Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Ashok Nishad
सरायपाली(जीतयादव)। मगधा यादव समाज विकासखंड सरायपाली की शाखा सभा देवलभाठा के आश्रित ग्राम केसराटाल में समाज की अति आवश्यक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में समाज के वरिष्ठजन, युवा वर्ग एवं ग्रामीणजनों की सक्रिय और सराहनीय भागीदारी रही।मगधा यादव समाज में संगठनात्मक मजबूती, शिक्षा, नारी सशक्तिकरण व सामाजिक विकास पर हुई विस्तृत चर्चा बैठक के दौरान समाज की एकता, संगठन को सुदृढ़ बनाने, शिक्षा के प्रसार, युवाओं के मार्गदर्शन, नारी सशक्तिकरण, नशा उन्मूलन, सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन तथा आपसी सहयोग को बढ़ावा देने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। वक्ताओं ने समाज के सर्वांगीण विकास के लिए…
बसना(जीतयादव)। बसना क्षेत्र में गुरुवार को आध्यात्मिक उत्साह से भरपूर वातावरण देखने को मिला, जब मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के अंतर्गत 29 श्रद्धालु पावन अयोध्या धाम के दर्शन हेतु रवाना हुए। श्रद्धालुओं के चेहरों पर भक्ति, आस्था और उल्लास की स्पष्ट झलक दिखाई दी। मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत भाजपा मंडल अध्यक्ष नरेन्द्र यादव ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना इस अवसर पर बसना भाजपा मंडल अध्यक्ष श्री नरेन्द्र यादव ने हरी झंडी दिखाकर तीर्थ यात्रा का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की यह संवेदनशील पहल प्रदेश के वरिष्ठ नागरिकों एवं श्रद्धालुओं को धार्मिक स्थलों…
सांकरा(जीतयादव)।जिले में गांजा तस्करी के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। आए दिन पुलिस द्वारा तस्करों को लाखों रुपए के गांजा के साथ गिरफ्तार किया जा रहा है। इसी कड़ी में सांकरा थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नेशनल हाईवे-53 पर बाइक से गांजा तस्करी कर रहे चार तस्करों को गिरफ्तार किया है। यह मामला सांकरा थाना क्षेत्र अंतर्गत गुरु घासीदास चौक के पास का है। सांकरा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 25 दिसंबर को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ लोग बाइक से गांजा की तस्करी कर रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने…
बसना। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के अवसर पर नगर पंचायत बसना में निर्मित अटल परिसर का भव्य लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने वर्चुअल माध्यम से अटल परिसर का अनावरण किया। यह कार्यक्रम अटल बिहारी वाजपेयी के विचारों और उनके राष्ट्रनिर्माण में योगदान को स्मरण करते हुए गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता ओमप्रकाश चौधरी, डॉ. एन.के. अग्रवाल, पूर्व मंडल अध्यक्ष अनिल अग्रवाल, भाजपा नेता रमेश अग्रवाल, मुरारी अग्रवाल, मंडल अध्यक्ष नरेंद्र यादव, नगर पंचायत अध्यक्ष डॉ. खुशबू अग्रवाल, उपाध्यक्ष शीत गुप्ता,…
पिथौरा(जीतयादव)।पिथौरा क्षेत्र में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गांजा तस्करी में लिप्त चार तस्करों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई 4 अप्रैल की रात को की गई, जब पुलिस को ओडिशा से छत्तीसगढ़ गांजा तस्करी की पुख्ता सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स की टीम ने संबंधित क्षेत्र में सतर्कता बढ़ाते हुए निगरानी शुरू की। गांजा ओडिशा से ग्रामीण रास्ते से छत्तीसगढ़ लाया जा रहा था एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स की बड़ी कार्रवाई कार्रवाई के दौरान टीम ने नाकेबंदी कर वाहनों की जांच शुरू की। इसी दौरान एक स्कॉर्पियो वाहन को…
