Author: Ashok Nishad

बसना(जीतयादव)।फुलझर राज झेरिया यादव समाज द्वारा 13 दिसंबर 2025 को रूड़ा गांव में श्री राधाकृष्ण मंदिर का भव्य भूमि-पूजन समारोह आयोजित किया जा रहा है। समाज की आस्था, परंपरा और सांस्कृतिक विरासत को मजबूत बनाने के उद्देश्य से यह कार्यक्रम विशेष रूप से रखा गया है। आयोजन स्थल पर धार्मिक रीति-रिवाजों के अनुसार विधिवत भूमि-पूजन कराया जाएगा। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा, ग्रामोद्योग एवं विधि-विधायी कार्य मंत्री माननीय गजेंद्र यादव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता फुलझर राज झेरिया यादव समाज के केंद्रीय अध्यक्ष माननीय जगतराम यादव करेंगे। समारोह में अति विशिष्ट अतिथि…

Read More

बसना। छत्तीसगढ़ के विभिन्न इलाकों में हाल के महीनों में अपराधों का ग्राफ तेजी से बढ़ा है। चोरी, लूट, छेड़छाड़ से लेकर नशे के अवैध कारोबार तक, कई प्रकार के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। ग्रामीण और शहरी क्षेत्र—दोनों जगहों पर नशे का प्रसार चिंताजनक स्तर तक पहुँचा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि नशे के आसान उपलब्ध होने से युवाओं में इसकी लत तेजी से बढ़ रही है, जिसका सीधा असर चोरी और अन्य अपराधों में वृद्धि के रूप में दिख रहा है। इसी बढ़ती आपराधिक घटनाओं पर कांग्रेस के सक्रिय नेता व जिला पंचायत सदस्य मोक्ष…

Read More

सरायपाली।पंचायत चुनाव की पुरानी रंजिश ने एक बार फिर हिंसक रूप ले लिया। ग्राम पंचायत जलगढ़ में बीती रात करीब 12 से 14 हमलावरों ने घर में घुसकर एक युवक पर चाकू, रॉड और डंडों से जानलेवा हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना में घायल युवक को सरायपाली CHC में प्राथमिक उपचार के बाद महासमुंद मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, जहां उसका इलाज जारी है। शिकायतकर्ता ने बताई पूरी घटना पीड़ित युवक भागीरथी महापात्र (26) के भाई भानुप्रताप महापात्र ने पुलिस को बताया कि रात लगभग 12 बजे वह घर से लगी अपनी किराना दुकान में सो…

Read More

महासमुंद।फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत स्वास्थ्य विभाग द्वारा रात्रिकालीन रक्त सर्वे अभियान चलाया गया। यह अभियान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) डॉ. आई. नागेश्वर के मार्गदर्शन में संचालित हुआ। ठंड और रात के समय कार्य की कठिनाइयों के बावजूद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने ग्राम नादगांव और अछोली में घर-घर जाकर लोगों के रक्त के नमूने एकत्र किए। रात्रि सर्वेक्षण के दौरान सेक्टर निरीक्षक किशोर पटेल, RHO राजेंद्र सिदार, कमल दास, मिथिलेश बोयर, हिराधर बरिहा, हरिशंकर कन्नोजे, आदित्य गोस्वामी की टीम सक्रिय रूप से फील्ड में मौजूद रही। इसके साथ ही जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. वी. पी. सिंह तथा मलेरिया…

Read More

बसना(जीतयादव)।बसना विकासखंड के संकुल केंद्र भंवरपुर में संकुल स्तरीय प्रधान पाठकों की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का नेतृत्व विकासखंड शिक्षा अधिकारी (BEO) बद्री विशाल जोल्हे, विकासखंड स्रोत समन्वयक अनिल सिंह, संकुल समन्वयक बुन्दलाल नायक, डीजेंद्र कुर्रे, गजेन्द्र नायक, वारिश कुमार तथा एफ.एल.एन. नोडल शरण दास ने किया। बैठक में भवरपुर संकुल के सभी संस्था प्रमुख उपस्थित रहे। बैठक की शुरुआत में बीईओ बद्री विशाल जोल्हे ने शैक्षणिक गुणवत्ता सुधार हेतु बिंदुवार चर्चा की। उन्होंने प्रत्येक प्रधान पाठक से उनके विद्यालय की आपार आईडी, जाति प्रमाण पत्र, ऑनलाइन उपस्थिति, और अन्य शैक्षणिक अद्यतन की समीक्षा की।बैठक में जिन…

