Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    बसना: महतारी वंदन की किस्त के साथ महंगी बिजली और स्मार्ट मीटर पर भी चर्चा हो : मोक्ष कुमार प्रधान।

    10/08/2026

    बसना: अरेकेल स्कूल में ‘पर्यावरण प्रहरी’ अभियान, बच्चों ने सीखा स्वच्छता और कचरा प्रबंधन का पाठ।

    10/08/2026

    महासमुंद: शीतली नाला चोरी का खुलासा, 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार; पूरा सामान बरामद।

    10/08/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, August 11
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
    Chhattisgarh Vision
    • होम
    • रायपुर
    • महासमुंद
    • पिथौरा
    • बसना
    • सरायपाली
    • बागबाहरा
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायगढ़
    • बस्तर
    • वेब स्टोरी
    • अन्य
    Chhattisgarh Vision
    Home»बलौदाबाजार»बलौदाबाजार: कुर्रुपाठ भगवान मंदिर विवाद, कार्रवाई की मांग को लेकर सोनाखान चौकी में आवेदन।
    बलौदाबाजार

    बलौदाबाजार: कुर्रुपाठ भगवान मंदिर विवाद, कार्रवाई की मांग को लेकर सोनाखान चौकी में आवेदन।

    Ashok NishadBy Ashok Nishad18/02/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    मंदिर kurub
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram Copy Link

    बलौदाबाजार(जीतयादव)।कसडोल विकासखंड के सोनाखान स्थित कुर्रुपाठ भगवान मंदिर को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है। ग्रामीणों ने वन विभाग के अधिकारियों पर मंदिर परिसर में तोड़फोड़ करने और वर्षों से प्रज्वलित अखंड ज्योति को क्षतिग्रस्त करने का गंभीर आरोप लगाते हुए सोनाखान चौकी में लिखित आवेदन देकर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

    kuru33

    विषय सूची

    Toggle
    • मंदिर परिसर में तोड़फोड़ और अखंड ज्योति क्षतिग्रस्त करने का आरोप, ग्रामीणों में भारी आक्रोश।
    • वीर नारायण सिंह से जुड़ा आस्था का केंद्र
    • ग्रामीणों के आरोप
    • वन विभाग का पक्ष
    • तनाव का माहौल, जांच की मांग
    मंदिर परिसर में तोड़फोड़ और अखंड ज्योति क्षतिग्रस्त करने का आरोप, ग्रामीणों में भारी आक्रोश।

    ग्रामीणों के अनुसार महाशिवरात्रि की सुबह डीएफओ गणवीर धम्मशील, सोनाखान वन परिक्षेत्र अधिकारी एवं विभागीय कर्मचारियों द्वारा जंगल क्षेत्र में स्थित कुर्रुपाठ भगवान मंदिर में पहुंचकर मंदिर परिसर में लगाए गए छाया पंडाल को हटाया गया, साथ ही करीब चार वर्षों से जल रही अखंड ज्योति को नुकसान पहुंचाया गया।

    logo
    वीर नारायण सिंह से जुड़ा आस्था का केंद्र

    छत्तीसगढ़ के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी वीर नारायण सिंह से जुड़े इस पवित्र स्थल को लेकर ग्रामीणों की गहरी आस्था है। वीर नारायण सिंह के वंशज राजेंद्र दीवान के अनुसार सोनाखान के 18 टोला अंतर्गत 24 गांवों की आस्था इस स्थल से जुड़ी है। मान्यता है कि वीर नारायण सिंह यहां पूजा-अर्चना करते थे और इसी क्षेत्र में अंग्रेजों से उनका ऐतिहासिक संघर्ष हुआ था।

    आदिवासी समाज कुर्रुपाठ भगवान को कुल देवता के रूप में पूजता है और यहां प्रतिवर्ष मेला भी आयोजित किया जाता है। घटना के बाद से ग्रामीणों में भारी रोष व्याप्त है और बड़ी संख्या में लोग चौकी पहुंचकर दोषियों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

