बसना(जीतयादव)।बसना विकासखंड के संकुल केंद्र भंवरपुर में संकुल स्तरीय प्रधान पाठकों की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का नेतृत्व विकासखंड शिक्षा अधिकारी (BEO) बद्री विशाल जोल्हे, विकासखंड स्रोत समन्वयक अनिल सिंह, संकुल समन्वयक बुन्दलाल नायक, डीजेंद्र कुर्रे, गजेन्द्र नायक, वारिश कुमार तथा एफ.एल.एन. नोडल शरण दास ने किया। बैठक में भवरपुर संकुल के सभी संस्था प्रमुख उपस्थित रहे।
बैठक की शुरुआत में बीईओ बद्री विशाल जोल्हे ने शैक्षणिक गुणवत्ता सुधार हेतु बिंदुवार चर्चा की। उन्होंने प्रत्येक प्रधान पाठक से उनके विद्यालय की आपार आईडी, जाति प्रमाण पत्र, ऑनलाइन उपस्थिति, और अन्य शैक्षणिक अद्यतन की समीक्षा की।बैठक में जिन विषयों पर विशेष रूप से जोर दिया गया, उनमें शामिल हैं—
डिस्मेंटल योग्य भवनों की जानकारी
शाला त्यागी एवं अप्रवेशी सर्वेक्षण 2025
CWSN बच्चों का सत्यापन एवं यू-डाइस में प्रविष्टि
विद्यार्थियों के पंजीयन और सत्यापन कार्य
बालवाड़ी एवं आंगनबाड़ी के सह-स्थापन
प्राथमिक शालाओं को निपुण लक्ष्य के अनुरूप तैयार करना
PM E-Vidya चैनल
महापरीक्षा की तैयारी आदि

विकासखंड स्रोत समन्वयक अनिल सिंह साव ने शिक्षकों को पूरे उत्साह और जिम्मेदारी से कार्य करने प्रेरित किया। अंत में संकुल समन्वयक बुन्दलाल नायक ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए निर्धारित समय में सभी कार्य पूर्ण करने का भरोसा दिलाया।समीक्षा बैठक सौहार्दपूर्ण माहौल में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई।