महासमुंद(जीतयादव)।जिले में कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के निर्देशानुसार अवैध धान परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध जिला प्रशासन द्वारा सघन कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में सरायपाली विकासखंड अंतर्गत अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) अनुपमा आनंद के नेतृत्व में गठित राजस्व एवं खाद्य विभाग की संयुक्त टीम ने तीन अलग-अलग प्रकरणों में 1224 कट्टा अवैध धान एवं एक ट्रैक्टर जब्त किया है। संयुक्त टीम को ग्राम कलेंडा में ओडिशा से लाकर अवैध रूप से धान डंप किए जाने की सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना के आधार पर टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया गया। जांच के दौरान परस राम यादव के…
सरायपाली। पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के अवसर पर 25 दिसंबर को सुशासन दिवस के रूप में एक भव्य कवि सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम गुरुवार, 25 दिसंबर 2025 को स्थान– बलौदा (सरायपाली) में शाम 6 बजे से रात्रि तक आयोजित होगा। अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती पर बलौदा में होगा कवि सम्मेलन कवि सम्मेलन में क्षेत्र के अनेक ख्यातिप्राप्त एवं लोकप्रिय कवि अपनी रचनाओं के माध्यम से श्रोताओं को काव्यरस से सराबोर करेंगे। कार्यक्रम में आमंत्रित कवियों में सुंदरलाल डड़सेना, प्रेमचंद साव, विनोद कुमार “जोगी”, डिजेन्द्र कुर्रे, अजय प्रधान”अद्वैत” ,…
महासमुंद।शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी सीधे ग्रामीणों तक पहुंचाने के उद्देश्य से सुशासन सप्ताह के अंतर्गत जिले में “प्रशासन गांव की ओर” अभियान का आयोजन किया जा रहा है। यह अभियान 19 दिसंबर से 26 दिसंबर तक जिले के विभिन्न विकासखंडों में संचालित किया जा रहा है। सुशासन सप्ताह 19 से 26 दिसंबर तक चल रहे अभियान में सैकड़ों आवेदन प्राप्त हुए, अधिकांश का मौके पर ही निराकरण सोमवार को महासमुंद विकासखंड के ग्राम पंचायत मोंगरा स्थित पूर्व माध्यमिक शाला परिसर में समाधान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 30 ग्राम पंचायतों के ग्रामीण शामिल हुए। इस दौरान…
महासमुंद।कलेक्ट्रेट कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित जन चौपाल में कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं। जन चौपाल के दौरान आमजन ने अपनी व्यक्तिगत एवं सामूहिक समस्याओं को लेकर आवेदन प्रस्तुत किए। जन चौपाल में 73 आवेदन प्राप्त, धान विक्रय, पीएम आवास, पेंशन व आर्थिक सहायता से जुड़ी शिकायतें शामिल शिविर में भौतिक सत्यापन, धान बेचने में आ रही समस्याएं, एग्रीस्टैक पंजीयन, प्रधानमंत्री आवास योजना, लंबित राशि भुगतान सहित विभिन्न विषयों से संबंधित कुल 73 आवेदन प्राप्त हुए। कलेक्टर विनय लंगेह ने सभी आवेदनों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित…
बसना(जीतयादव)।क्रिसमस के पावन अवसर पर जिला पंचायत सदस्य एवं कांग्रेस के सक्रिय नेता मोक्ष कुमार प्रधान ने समस्त क्षेत्रवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि क्रिसमस केवल एक धार्मिक पर्व नहीं, बल्कि यह प्रेम, त्याग, करुणा और मानव सेवा का संदेश देने वाला महापर्व है, जो समाज को एक सूत्र में पिरोने की प्रेरणा देता है। मोक्ष कुमार प्रधान ने कहा कि प्रभु यीशु मसीह का जीवन मानवता के लिए एक आदर्श है। उनका संपूर्ण जीवन निस्वार्थ सेवा, आपसी भाईचारे और शांति का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि आज के समय में…