Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    पिथौरा: स्ट्रीट लाइट के नीचे चल रहा था जुआ फड़, पुलिस की रेड में 7 जुआरी गिरफ्तार।

    07/11/2026

    महासमुंद: भानपुर में जुआ फड़ पर बागबाहरा पुलिस की दबिश, 9 जुआरी गिरफ्तार।

    07/11/2026

    महासमुंद: पचरी में अवैध महुआ शराब के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3 आरोपी गिरफ्तार।

    07/11/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, November 16
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
    Chhattisgarh Vision
    • होम
    • रायपुर
    • महासमुंद
    • पिथौरा
    • बसना
    • सरायपाली
    • बागबाहरा
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायगढ़
    • बस्तर
    • वेब स्टोरी
    • अन्य
    Chhattisgarh Vision
    Home»बसना»पिथौरा: कंचनपुर में बिजली कटौती और लो-वोल्टेज से ग्रामीण व किसान परेशान।
    बसना

    पिथौरा: कंचनपुर में बिजली कटौती और लो-वोल्टेज से ग्रामीण व किसान परेशान।

    Ashok NishadBy Ashok Nishad10/03/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    बिजली rajesh sao image
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram Copy Link

    पिथौरा(जीतयादव)।कंचनपुर क्षेत्र में इन दिनों लगातार बिजली कटौती और लो-वोल्टेज की समस्या से ग्रामीण और किसान काफी परेशान हैं। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में वर्ष 2024 में बिजली सब स्टेशन स्थापित किया गया था, जिससे उम्मीद थी कि क्षेत्र में बिजली की समस्या दूर हो जाएगी, लेकिन स्थिति पहले से भी खराब हो गई है।

    bharat logo
    सब स्टेशन बनने के बाद भी नहीं सुधरी बिजली व्यवस्था, समस्या हल नहीं हुई तो आंदोलन की चेतावनी – राजेश साव।

    ग्रामीणों के अनुसार सब स्टेशन बनने से पहले गांव में बिजली की आपूर्ति अपेक्षाकृत बेहतर थी, लेकिन अब आए दिन लो-वोल्टेज और बिजली कटौती की समस्या बनी रहती है। इसका सीधा असर किसानों और आम लोगों की दैनिक जरूरतों पर पड़ रहा है। किसानों का कहना है कि धान की फसल के लिए पर्याप्त सिंचाई नहीं हो पा रही है, जिससे खेती प्रभावित हो रही है।

    logo

    जनपद पंचायत पिथौरा पूर्व सरपंच संघ के सचिव राजेश साव ने बताया कि इस समस्या की जानकारी कई बार मौखिक रूप से संबंधित अधिकारियों को दी गई है। अधिकारियों का कहना है कि क्षेत्र में बिजली लाइन पर अधिक लोड होने के कारण लो-वोल्टेज और कटौती की समस्या हो रही है। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि स्थिति सुधारने के लिए गली-मोहल्लों और सब स्टेशन में अतिरिक्त ट्रांसफार्मर लगाने की आवश्यकता है, लेकिन यह कार्य तुरंत संभव नहीं बताया गया है।

    logo

    ग्रामीणों का कहना है कि कटौती का असर बच्चों की पढ़ाई पर भी पड़ रहा है। वर्तमान में स्कूलों की वार्षिक परीक्षाएं चल रही हैं, ऐसे में अनियमित आपूर्ति से विद्यार्थियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।कंचनपुर क्षेत्र के ग्रामीणों में इस समस्या को लेकर काफी नाराजगी देखने को मिल रही है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया, तो वे मजबूर होकर आंदोलन का रास्ता अपनाएंगे।

    Ashok Nishad Image
    Ashok Nishad
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram

    Related Posts

    पिथौरा: स्ट्रीट लाइट के नीचे चल रहा था जुआ फड़, पुलिस की रेड में 7 जुआरी गिरफ्तार।

    07/11/2026

    पिथौरा: खेत में बन रही थी महुआ शराब, पुलिस ने 10 लीटर शराब के साथ आरोपी को पकड़ा।

    06/11/2026

    महासमुंद: धान खरीदी में लापरवाही और अनियमितता बर्दाश्त नहीं होगी : कलेक्टर विनय कुमार लंगेह।

    05/11/2026

    महासमुंद: 5 पटवारी निलंबित राजस्व कार्यों में लापरवाही और हड़ताल में शामिल होने पर हुई कार्रवाई।

    05/11/2026

    बसना: शासकीय प्राथमिक शाला गढ़पटनी का संकुल समन्वयक सर्वेश कुमार सिंह ने किया आकस्मिक निरीक्षण।

    05/11/2026

    बसना: सांकरा में आरएसएस का विजयादशमी उत्सव एवं पथ संचलन संपन्न।

    05/11/2026
    टॉप पोस्ट
    पिथौरा

    पिथौरा: स्ट्रीट लाइट के नीचे चल रहा था जुआ फड़, पुलिस की रेड में 7 जुआरी गिरफ्तार।

    Ashok Nishad
    पिथौरा

    पिथौरा: खेत में बन रही थी महुआ शराब, पुलिस ने 10 लीटर शराब के साथ आरोपी को पकड़ा।

    Ashok Nishad
    बसना

    महासमुंद: धान खरीदी में लापरवाही और अनियमितता बर्दाश्त नहीं होगी : कलेक्टर विनय कुमार लंगेह।

    Ashok Nishad
    Editors Picks

    पिथौरा: स्ट्रीट लाइट के नीचे चल रहा था जुआ फड़, पुलिस की रेड में 7 जुआरी गिरफ्तार।

    07/11/2026

    महासमुंद: भानपुर में जुआ फड़ पर बागबाहरा पुलिस की दबिश, 9 जुआरी गिरफ्तार।

    07/11/2026

    महासमुंद: पचरी में अवैध महुआ शराब के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3 आरोपी गिरफ्तार।

    07/11/2026

    महासमुंद: जुआ खेलते 8 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने स्कॉर्पियो और 6 दोपहिया वाहनों सहित ₹5.16 लाख का मशरूका किया जब्त।

    06/11/2026
    About Us

    Chhattisgarh Vision एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल है, जो छत्तीसगढ़ और देश-विदेश की ताज़ा खबरें, विश्लेषण और जनहित से जुड़ी जानकारी पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष और सटीक समाचार प्रदान करना है।

    Editor: Ashok Nishad

    Email Us: cgvisionan@gmail.com

    Contact: +91-9977002352

    Address: Mowa, Raipur, Chhattisgarh

    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
    Use Full Pages
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    November 2026
    MTWTFSS
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30 
    « Oct    
    © 2026 Chhattisgarh Vision. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.