बसना(रूपानंदसाव)।आमापालीआज शुक्रवार 13 फरवरी से 20 फरवरी 2026 तक सार्वजनिक संगीत श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस सात दिवसीय धार्मिक आयोजन में श्रद्धालुओं को भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं का रसपान कराने हेतु कोरबा जिले के दीपका क्षेत्र के प्रसिद्ध अंक ज्योतिष कथा वाचक पं. योगेश्वरानंद जी महाराज के श्रीमुख से संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा का वाचन किया जाएगा।
पं. योगेश्वरानंद जी महाराज के श्रीमुख से सात दिन तक श्रीमद्भागवत कथा की बहेगी भक्ति रसधारा।
कार्यक्रम की शुरुआत आज शुक्रवार को कलश यात्रा एवं कलश स्थापना के साथ की गई, जिसके पश्चात कथा महात्म्य का आयोजन हुआ। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाओं, युवाओं एवं ग्रामवासियों ने पारंपरिक वेशभूषा में भाग लेकर वातावरण को भक्तिमय बना दिया।

आयोजन समिति के अनुसार प्रतिदिन प्रातःकाल वेदि एवं तुलसी पूजन सुबह 8:00 बजे से 10:30 बजे तक किया जाएगा, वहीं मुख्य कथा का आयोजन प्रतिदिन दोपहर 1:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक किया जाएगा। कथा के दौरान श्रीकृष्ण जन्म, गोवर्धन लीला, रासलीला, प्रह्लाद चरित्र, सुदामा चरित्र सहित अनेक भावपूर्ण प्रसंगों का संगीतमय वर्णन किया जाएगा।
![]()
इस धार्मिक आयोजन में आसपास के गांवों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। आयोजन समिति एवं समस्त ग्रामवासियों ने क्षेत्र के सभी श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस पावन कथा का लाभ उठाएं और धर्मलाभ अर्जित करें।
सप्ताह भर चलने वाले इस श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ से ग्राम आमापाली सहित पूरे क्षेत्र का वातावरण भक्तिमय एवं आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर हो गया है।



