सरायपाली(जीतयादव)। पीएम श्री शासकीय प्राथमिक शाला सिंघोड़ा में आयोजित दस दिवसीय समर कैंप 2026 का समापन रविवार को उत्साह, उमंग और रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच संपन्न हुआ। 5 जून से शुरू हुए इस शिविर में विद्यार्थियों ने विभिन्न शैक्षणिक, सांस्कृतिक, खेल एवं कौशल आधारित गतिविधियों में भाग लेकर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।
पीएम श्री शासकीय प्राथमिक शाला सिंघोड़ा में खेल, कला और सांस्कृतिक गतिविधियों में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा।
समर कैंप के दौरान बच्चों के लिए कबड्डी, खो-खो, दौड़ प्रतियोगिता, म्यूजिकल चेयर, बोरा दौड़, नींबू-चम्मच दौड़, गेंद संतुलन, योग एवं व्यायाम, सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता, चित्रकला, रंग भराई, हस्तकला निर्माण, कहानी वाचन, भाषण, गीत-संगीत, नृत्य और व्यक्तित्व विकास जैसी गतिविधियों का आयोजन किया गया। बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ इन कार्यक्रमों में भाग लेते हुए अपनी रचनात्मकता, खेल कौशल और आत्मविश्वास का परिचय दिया।
पीएम श्री शासकीय प्राथमिक शाला सिंघोड़ा में समापन समारोह में बीआरसी देवानंद पटेल, सोमदेव तिवारी, पंच शांति दास, संकुल समन्वयक सच्चिदानंद भोई, एसएमसी अध्यक्ष जनक राम भोई, चंद्रकला भोई, प्रधान पाठक प्रदीप छत्रे, शिक्षक अजय आर्य, संगीत शिक्षक बालकृष्ण आर्य सहित जनप्रतिनिधि, अभिभावक और ग्रामवासी उपस्थित रहे।
अंत में प्रधान पाठक पूर्णिमा नाग ने समर कैंप के सफल आयोजन में सहयोग देने वाले सभी अतिथियों, अभिभावकों, शिक्षकों और विद्यालय स्टाफ का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन बच्चों को सीखने, सृजन करने और अपनी छिपी प्रतिभाओं को निखारने का अवसर प्रदान करते हैं। पीएम श्री शासकीय प्राथमिक शाला सिंघोड़ा में दस दिवसीय यह समर कैंप बच्चों के लिए यादगार अनुभव बनकर समाप्त हुआ।



