Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Ashok Nishad
बसना। ग्राम गिधली में महा लक्ष्मी पूजा के पावन अवसर पर इस वर्ष भी भव्य और पारंपरिक गरिमा के साथ कबड्डी एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसी क्रम में ग्रामीण प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देने और युवाओं को मंच प्रदान करने हेतु भव्य कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें आसपास के कई गांवों की टीमों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। सुबह से ही मैदान में खेलप्रेमियों का उत्साह चरम पर दिखाई दिया। बच्चे, युवा और बुजुर्ग—सभी वर्गों ने रोमांचक मुकाबलों का आनंद लिया। प्रत्येक मैच में खिलाड़ियों का दमखम, फुर्ती और रणनीति देखने को मिली, जिससे वातावरण पूरी तरह…
बसना (जीत यादव)। ग्राम अरेकेल–कूड़ेकेल मार्ग स्थित सुरगी नाला पुल एवं पहुंच मार्ग निर्माण कार्य को लेकर ग्रामीणों का धैर्य अब जवाब देने लगा है। लगभग 15 दिन पूर्व 15 नवंबर 2025 को ग्रामीणों ने पुल निर्माण में हो रही देरी से नाराज़ होकर नेशनल हाईवे पर चक्का जाम किया था। उस दौरान नायब तहसीलदार बसना द्वारा 10 दिनों के भीतर आवश्यक कार्यवाही का आश्वासन दिया गया था, जिसके बाद ग्रामीणों ने जाम समाप्त किया था। लेकिन तय समय सीमा बीत जाने के बाद भी स्थल पर किसी भी प्रकार का निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ, न ही संबंधित विभाग…
बसना(जीत यादव)।सर्व आदिवासी समाज परिक्षेत्र बड़े साजापाली द्वारा कन्या शाला भवन बड़े साजापाली में सोमवार, 01 दिसंबर 2025 को एक भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (PSC) में नायब तहसीलदार पद पर चयनित श्री हेमलाल सिदार तथा प्राचार्य पद पर पदोन्नत श्री भोग सिंह भोई के सम्मान में आयोजित किया गया। दोनों ही व्यक्तित्व क्षेत्र के लिए प्रेरणास्रोत माने जाते हैं। कार्यक्रम उत्साहपूर्ण और गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में श्री हेमलाल सिदार (नवनियुक्त नायब तहसीलदार) एवं श्री भोग सिंह भोई (नवनियुक्त प्राचार्य, शासकीय हाई स्कूल बानी गिरोला) उपस्थित रहे।…
सरायपाली(जीतयादव)।गायत्री परिवार ट्रस्ट सरायपाली के तत्वावधान में आगामी 31 दिसंबर 2025 से 3 जनवरी 2026 तक प्रस्तावित 51 कुण्डीय राष्ट्र शौर्य समृद्धि गायत्री महायज्ञ के शुभारंभ हेतु आज 30 नवंबर 2025, रविवार को भूमि पूजन समारोह का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम गायत्री शक्तिपीठ के पास, नई मंडी के सामने, मुख्य मार्ग सरायपाली में अत्यंत उत्साह, श्रद्धा और वैदिक परंपरा के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत गायत्री मंत्र जाप, दीप प्रज्ज्वलन और गुरु चरण वंदना से हुई। भूमि पूजन में मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती चातुरी नंद, विधायक सरायपाली उपस्थित रहीं। विशिष्ट अतिथियों में श्रीमती मोंगरा किशन पटेल…
बसना (जीत यादव): सांकरा थाना क्षेत्र के ग्राम भतकुंदा में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जहां पेड़ से मोटरसाइकिल टकराने से बाइक सवार सफल सामल की मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग जांच के बाद 30 नवंबर को मामला दर्ज कर लिया है। दर्ज रिपोर्ट के अनुसार सफल सामल अपने साथी उदेराम के साथ 4 नवंबर को मोटरसाइकिल क्रमांक CG06 E 1986 से ग्राम टेमरी गया था। दोनों भोजन करने के बाद उसी मोटरसाइकिल से भतकुंदा लौट रहे थे। मोटरसाइकिल उदेराम चला रहा था, जबकि सफल उसके पीछे बैठा हुआ था। आमानाला—भतकुंदा के पास पहुँचने पर उदेराम द्वारा मोटरसाइकिल तेज…
