Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Ashok Nishad
बसना(जीतयादव)।आल इंडिया बंजारा सेवा संघ छत्तीसगढ़ में संगठन को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में प्रदेश पदाधिकारियों की घोषणा की गई है। संघ के प्रदेश अध्यक्ष अजय नायक द्वारा जारी सूची में धनसाय नायक को युवा प्रकोष्ठ का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति से बंजारा समाज के युवाओं में उत्साह और हर्ष का माहौल देखा जा रहा है। प्रदेश युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष बनाए जाने के बाद धनसाय नायक ने कहा कि वे संगठन की रीति-नीति के अनुरूप कार्य करते हुए युवाओं को संगठित करेंगे और समाज को राजनीतिक, सामाजिक एवं शैक्षणिक रूप से मजबूत बनाने के…
महासमुंद(जीतयादव)।विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision – SIR) के बाद मतदाता सूची से कुल 92,700 मतदाताओं के नाम हटाए गए हैं। एसआईआर से पहले जिले में कुल 8,86,422 पंजीकृत मतदाता थे, जो अब घटकर 7,93,722 रह गए हैं।हटाए गए मतदाताओं में महिलाओं की संख्या सर्वाधिक रही। आंकड़ों के अनुसार 54,237 महिला एवं 38,452 पुरुष मतदाताओं के नाम सूची से हटाए गए हैं। वर्तमान में जिले में अब 3,99,107 महिला और 3,94,607 पुरुष मतदाता दर्ज हैं। मतदाता सूची से महिलाओं के सबसे अधिक नाम कटे, 22 जनवरी तक दावा–आपत्ति का अवसर भारत निर्वाचन आयोग एवं मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रायपुर के निर्देश…
पिरदा(जीतयादव)। नाग शक्ति बूढ़ा देव ठाना कांटा पठार पझरापाली (भालूकोना) के स्थापना दिवस के आयोजन को लेकर गोंडी धर्म संस्कृति एवं छत्तीसगढ़ गोंडवाना संघ के संयुक्त तत्वावधान में पिरदा में एक आवश्यक बैठक सम्पन्न हुई। बैठक की शुरुआत पंडा पुजारी सुदर्शन सिंह ठाकुर गुरुजी द्वारा नेताम परिवार के निवास में गवरा कलश पूजन एवं स्थापना के साथ की गई। इस दौरान ईशर गवरा, बूढ़ा देव तथा माता कली कंकाली की विधिवत महाआरती संपन्न हुई। बैठक में आगामी माघ पूर्णिमा के पावन अवसर पर नाग शक्ति बूढ़ा देव ठाना कांटा पठार में एकदिवसीय त्रिशूल स्थापना दिवस एवं महापूजन कार्यक्रम के आयोजन…
बसना(जीतयादव)।शासकीय प्राथमिक शाला करनापाली विकासखंड बसना जिला महासमुंद में शीतकालीन अवकाश के दौरान नवाचारी शिक्षा का एक सराहनीय उदाहरण देखने को मिल रहा है। विद्यालय में शिक्षक, पूर्व छात्र, अभिभावक एवं समुदाय के सहयोग से “सामूहिक पहल से सामूहिक पढ़ाई” (ग्रुप स्टडी/कम्युनिटी एजुकेशन) की अभिनव शुरुआत की गई है, जिसके तहत बच्चे छोटे-छोटे समूह बनाकर आपसी सहयोग से अध्ययन-अध्यापन कर रहे हैं। विद्यालय के प्रधान पाठक श्री गिरधारी साहू ने सामूहिक पढ़ाई की अवधारणा को स्पष्ट करते हुए बताया कि जब लोग एक साथ मिलकर सीखते हैं, विचारों का आदान-प्रदान करते हैं, एक-दूसरे को सिखाते हैं और समस्याओं का समाधान सामूहिक…
महासमुंद: पुलिस अधीक्षक श्री प्रभात कुमार का समस्त थाना प्रभारियों को क्राइम कंट्रोल का सख्त निर्देश
महासमुंद(जीतयादव)। पुलिस अधीक्षक महासमुंद श्री प्रभात कुमार (आईपीएस) द्वारा मंगलवार को पुलिस कार्यालय महासमुंद में जिले के समस्त अनुविभागीय अधिकारी (पु.) एवं सभी थाना/चौकी प्रभारियों की महत्वपूर्ण अपराध समीक्षा बैठक (क्राइम मीटिंग) आयोजित की गई। यह बैठक पुलिस अधीक्षक का कार्यभार संभालने के बाद पहली क्राइम मीटिंग रही, जिसमें जिले की कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण एवं लंबित प्रकरणों की विस्तृत समीक्षा की गई। पुलिस अधीक्षक की क्राइम मीटिंग, अपराध नियंत्रण और लंबित मामलों के त्वरित निराकरण पर महत्वपूर्ण निर्देश बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक श्री प्रभात कुमार ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आधुनिक तकनीक के उपयोग के साथ दक्षतापूर्वक कार्य…
