय रही। इस अवसर पर महासमुंद सांसद रूपकुमारी चौधरी विशेष रूप से मौजूद रहीं। उनके साथ ग्राम पंचायत सरपंच प्रतिनिधि योगेश्वरी गणेश साव, सांसद प्रतिनिधि टिकेलाल साव, भाजपा नेता अमृत चौधरी, ग्राम गौटिया संदीप प्रधान, जीत यादव, आनंद भोई, मिलिंद भोई, छत्रमणी प्रधान, उद्धव सेठ, सोहन भोई, चंद्रभानु, किरण कुमार, फिरतुराम पटेल, गोकरण प्रजापति, मनोज…
सरायपाली(जीत यादव)। छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल हायर सेकेंडरी सर्टिफिकेट परीक्षा (नवंबर 2025) के अंतर्गत शनिवार 29 नवंबर को आयोजित परीक्षा के दौरान विकासखंड शिक्षा अधिकारी टी.सी. पटेल ने सरायपाली स्थित केंद्र क्रमांक 0604 — शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय — का औचक निरीक्षण किया।निरीक्षण के समय 12वीं कक्षा का अंग्रेजी का प्रश्नपत्र चल रहा था। उनके साथ समग्र शिक्षा सरायपाली के विकासखंड स्त्रोत समन्वयक देवानंद नायक भी मौजूद रहे। केंद्राध्यक्ष सी.एल. पुहूप, सहायक केंद्राध्यक्ष हायर सेकेंडरी आर.एस. पटेल, सहायक केंद्राध्यक्ष हाई स्कूल डी.सी. प्रधान, पर्यवेक्षक प्रफुल्ल कुमार ग्वाल, तथा लिपिक सहायक ग्रेड-3 कुलदीप सतपथी की निगरानी में परीक्षा सुव्यवस्थित और…