Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Ashok Nishad
बसना(जीतयादव)।जिला महासमुन्द के अधिकांश आदिवासी बहुल ग्राम पंचायतों में शासन की महत्वाकांक्षी योजना जमीनी स्तर पर असफल होती नजर आ रही है। इस संबंध में जिला पंचायत सदस्य एवं कांग्रेस नेता मोक्ष प्रधान ने वर्तमान भारतीय जनता पार्टी सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कड़ी आलोचना की है। जिला महासमुन्द के अधिकांश आदिवासी ग्राम पंचायतों में चना नहीं मिल रहा है। मोक्ष प्रधान ने कहा कि जिले की लगभग 80 प्रतिशत आदिवासी ग्राम पंचायतों में योजना पूरी तरह ठप पड़ी हुई है। योजना के तहत मिलने वाली आवश्यक सामग्री एवं सुविधाएं समय पर ग्रामीणों तक नहीं पहुंच रही हैं, जिससे…
बसना(जीतयादव)। बसना थाना पुलिस प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल खड़े करने वाला मामला सामने आया है। क्षेत्र में निवासरत 64 वर्षीय रिटायर्ड शिक्षक कमल सिंह चौहान ने चोरी की शिकायत पर लंबे समय से कार्रवाई न होने को लेकर गंभीर नाराजगी जाहिर करते हुए उच्च पुलिस अधिकारियों को लिखित आवेदन सौंपा है। रिटायर्ड शिक्षक के चोरी की शिकायत 48 दिन बाद भी नहीं हुई कार्रवाई प्राप्त जानकारी के अनुसार, 31 अक्टूबर 2025 की रात कमल सिंह चौहान के घर में अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी की घटना को अंजाम दिया गया। पीड़ित के अनुसार घर में रखी आलमारी से 1 लाख 15…
बसना। जगदीशपुर स्थित मिशन प्राथमिक शाला में विगत लगभग अस्सी वर्षों से चली आ रही परंपरा के अनुरूप इस वर्ष भी क्रिसमस महोत्सव के अवसर पर यीशु मसीह के जन्म पर आधारित लघु नाटिका का भावपूर्ण मंचन किया गया। कार्यक्रम में शाला के लगभग 70 विद्यार्थियों ने सहभागिता कर अपनी सशक्त अभिनय प्रतिभा का परिचय दिया। क्रिसमस महोत्सव में वर्षों से चली आ रही परंपरा के अनुसार यीशु जन्म पर नाटिका की प्रस्तुति दी गई नाटिका “प्रतिज्ञापुत्र” के माध्यम से संकटग्रस्त अय्यूब के जीवन प्रसंग को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया। नाटिका में दर्शाया गया कि किस प्रकार अय्यूब…
बसना(जीत यादव)बसना विकासखंड अंतर्गत ग्राम बिलखंड में खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से छः दिवसीय टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य एवं सफल आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में आसपास के ग्रामीण अंचलों से आई टीमों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और शानदार खेल का प्रदर्शन कर दर्शकों का दिल जीत लिया। टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता में जोगीडीपा की टीम रही विजेता, खेल भावना से गूंजा गांव प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला बेहद रोमांचक रहा, जिसमें जोगीडीपा की टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। कड़े संघर्ष के बाद छपेरी ट्रीट की टीम द्वितीय स्थान पर रही, जबकि…
बसना। जिला महासमुंद अंतर्गत ग्राम पंचायत अरेकेल में पंचायत स्तर पर लापरवाही का मामला सामने आया है। ग्राम के एक स्थानीय निवासी द्वारा 1 दिसंबर 2025 को पंचायत सचिव सोहन लाल चौहान के पास अपनी समस्या से संबंधित लिखित आवेदन प्रस्तुत किया गया था, लेकिन लगभग तीन सप्ताह बीत जाने के बावजूद न तो उस आवेदन पर कोई लिखित जवाब दिया गया है और न ही किसी प्रकार की सूचना उपलब्ध कराई गई है। आवेदक का कहना है कि आवेदन देने के बाद उसने पंचायत सचिव से फोन के माध्यम से कई बार संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन न…
