Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    महासमुंद: बागबाहरा चखना सेंटर चाकूबाजी मामले का अंतिम आरोपी शिवा मांझी गिरफ्तार।

    27/06/2026

    सरायपाली: ओडिशा से उत्तर प्रदेश जा रही 51 किलो गांजा की खेप जब्त, अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार।

    27/06/2026

    बसना: 2.27 करोड़ के गांजा तस्करी नेटवर्क का मास्टरमाइंड तेलंगाना से गिरफ्तार।

    27/06/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, June 27
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
    Chhattisgarh Vision
    • होम
    • रायपुर
    • महासमुंद
    • पिथौरा
    • बसना
    • सरायपाली
    • बागबाहरा
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायगढ़
    • बस्तर
    • वेब स्टोरी
    • अन्य
    Chhattisgarh Vision
    Home»बागबाहरा»महासमुंद: बागबाहरा चखना सेंटर चाकूबाजी मामले का अंतिम आरोपी शिवा मांझी गिरफ्तार।
    बागबाहरा

    महासमुंद: बागबाहरा चखना सेंटर चाकूबाजी मामले का अंतिम आरोपी शिवा मांझी गिरफ्तार।

    Ashok NishadBy Ashok Nishad27/06/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    चाकूबाजी गिरफ्तार
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram Copy Link

    महासमुंद(जीतयादव)। महासमुंद जिले के बागबाहरा में देसी शराब दुकान के पास स्थित चखना सेंटर में हुए जानलेवा चाकूबाजी मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। लंबे समय से फरार चल रहे अंतिम आरोपी शिवा मांझी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। इसके साथ ही इस मामले के सभी आरोपियों की गिरफ्तारी पूरी हो गई है।

    चाकूबाजी हमले के मामले में सभी आरोपी पहुंचे जेल, घटना के ढाई महीने बाद पुलिस को मिली बड़ी सफलता।

    पुलिस के अनुसार, 6 अप्रैल 2026 को बागबाहरा स्थित देसी शराब दुकान के पास संचालित चखना सेंटर में संचालक मोनेस यादव और छन्नू चक्रधारी का ग्राहक गणपत निषाद से रुपये के लेन-देन को लेकर विवाद हो गया था। विवाद के बाद गणपत ने अपने साथियों अर्जुन गोस्वामी, शिवा मांझी, सोनू देवांगन तथा एक नाबालिग को मौके पर बुला लिया।

    आरोप है कि सभी आरोपी धारदार हथियार लेकर चखना सेंटर पहुंचे और मोनेस यादव पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में मोनेस के पेट, पीठ और बाएं हाथ में गंभीर चोटें आई थीं। घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी।

    प्रारंभिक कार्रवाई में गणपत निषाद को गिरफ्तार किया गया था तथा एक विधि से संघर्षरत बालक के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की गई थी। इसके बाद लगातार तलाश के दौरान 19 जून 2026 को फरार आरोपी सोनू देवांगन और अर्जुन गोस्वामी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

    मामले का अंतिम फरार आरोपी शिवा मांझी घटना के बाद से लगातार फरार चल रहा था। पुलिस की सतत निगरानी और मुखबिर तंत्र की सूचना के आधार पर उसे 26 जून 2026 को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

    पुलिस ने बताया कि अंतिम आरोपी की गिरफ्तारी के साथ ही चाकूबाजी मामले में शामिल सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।

    Ashok Nishad Image
    Ashok Nishad
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram

    Related Posts

    बागबाहरा: कोमाखान में अवैध शराब सिंडिकेट पर पुलिस का शिकंजा, 2 आरोपी गिरफ्तार।

    19/06/2026

    बागबाहरा: चखना सेंटर में चाकूबाजी के 2 मुख्य आरोपी गिरफ्तार, दो महीने बाद पुलिस के हत्थे चढ़े।

    19/06/2026

    बागबाहरा: अवैध महुआ शराब बेचते युवक को पुलिस ने दबोचा, 7 लीटर शराब जब्त।

    19/06/2026

    बागबाहरा: हरनादादर में चल रहा था अवैध महुआ शराब का अवैध भंडारण, 60 लीटर शराब जब्त।

    19/06/2026

    बागबाहरा: 10 माह से फरार गांजा तस्करी का मुख्य आरोपी ओडिशा से गिरफ्तार।

    15/06/2026

    बागबाहरा: एम.के. बाहरा में 7 कुण्डीय बगलामुखी अनुष्ठान का भव्य शुभारंभ, 24 को महापूर्णाहुति।

    23/04/2026
    टॉप पोस्ट
    बागबाहरा

    बागबाहरा: कोमाखान में अवैध शराब सिंडिकेट पर पुलिस का शिकंजा, 2 आरोपी गिरफ्तार।

    Ashok Nishad
    बागबाहरा

    बागबाहरा: चखना सेंटर में चाकूबाजी के 2 मुख्य आरोपी गिरफ्तार, दो महीने बाद पुलिस के हत्थे चढ़े।

    Ashok Nishad
    बागबाहरा

    बागबाहरा: अवैध महुआ शराब बेचते युवक को पुलिस ने दबोचा, 7 लीटर शराब जब्त।

    Ashok Nishad
    Editors Picks

    महासमुंद: बागबाहरा चखना सेंटर चाकूबाजी मामले का अंतिम आरोपी शिवा मांझी गिरफ्तार।

    27/06/2026

    सरायपाली: ओडिशा से उत्तर प्रदेश जा रही 51 किलो गांजा की खेप जब्त, अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार।

    27/06/2026

    बसना: 2.27 करोड़ के गांजा तस्करी नेटवर्क का मास्टरमाइंड तेलंगाना से गिरफ्तार।

    27/06/2026

    महासमुंद: मदद करना पड़ा महंगा, बस छूटने का बहाना बनाकर युवक ने उड़ाई बाइक।

    26/06/2026
    About Us

    Chhattisgarh Vision एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल है, जो छत्तीसगढ़ और देश-विदेश की ताज़ा खबरें, विश्लेषण और जनहित से जुड़ी जानकारी पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष और सटीक समाचार प्रदान करना है।

    Editor: Ashok Nishad

    Email Us: cgvisionan@gmail.com

    Contact: +91-9977002352

    Address: Mowa, Raipur, Chhattisgarh

    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
    Use Full Pages
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    June 2026
    MTWTFSS
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930 
    « May    
    © 2026 Chhattisgarh Vision. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.