    ग्रामीणों के आरोप
    • मंदिर परिसर में तोड़फोड़

    • छाया पंडाल हटाया गया

    • अखंड ज्योति को नुकसान

    • धार्मिक भावनाओं को ठेस

    ग्रामीणों का कहना है कि महाशिवरात्रि जैसे पवित्र दिन इस प्रकार की कार्रवाई से समाज की भावनाएं आहत हुई हैं।

    वन विभाग का पक्ष

    मामले पर डीएफओ गणवीर धम्मशील ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि

    “नीचे झोपड़ी बनाकर अतिक्रमण किया गया था, जिस पर पीआर काटकर नियमानुसार कार्रवाई की गई है। मंदिर में किसी प्रकार की तोड़फोड़ नहीं की गई।”

    kuru22
    तनाव का माहौल, जांच की मांग

    घटना के बाद क्षेत्र में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। ग्रामीण प्रशासन से निष्पक्ष जांच और दोषी अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं, जबकि वन विभाग इसे अतिक्रमण हटाने की नियमित प्रक्रिया बता रहा है।अब पूरे मामले में प्रशासनिक जांच पर सभी की नजरें टिकी हैं कि आखिर मंदिर परिसर में वास्तव में क्या हुआ और जिम्मेदारी किसकी है।

    Ashok Nishad Image
    Ashok Nishad
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram

    Related Posts

    बलौदाबाजार: सीरियल केबल चोर गिरफ्तार, 3 बड़ी चोरियों का हुआ खुलासा।

    12/07/2026

    बलौदाबाजार: पुलिस ने पकड़ी अवैध शराब की खेप, 235 पाव शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार।

    20/06/2026

    बलौदाबाजार: जामताड़ा गैंग का शातिर Cyber ठग गिरफ्तार, APK फाइल से करता था ऑनलाइन ठगी।

    20/06/2026

    बलौदाबाजार: झारखंड से पकड़े गए अंतरराज्यीय साइबर ठग, 3.74 लाख की ऑनलाइन ठगी का खुलासा।

    14/06/2026

    कसडोल: संदिग्ध मौत के मामले में कब्र से निकाला गया शव, जहर देकर हत्या की शिकायत पर जांच तेज।

    14/06/2026

    भाटापारा: रेलवे स्टेशनों पर पुलिस का आकस्मिक चेकिंग अभियान, यात्रियों में बढ़ा सुरक्षा का भरोसा।

    05/06/2026
    टॉप पोस्ट
    बलौदाबाजार

    बलौदाबाजार: सीरियल केबल चोर गिरफ्तार, 3 बड़ी चोरियों का हुआ खुलासा।

    Ashok Nishad
    बलौदाबाजार

    बलौदाबाजार: पुलिस ने पकड़ी अवैध शराब की खेप, 235 पाव शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार।

    Ashok Nishad
    बलौदाबाजार

    बलौदाबाजार: जामताड़ा गैंग का शातिर Cyber ठग गिरफ्तार, APK फाइल से करता था ऑनलाइन ठगी।

    Ashok Nishad
    Editors Picks

    बसना: महतारी वंदन की किस्त के साथ महंगी बिजली और स्मार्ट मीटर पर भी चर्चा हो : मोक्ष कुमार प्रधान।

    10/08/2026

    बसना: अरेकेल स्कूल में ‘पर्यावरण प्रहरी’ अभियान, बच्चों ने सीखा स्वच्छता और कचरा प्रबंधन का पाठ।

    10/08/2026

    महासमुंद: शीतली नाला चोरी का खुलासा, 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार; पूरा सामान बरामद।

    10/08/2026

    सरायपाली: बलौदा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 110 लीटर महुआ शराब के साथ दो गिरफ्तार।

    10/08/2026
    About Us

    Chhattisgarh Vision एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल है, जो छत्तीसगढ़ और देश-विदेश की ताज़ा खबरें, विश्लेषण और जनहित से जुड़ी जानकारी पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष और सटीक समाचार प्रदान करना है।

    Editor: Ashok Nishad

    Email Us: cgvisionan@gmail.com

    Contact: +91-9977002352

    Address: Mowa, Raipur, Chhattisgarh

    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
    Use Full Pages
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    August 2026
    MTWTFSS
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31 
    « Jul    
    © 2026 Chhattisgarh Vision. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.