सरायपाली(जीत यादव)। शासकीय उच्च प्राथमिक शाला बानीगिरोला में सोमवार को एक विशेष नेवता भोज का आयोजन किया गया। यह आयोजन तहसीलदार श्रीधर पंडा द्वारा उनकी धर्मपत्नी श्रीमती मंजूषा पंडा के जन्मदिन के शुभ अवसर पर रखा गया। इस अवसर पर बच्चों के लिए चावल, दाल, सब्जी, छोले, मिक्स वेज, पापड़, सलाद, खीर, चॉकलेट और केला सहित स्वादिष्ट भोजन परोसा गया। विशेष बात यह रही कि तहसीलदार श्री पंडा, उनकी धर्मपत्नी और सहयोगी स्टाफ ने स्वयं बच्चों को भोजन परोसकर उनका उत्साह बढ़ाया। बच्चे स्वादिष्ट भोजन पाकर आनंदित दिखे। शाला परिवार की ओर से जन्मदिन का केक काटकर श्रीमती मंजूषा पंडा…
महासमुंद।जिले में धान उपार्जन व्यवस्था को पारदर्शी बनाने प्रशासन सख्त हो गया है। राजस्व, मंडी, खाद्य एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीमें जांच चौकियों, राइस मिलों और उपार्जन केंद्रों में लगातार कार्रवाई कर रही हैं। सोमवार को खाद्य एवं मंडी विभाग की टीम ने जिले की एक राइस मिल में बड़ी कार्रवाई करते हुए घोषित स्टॉक से अधिक धान जब्त किया। खाद्य अधिकारी अजय यादव ने बताया कि पिथौरा स्थित रियांश राइस मिल राजाडेरा में स्टॉक वेरिफिकेशन के दौरान कस्टम मिलिंग वर्ष 2024-25 का 3020 बोरी धान घोषित मात्रा से अधिक पाया गया। यह कस्टम मिलिंग चावल उपार्जन आदेश 2016…
महासमुंद। स्थानीय टाउन हॉल में आयोजित भवन अनुज्ञा पत्र वितरण कार्यक्रम के दौरान नगर पालिका अध्यक्ष निखिलकांत साहू ने शहर के विकास से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा से चर्चा की और विभिन्न जनहित कार्यों के लिए सहयोग की मांग की।नपाध्यक्ष साहू ने बताया कि शहर की बढ़ती जनसंख्या के मद्देनज़र नए आधुनिक बस स्टैंड का निर्माण अत्यंत आवश्यक हो गया है। साथ ही टाउन हॉल की मरम्मत एवं सौंदर्यीकरण भी जरूरत बन चुका है। इन दोनों विषयों पर परिषद की बैठक में प्रस्ताव पारित किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि बस स्टैंड निर्माण हेतु नगरीय…
सरायपाली(जीत यादव)—समाज सेवा के उद्देश्य से माता सावित्री बाई फुले महिला समूह द्वारा 3 दिसंबर 2025 को जोगनीपाली में एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम समाजसेविका अनीता चौधरी के जन्मदिन के शुभ अवसर पर आयोजित किया जा रहा है। शिविर का संचालन पंचायत भवन, जोगनीपाली में सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक किया जाएगा। रक्तदान शिविर में शामिल होने वाले रक्तदाताओं को प्रोत्साहन स्वरूप स्मार्ट वॉच भेंट की जाएगी। आयोजकों ने अधिक से अधिक लोगों से रक्तदान कर मानव सेवा में योगदान देने की अपील की है।निमंत्रण पत्र में बताया गया है…
बसना (जीत यादव)। बसना विकासखंड के शासकीय प्राथमिक शाला ललितपुर में नौवीं बार नेवता भोज का आयोजन किया गया।संकुल समन्वयक डिजेंद्र कुर्रे के मार्गदर्शन एवं प्रधान पाठक गफ्फार खान के नेतृत्व में मध्यान्ह भोजन पोषण योजना के तहत आंशिक रूप से कार्यक्रम में बच्चों को सेब, बालूशाही, मिक्चर, चॉकलेट और बिस्कुट वितरित किए गए, जिसे पाकर बच्चों ने खुशी जाहिर की। प्रधान पाठक गफ्फार खान ने नेवता भोज में सहयोग देने पर हीराधर एवं भीष्मदेव का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर उनके बच्चे पायल और कृष्णा भी उपस्थित थे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गफ्फार खान ने कहा कि नेवता…