Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    महासमुंद: बागबाहरा चखना सेंटर चाकूबाजी मामले का अंतिम आरोपी शिवा मांझी गिरफ्तार।

    27/06/2026

    सरायपाली: ओडिशा से उत्तर प्रदेश जा रही 51 किलो गांजा की खेप जब्त, अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार।

    27/06/2026

    बसना: 2.27 करोड़ के गांजा तस्करी नेटवर्क का मास्टरमाइंड तेलंगाना से गिरफ्तार।

    27/06/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, June 27
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
    Chhattisgarh Vision
    • होम
    • रायपुर
    • महासमुंद
    • पिथौरा
    • बसना
    • सरायपाली
    • बागबाहरा
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायगढ़
    • बस्तर
    • वेब स्टोरी
    • अन्य
    Chhattisgarh Vision
    Home»बसना»बसना: बरोली में तीन माह से शिक्षक लापता, शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल ?
    बसना

    बसना: बरोली में तीन माह से शिक्षक लापता, शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल ?

    Ashok NishadBy Ashok Nishad18/01/2026Updated:18/01/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    बरोली baroli
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram Copy Link

    बसना(जीतयादव) शासकीय प्राथमिक शाला बरोली में पदस्थ सहायक शिक्षक श्री जुगल किशोर बुड़ेक बीते 12 नवंबर 2025 से लगातार तीन माह से अधिक समय से बिना किसी लिखित सूचना के अनुपस्थित हैं, लेकिन हैरानी की बात यह है कि इतने लंबे समय बाद भी उनके खिलाफ कोई ठोस विभागीय कार्रवाई नहीं की गई है। शिक्षा विभाग में लापरवाही किस हद तक जड़ें जमा चुकी है, इसका चौंकाने वाला और चिंताजनक मामला बसना विकासखंड से सामने आया है।

    विषय सूची

    Toggle
    • बरोली में लापरवाही की हदें पार, अधिकारियों की चुप्पी से बच्चों का भविष्य अधर में।
    • 96 बच्चों की पढ़ाई तीन शिक्षकों के भरोसे
    • बिना काम वेतन मिलने की चर्चा
    • नेटवर्क मार्केटिंग में संलिप्तता का आरोप
    • ग्रामीणों में आक्रोश, कार्रवाई की मांग
    • लिखित शिकायत के बावजूद कार्रवाई शून्य
    • बड़ा सवाल – जिम्मेदार कौन?
    बरोली में लापरवाही की हदें पार, अधिकारियों की चुप्पी से बच्चों का भविष्य अधर में।

    सूत्रों के अनुसार शिक्षक की लगातार अनुपस्थिति को लेकर शाला स्तर, संकुल समन्वयक एवं विकासखंड कार्यालय तक कई बार निरीक्षण प्रतिवेदन भेजे गए। इसके बावजूद शिक्षा विभाग की ओर से केवल औपचारिकता निभाते हुए 21 नवंबर 2025 को एक स्पष्टीकरण नोटिस जारी किया गया, जिसका न तो कोई जवाब दिया गया और न ही शिक्षक ने विद्यालय में उपस्थिति दर्ज कराई।

    copy
    96 बच्चों की पढ़ाई तीन शिक्षकों के भरोसे

    शासकीय प्राथमिक शाला बरोली में वर्तमान में 96 विद्यार्थी अध्ययनरत हैं और कुल 4 शिक्षक पदस्थ हैं। एक शिक्षक के तीन माह से अनुपस्थित रहने के कारण विद्यालय की पूरी शैक्षणिक जिम्मेदारी केवल तीन शिक्षकों पर आ गई है। अन्य शिक्षक पूरी निष्ठा से बच्चों को पढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन स्टाफ की कमी का सीधा असर बच्चों की पढ़ाई और शिक्षा की गुणवत्ता पर पड़ रहा है।

    kalpana electronics basna
    बिना काम वेतन मिलने की चर्चा

    मामले का सबसे गंभीर पहलू यह सामने आ रहा है कि तीन माह से विद्यालय में उपस्थित न होने के बावजूद संबंधित शिक्षक को नियमित वेतन मिलने की चर्चा है। यदि यह तथ्य सही है, तो यह न केवल शासकीय नियमों का खुला उल्लंघन है, बल्कि ईमानदारी से कार्य कर रहे शिक्षकों और ग्रामीण अंचल के बच्चों के साथ भी बड़ा अन्याय है।

    नेटवर्क मार्केटिंग में संलिप्तता का आरोप

    जनप्रतिनिधियों ने आरोप लगाया है कि संबंधित शिक्षक किसी नेटवर्क मार्केटिंग कंपनी के कार्य में सक्रिय रूप से संलग्न हैं और इसी कारण वह विद्यालय नहीं आ रहे हैं। यदि यह आरोप सही पाया जाता है, तो यह मामला केवल अनुपस्थिति का नहीं, बल्कि शासकीय सेवा नियमों के गंभीर उल्लंघन और कर्तव्यहीनता का बन जाता है।