Read More

बसना। सर्व आदिवासी समाज द्वारा 10 दिसंबर 2025 को महान क्रांतिकारी और छत्तीसगढ़ की शान अमर शहीद वीर नारायण सिंह का बलिदान दिवस अत्यंत श्रद्धा, उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत आदिवासी भवन, बसना से हुई, जहाँ सुबह से ही विभिन्न समाजों के लोग पारंपरिक वेशभूषा में एकत्रित होने लगे। सभी ने वीर नारायण सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके अमर बलिदान को नमन किया। इसके बाद आदिवासी भवन से एक भव्य रैली निकाली गई, जिसमें युवाओं, महिलाओं, बुजुर्गों और समाज के प्रतिनिधियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। रैली के दौरान “शहीद वीर नारायण सिंह…

Read More

बसना। बसना में छत्तीसगढ़ के प्रथम क्रांतिकारी एवं अमर शहीद वीर नारायण सिंह की जयंती बड़ी श्रद्धा, उत्साह और सम्मान के साथ मनाई गई। स्थानीय जनप्रतिनिधियों, युवा संगठन और ग्रामीणों की उपस्थिति में आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य शहीद के त्याग और बलिदान को नई पीढ़ी तक पहुँचाना रहा। कार्यक्रम की शुरुआत वीर नारायण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण से हुई, जहां उपस्थित जनों ने उनके बलिदान को याद करते हुए उन्हें नमन किया। इस अवसर पर बसना के पार्षद मनोज गहरवाल विशेष रूप से मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि वीर नारायण सिंह ने अन्याय और अत्याचार के विरुद्ध जो…

Read More

सरायपाली(जीतयादव)।ग्राम पंचायत बाराडोली बालसमुंद की चर्चित क्रिकेट टीम माँ श्यामा क्रिकेट क्लब बाराडोली ने एक बार फिर टेनिस क्रिकेट में अपना दबदबा साबित किया है। टीम ने रायगढ़ क्षेत्र में आयोजित दो बड़े क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले जीतकर सीजन की शानदार शुरुआत की है। उल्लेखनीय है कि पिछले वर्ष टीम ने लगातार 20 फाइनल जीतकर रिकॉर्ड बनाया था। मुड़पार टूर्नामेंट में शानदार जीत, ऋषि प्रधान बने मैन ऑफ द मैच रायगढ़ क्षेत्र के ग्राम मुड़पार में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में बाराडोली की टीम ने मेजबान मुड़पार को हराकर खिताब अपने नाम किया।इस मैच के हीरो रहे…

Read More

महासमुंद(जीतयादव)।जिला महासमुंद पुलिस की टीम ने महिला सुरक्षा, सेल्फ डिफेन्स और साइबर अपराध से बचाव पर व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया गया।प्राचार्या श्रीमती चंद्रिका विश्वकर्मा के मार्गदर्शन और कार्यक्रम अधिकारी श्री सालिक राम ढीमर के सहयोग से रासेयो पॉलिटेक्निक महासमुंद के सात दिवसीय विशेष शिविर के दूसरे दिन ग्राम लाफिनकला में महिला सशक्तिकरण विषय पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। पुलिस टीम ने विद्यार्थियों को रोजमर्रा के सामान—जैसे पर्स, बोतल, हेयरपिन, मोबाइल आदि का उपयोग कर स्वयं की सुरक्षा करने के आसान और कारगर तरीके बताए। साथ ही शारीरिक स्वास्थ्य, सतर्कता और परिस्थिति अनुसार तुरंत प्रतिक्रिया देने की समझाइश दी। सोशल…

Read More

पिथौरा।ग्राम जम्हर में अमर शहीद वीर नारायण सिंह बिंझवार की शहादत दिवस एवं मूर्ति स्थापना समारोह गरिमामय ढंग से आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मुख्य अतिथि के रूप में पहुँचे। उनके साथ जिला पंचायत सदस्य मोक्ष कुमार प्रधान भी विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे। दोनों नेताओं ने वीर नारायण सिंह की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। वीर नारायण सिंह के बलिदान को बताया प्रेरणास्रोत कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भूपेश बघेल ने कहा कि वीर नारायण सिंह का बलिदान छत्तीसगढ़ की जनआंदोलन परंपरा की रीढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि शहीद…

Read More