Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    रायगढ़: 52 किलो गांजा तस्करी मामले में बड़ी कार्रवाई, महिला सप्लायर ओडिशा से गिरफ्तार।

    21/06/2026

    रायगढ़: 2 लाख की चोरी का खुलासा, जशपुर से नट गिरोह के शातिर चोर गिरफ्तार।

    21/06/2026

    पिरदा: सांई सराईपाली स्कूल में हुआ योगाभ्यास, विद्यार्थियों ने सीखे स्वस्थ जीवन के मंत्र।

    21/06/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, June 21
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
    Chhattisgarh Vision
    • होम
    • रायपुर
    • महासमुंद
    • पिथौरा
    • बसना
    • सरायपाली
    • बागबाहरा
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायगढ़
    • बस्तर
    • वेब स्टोरी
    • अन्य
    Chhattisgarh Vision
    Home»सरायपाली»सरायपाली: धान चोरी करने वाले दो आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार, 60 बोरी धान बरामद।
    सरायपाली

    सरायपाली: धान चोरी करने वाले दो आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार, 60 बोरी धान बरामद।

    Ashok NishadBy Ashok Nishad10/03/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    धान dhan chor image
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram Copy Link

    सरायपाली(जीतयादव)।थाना सिंघोड़ा क्षेत्र में धान चोरी के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किया गया 60 बोरी धान तथा घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली है।thana singoda image

    धान चोरी करने वाले पर सिंघोड़ा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, चोरी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी जब्त।

    पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम खरखरी निवासी प्रेमलाल प्रधान ने 9 मार्च 2026 को थाना सिंघोड़ा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनके परशु राइस मिल से लगे गोदाम में 60 बोरी धान रखा हुआ था। प्रत्येक बोरी में करीब 40 किलोग्राम भरा हुआ था, जिसकी कुल कीमत लगभग 60 हजार रुपये बताई गई।

    logo

    प्रार्थी ने बताया कि 7 मार्च की रात करीब 10 बजे वह गोदाम में ताला लगाकर घर चला गया था। अगले दिन सुबह जब वह गोदाम पहुंचा तो ताला टूटा हुआ मिला और अंदर रखा पूरा धान गायब था। मामले की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 305 (ए) और 331 (4) के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की।

    logo

    जांच के दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने ग्राम लाती निवासी दो युवकों को हिरासत में लिया। पूछताछ के बाद आरोपियों की पहचान बिन्दुसागर मोंगरे (20 वर्ष) और मनमोहन सारथी (19 वर्ष) के रूप में हुई। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी किया गया 60 बोरी धान (लगभग 24 क्विंटल) बरामद किया, जिसकी कीमत करीब 60 हजार रुपये बताई गई है। इसके साथ ही चोरी की घटना में प्रयुक्त एचएफ डिलक्स मोटरसाइकिल (क्रमांक CG 06 HD 3151) भी जब्त की गई है।

    पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। थाना सिंघोड़ा पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में चोरी और अन्य अपराधों पर सख्ती से कार्रवाई जारी रहेगी।

    Ashok Nishad Image
    Ashok Nishad
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram

    Related Posts

    सरायपाली: NMMSE परीक्षा में चयनित छात्रा लक्ष्मी भोई का सम्मान, विद्यालय में हर्ष का माहौल।

    21/06/2026

    सरायपाली: रिमजी स्कूल में नवाचारी गतिविधियों के साथ मनाया गया प्रवेश उत्सव।

    18/06/2026

    सरायपाली: शाला प्रवेशोत्सव के साथ सरायपाली में नए शिक्षा सत्र का हुआ भव्य शुभारंभ।

    18/06/2026

    सरायपाली: स्कूटी में महुआ शराब की तस्करी कर रहा युवक गिरफ्तार, 30 लीटर शराब जब्त।

    17/06/2026

    सरायपाली: FLN एवं नवीन पाठ्यपुस्तक आधारित 5 दिवसीय ऑनलाइन शिक्षक प्रशिक्षण सम्पन्न।

    16/06/2026

    सरायपाली: पीएम श्री शासकीय प्राथमिक शाला सिंघोड़ा के 10 दिवसीय समर कैंप का रंगारंग समापन।

    14/06/2026
    टॉप पोस्ट
    सरायपाली

    सरायपाली: NMMSE परीक्षा में चयनित छात्रा लक्ष्मी भोई का सम्मान, विद्यालय में हर्ष का माहौल।

    Ashok Nishad
    सरायपाली

    सरायपाली: रिमजी स्कूल में नवाचारी गतिविधियों के साथ मनाया गया प्रवेश उत्सव।

    Ashok Nishad
    सरायपाली

    सरायपाली: शाला प्रवेशोत्सव के साथ सरायपाली में नए शिक्षा सत्र का हुआ भव्य शुभारंभ।

    Ashok Nishad
    Editors Picks

    रायगढ़: 52 किलो गांजा तस्करी मामले में बड़ी कार्रवाई, महिला सप्लायर ओडिशा से गिरफ्तार।

    21/06/2026

    पिरदा: NMMSE परीक्षा में सांई सराईपाली स्कूल का शानदार प्रदर्शन, 4 विद्यार्थी बने राष्ट्रीय प्रतिभावान छात्र।

    20/06/2026

    रायगढ़: 2 लाख की चोरी का खुलासा, जशपुर से नट गिरोह के शातिर चोर गिरफ्तार।

    21/06/2026

    पिरदा: प्राथमिक शाला देवलगढ़ में धूमधाम से मनाया गया शाला प्रवेशोत्सव, नवप्रवेशी बच्चों का हुआ स्वागत।

    21/06/2026
    About Us

    Chhattisgarh Vision एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल है, जो छत्तीसगढ़ और देश-विदेश की ताज़ा खबरें, विश्लेषण और जनहित से जुड़ी जानकारी पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष और सटीक समाचार प्रदान करना है।

    Editor: Ashok Nishad

    Email Us: cgvisionan@gmail.com

    Contact: +91-9977002352

    Address: Mowa, Raipur, Chhattisgarh

    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
    Use Full Pages
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    June 2026
    MTWTFSS
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930 
    « May    
    © 2026 Chhattisgarh Vision. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.