    Pritam Jagat new banner
    ग्रामीणों में आक्रोश, कार्रवाई की मांग

    इस पूरे मामले को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है। शाला विकास समिति बरोली के अध्यक्ष प्रहलाद साहू, पूर्व सरपंच प्रतिनिधि एवं प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति गढ़फुलझर के अध्यक्ष कमलेश साव तथा ग्राम प्रमुख विजय भूषण साव ने शिक्षा विभाग के उच्च अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि तीन माह से शिक्षक के लापता रहने के बावजूद कोई कार्रवाई न होना ग्रामीण अंचल के बच्चों के भविष्य के साथ सीधा खिलवाड़ है।

    ग्रामीण प्रतिनिधियों ने एक स्वर में मांग की है कि अनुपस्थित शिक्षक पर तत्काल कठोर विभागीय कार्रवाई की जाए, उसका वेतन रोका जाए तथा उसके स्थान पर शीघ्र वैकल्पिक शिक्षक की व्यवस्था की जाए, ताकि विद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियां सुचारू रूप से संचालित हो सकें।

    लिखित शिकायत के बावजूद कार्रवाई शून्य

    इस संबंध में शासकीय प्राथमिक शाला बरोली के प्रधानपाठक द्वारा 08 जनवरी 2026 को विकासखंड शिक्षा अधिकारी को लिखित शिकायत प्रस्तुत की गई है। शिकायत के साथ संकुल समन्वयक एवं शाला विकास समिति का निरीक्षण पंजी, बीईओ कार्यालय द्वारा जारी आदेश तथा नवंबर, दिसंबर और जनवरी 2026 की उपस्थिति पंजी की छायाप्रति भी संलग्न की गई है।

    बड़ा सवाल – जिम्मेदार कौन?

    तीन माह तक बिना सूचना अनुपस्थित रहने वाले शिक्षक पर न तो निलंबन हुआ, न वेतन रोका गया और न ही कोई अनुशासनात्मक कार्रवाई की गई। इससे यह बड़ा सवाल खड़ा हो गया है कि आखिर इस गंभीर लापरवाही के लिए जिम्मेदार कौन है?
    क्या शिक्षा विभाग के अधिकारी जानबूझकर आंखें मूंदे बैठे हैं, या फिर ग्रामीण अंचलों की शिक्षा व्यवस्था को यूं ही भगवान भरोसे छोड़ दिया गया है?

    Ashok Nishad Image
    Ashok Nishad
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram

    Related Posts

    बसना: 2.27 करोड़ के गांजा तस्करी नेटवर्क का मास्टरमाइंड तेलंगाना से गिरफ्तार।

    27/06/2026

    बसना: प्रधानमंत्री आवास योजना के सर्वे में गड़बड़ी का आरोप, पात्र परिवारों को न्याय दिलाने की मांग।

    26/06/2026

    पिरदा: बरनाईदादर हाई स्कूल में संकुल स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव एवं साइकिल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

    25/06/2026

    बसना: स्मार्ट मीटर को लेकर कांग्रेस नेता मोक्ष कुमार प्रधान का सरकार पर हमला।

    25/06/2026

    बसना: शासकीय प्राथमिक शाला गढ़पटनी में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव।

    24/06/2026

    बसना: शिक्षा विभाग के निरीक्षण के दौरान विभिन्न शैक्षणिक मुद्दों पर सौंपा गया ज्ञापन।

    24/06/2026
    टॉप पोस्ट
    बसना

    बसना: 2.27 करोड़ के गांजा तस्करी नेटवर्क का मास्टरमाइंड तेलंगाना से गिरफ्तार।

    Ashok Nishad
    बसना

    बसना: प्रधानमंत्री आवास योजना के सर्वे में गड़बड़ी का आरोप, पात्र परिवारों को न्याय दिलाने की मांग।

    Ashok Nishad
    बसना

    पिरदा: बरनाईदादर हाई स्कूल में संकुल स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव एवं साइकिल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

    Ashok Nishad
    Editors Picks

    महासमुंद: युवती की हत्या का खुलासा, नाबालिग युवक पर प्रेमिका की हत्या का आरोप।

    26/06/2026

    पिथौरा: कौडिया जंगल में अवैध महुआ शराब बनाने वाले पर पुलिस की कार्रवाई, 1 आरोपी गिरफ्तार।

    26/06/2026

    बसना: फाइनेंस कंपनी के 22.66 लाख रुपये गबन मामले में दो फरार आरोपी गिरफ्तार।

    11/06/2026

    महासमुंद: बागबाहरा चखना सेंटर चाकूबाजी मामले का अंतिम आरोपी शिवा मांझी गिरफ्तार।

    27/06/2026
    About Us

    Chhattisgarh Vision एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल है, जो छत्तीसगढ़ और देश-विदेश की ताज़ा खबरें, विश्लेषण और जनहित से जुड़ी जानकारी पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष और सटीक समाचार प्रदान करना है।

    Editor: Ashok Nishad

    Email Us: cgvisionan@gmail.com

    Contact: +91-9977002352

    Address: Mowa, Raipur, Chhattisgarh

    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
    Use Full Pages
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    June 2026
    MTWTFSS
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930 
    « May    
    © 2026 Chhattisgarh Vision. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.