बिरकोनी।प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बिरकोनी में आज पल्स पोलियो अभियान का विधिवत शुभारंभ किया गया। अभियान का शुभारंभ ग्राम पंचायत के सरपंच श्री चंदन कुमार चंद्राकर द्वारा बच्चों को पोलियो की दवा पिलाकर किया गया। इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सेक्टर प्रभारी श्री लक्ष्मेन्द्र सिन्हा (आरएमए) की विशेष उपस्थिति रही। उनके साथ मित्रानीन देवकी साहू, इंदु यादव, अनुसूया यादव सहित स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं ने अभियान में सक्रिय भूमिका निभाई। पल्स पोलियो अभियान के तहत शून्य से पाँच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की दो बूंदें पिलाकर उन्हें इस गंभीर बीमारी से सुरक्षित…
बसना। शासकीय हाई स्कूल बड़े टेमरी में विकासखंड स्तरीय पांच दिवसीय नवीन पाठ्य-पुस्तक आधारित शिक्षक प्रशिक्षण का आयोजन किया गया।जिला मिशन समन्वयक समग्र शिक्षा महासमुंद रेखराज शर्मा के निर्देशानुसार, एपीसी संपा बोस, विकासखंड शिक्षा अधिकारी बद्री विशाल जोल्हे एवं विकासखंड स्रोत केंद्र समन्वयक अनिल सिंह साव के मार्गदर्शन में यह प्रशिक्षण कक्षा छठवीं के नवीन पाठ्य-पुस्तकों पर आधारित संस्कृत (दीपकम्) एवं सामाजिक विज्ञान विषय का अध्यापन कराने वाले शिक्षक-शिक्षिकाओं के लिए आयोजित किया गया। संस्कृत एवं सामाजिक विज्ञान अध्यापन कराने वाले शिक्षक नवीन पाठ्य-पुस्तक आधारित प्रशिक्षण पर हुए प्रशिक्षित नवीन पाठ्य-पुस्तक आधारित प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य सभी बच्चों को गुणवत्तापूर्ण…
बसना(जीतयादव)। बसना विकासखंड के अंतर्गत ग्राम बिलखंड में आज पोलियो उन्मूलन अभियान के तहत व्यापक स्तर पर बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई गई। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य शून्य से पाँच वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो की दो बूंदें पिलाकर उन्हें इस गंभीर एवं लाइलाज बीमारी से सुरक्षित रखना है। स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने घर-घर जाकर बच्चों को पिलाई पोलियो की दवा स्वास्थ्य विभाग की टीमों द्वारा गांव में घर-घर जाकर बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई गई तथा अभिभावकों को पोलियो से बचाव के प्रति जागरूक किया गया। अभियान के दौरान आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, आशा बहुएं,…
बसना(जीतयादव)।मोक्ष कुमार प्रधान ने कहा कि यह आदेश किसानों को अपमानित करने और धान खरीदी प्रक्रिया को बाधित करने की सोची-समझी साजिश है। पहले सरकार द्वारा टोकन जारी कर किसानों को बुलाया जाता है और फिर मौके पर नए-नए नियम थोपकर किसानों को घंटों और कई बार दिनों तक लाइनों में खड़ा रखा जाता है।उन्होंने तीखे शब्दों में कहा कि यह सरकार किसानों को संदेह की नजर से देखने लगी है। बीजापुर जिले के धान उपार्जन केंद्रों में 15 क्विंटल से अधिक धान बेचने वाले किसानों पर तहसीलदार सत्यापन अनिवार्य किए जाने के आदेश को लेकर जिला पंचायत सदस्य एवं…
सरायपाली(जीतयादव)।प्राचार्य मंच सरायपाली द्वारा दिनांक शुक्रवार 19 दिसंबर 2025 को स्थानीय अन्नपूर्णा होटल में नवपदस्थ एवं पदोन्नत प्राचार्यों के स्वागत-सम्मान एवं विदाई समारोह का भव्य आयोजन किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार श्री जितेंद्र बुडेक, जो वर्तमान में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सरायपाली में प्राचार्य पद पर कार्यरत थे, उनका स्थानांतरण शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिछिया प्राचार्य के रूप में होने पर उनके सम्मान में विदाई समारोह आयोजित किया गया। वहीं विकासखंड में पदोन्नत होकर पदस्थ हुए 9 नवपदस्थ प्राचार्यों का भी मंच द्वारा स्वागत-सम्मान किया गया। 9 नवपदस्थ प्राचार्यों का अन्नपूर्णा होटल में स्वागत-सम्मान समारोह आयोजित किया गया कार्यक्रम…