बसना(जीतयादव)।क्षेत्र में लगातार बढ़ती ठंड को देखते हुए जिला पंचायत सदस्य एवं कांग्रेस के सक्रिय नेता मोक्ष कुमार प्रधान ने आमजन से सतर्कता बरतने और जरूरतमंदों की मदद करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि ठंड का प्रकोप दिन-ब-दिन बढ़ता जा रहा है, ऐसे में सभी नागरिकों को अपने स्वास्थ्य के प्रति विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। कड़ाके की ठंड में जिला पंचायत सदस्य मोक्ष कुमार प्रधान ने आमजन से मानवीय सहयोग की अपील की मोक्ष कुमार प्रधान ने कहा कि कड़ाके की ठंड का सबसे अधिक असर बुजुर्गों, छोटे बच्चों, दिहाड़ी मजदूरों और सड़क किनारे जीवन यापन करने वाले…
बसना(जीतयादव)।बसना क्षेत्र के अंतर्गत चनाट में बिजली विभाग के कर्मचारी के साथ मारपीट एवं जातिसूचक गाली-गलौज का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़ित कर्मचारी गनपत सिदार, जो बिजली विभाग में कार्यरत हैं, ने ग्राम चनाट निवासी करण पटेल पिता रमेश पटेल पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़ित गनपत सिदार के अनुसार, आरोपी ने उनके साथ न केवल शारीरिक रूप से मारपीट की, बल्कि सार्वजनिक स्थान पर उन्हें अपमानित करने के उद्देश्य से जातिसूचक शब्दों का प्रयोग भी किया। इस घटना से पीड़ित को मानसिक और सामाजिक रूप से गहरा आघात पहुंचा है। पीड़ित का आरोप है कि आरोपी के पिता…
बसना।विकासखंड स्तरीय ब्लू प्रिंट एवं प्रश्न पत्र निर्माण प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन शासकीय हाई स्कूल बड़े टेमरी में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। यह पाँच दिवसीय प्रशिक्षण विकासखंड शिक्षा अधिकारी बद्री विशाल जोल्हे एवं विकासखंड स्रोत संकुल समन्वयक अनिल सिंह साव के निर्देशन में आयोजित किया गया, जिसमें विकासखंड बसना के विज्ञान संकाय के 74 व्याख्याताओं ने सहभागिता की। बसना विकासखंड से 74 व्याख्याताओं ने प्राप्त किया पाँच दिवसीय ब्लू प्रिंट एवं प्रश्न निर्माण प्रशिक्षण प्रशिक्षण में जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनरों द्वारा निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार प्रतिदिन अलग-अलग विषयों पर विस्तृत मार्गदर्शन दिया गया। इसमें नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP 2020), शिक्षण…
बसना(जीतयादव)। मॉडर्न पब्लिक स्कूल बसना में विद्यालय की वार्षिक प्रदर्शनी “स्पैक्ट्रम–2025” का भव्य आयोजन अत्यंत हर्षोल्लास एवं शैक्षणिक वातावरण में संपन्न हुआ। इस प्रदर्शनी में विद्यार्थियों की रचनात्मक सोच, नवाचार क्षमता एवं शैक्षणिक प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन देखने को मिला। आयोजन का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में “बुद्धिमत्ता के साथ चरित्र निर्माण” की भावना को सुदृढ़ करना रहा। कार्यक्रम में श्री विजय लहरें, जिला शिक्षा अधिकारी, महासमुंद मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। वहीं श्री बद्री विशाल जोल्हे, विकासखंड शिक्षा अधिकारी (BEO) बसना, श्री अनिल सिंह साव, खंड संसाधन केंद्र समन्वयक (BRCC) बसना एवं श्री लोकेश्वर सिंह कंवर, सहायक विकासखंड…
महासमुन्द(जीतयादव)।जिले में अवैध शराब निर्माण, परिवहन एवं बिक्री करने वालों के विरुद्ध महासमुंद पुलिस द्वारा सघन अभियान चलाया गया, जिसके तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 12 प्रकरणों में 13 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 373.44 लीटर अवैध शराब, जिसकी अनुमानित कीमत 76,340 रुपये बताई जा रही है, जब्त की है। जिले भर में चले सघन अभियान के तहत अलग-अलग थाना क्षेत्रों से बड़ी मात्रा में अवैध शराब जब्त महासमुंद पुलिस द्वारा यह अभियान छत्तीसगढ़ निर्मित अंग्रेजी शराब, देशी शराब एवं हाथ भट्ठी महुआ शराब के अवैध निर्माण, बिक्री और परिवहन पर प्रभावी…