सरायपाली(जीतयादव)।मिडिल स्कूल पाटसेन्द्री में 30 अप्रैल 2026 को कक्षा 1 से 8वीं तक का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। इस अवसर पर गांव के सरपंच तरुण कुमार पटेल की उपस्थिति में कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें विद्यार्थियों को अंकसूची एवं होलिस्टिक कार्ड वितरित किए गए।
पाटसेन्द्री मिडिल स्कूल में अंजु प्रजापति, सोनिया यदु और कल्पना मानिकपुरी ने किया शानदार प्रदर्शन।
कार्यक्रम में सरपंच तरुण कुमार पटेल एवं प्रधान पाठक चन्द्रभानु पटेल के हाथों प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। वहीं कक्षा 1 से 8वीं तक सभी उपस्थित विद्यार्थियों को भी अंकसूची प्रदान की गई।
इस वर्ष पाटसेन्द्री मिडिल स्कूल में कक्षा 8वीं में लड़कियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए टॉप तीन स्थानों पर कब्जा जमाया। अंजु प्रजापति (95.84%) ने प्रथम, सोनिया यदु (95.67%) ने द्वितीय और कल्पना मानिकपुरी (95.17%) ने तृतीय स्थान हासिल किया।
अन्य कक्षाओं में भी विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। कक्षा 5वीं में गिरधर भोई (89%) प्रथम और हया (83.5%) द्वितीय स्थान पर रहे। कक्षा 6वीं में चित्रंज (92.8%) प्रथम, चैनकुमारी (91%) द्वितीय और दीप्ति मानिकपुरी (90.3%) तृतीय स्थान पर रहीं। कक्षा 7वीं में दुर्गेश साव (96.34%) प्रथम, शिवानी मांझी (95.27%) द्वितीय और नेमिश कुमार साहू (94.84%) तृतीय स्थान पर रहे।
विद्यार्थियों के उत्कृष्ट परिणाम पर सरपंच तरुण कुमार पटेल ने प्रधान पाठक चन्द्रभानु पटेल सहित शिक्षकों चंद्रशेखर पटेल, सविता पटेल, संदीप कुमार भोई, राजेन्द्र कुमार निर्मलकर, अनुसूया पटेल एवं विद्यार्थियों की मेहनत की सराहना की।



