Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    बसना: स्मार्ट मीटर को लेकर कांग्रेस नेता मोक्ष कुमार प्रधान का सरकार पर हमला।

    25/06/2026

    सरायपाली: विकासखंड स्तरीय समीक्षा बैठक में शिक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने पर जोर।

    25/06/2026

    सरायपाली: शासकीय उच्च प्राथमिक शाला बानीगिरोला में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव।

    25/06/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, June 25
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
    Chhattisgarh Vision
    • होम
    • रायपुर
    • महासमुंद
    • पिथौरा
    • बसना
    • सरायपाली
    • बागबाहरा
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायगढ़
    • बस्तर
    • वेब स्टोरी
    • अन्य
    Chhattisgarh Vision
    Home»सरायपाली»सरायपाली: TLM मेले से सशक्त हुई शिक्षण प्रक्रिया, पझरापाली में हुआ आयोजन।
    सरायपाली

    सरायपाली: TLM मेले से सशक्त हुई शिक्षण प्रक्रिया, पझरापाली में हुआ आयोजन।

    Ashok NishadBy Ashok Nishad02/02/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    TLM Pajharapali
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram Copy Link

    सरायपाली(जीतयादव)।संकुल केंद्र पझरापाली में संकुल स्तरीय TLM (टीचिंग लर्निंग मटेरियल)मेला का सफल आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम संकुल प्रभारी श्री रविकुमार साहू एवं संकुल समन्वयक श्री किशोर कुमार पण्डा के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। मेले का उद्देश्य शिक्षकों को नवाचारपूर्ण शिक्षण विधियों से जोड़ना एवं विद्यार्थियों में सीखने की रुचि को बढ़ावा देना रहा।

    shiksha logo
    TLM मेला में प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक शालाओं के शिक्षकों ने किया शिक्षण सामग्री का प्रदर्शन।

    इस TLM मेले में संकुल के अंतर्गत संचालित सभी 6 प्राथमिक एवं 2 उच्च प्राथमिक शालाओं के शिक्षकों ने सक्रिय सहभागिता निभाई। शिक्षकों द्वारा गणित, अंग्रेजी, विज्ञान/पर्यावरण एवं हिंदी विषयों से संबंधित विभिन्न प्रकार के शिक्षण सहायक सामग्री का निर्माण कर प्रदर्शन किया गया। इन टीएलएम के माध्यम से बच्चों को खेल-खेल में पढ़ाने की विधियों को प्रस्तुत किया गया, जिससे विषयों को सरल और रोचक तरीके से समझाया जा सके।

    bharat logo

    कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संकुल प्रभारी श्री रविकुमार साहू ने कहा कि TLM के साथ अध्यापन करने से कक्षा का वातावरण सहज और रुचिकर बनता है। इससे बच्चे अधिक उत्साह के साथ पढ़ाई में भाग लेते हैं और विषयों को जल्दी समझ पाते हैं। उन्होंने शिक्षकों को नियमित रूप से नवाचार अपनाने एवं स्थानीय संसाधनों से टीएलएम निर्माण पर जोर दिया।

    NHAI

    वहीं संकुल समन्वयक श्री किशोर कुमार पण्डा ने कहा कि TLM शिक्षण प्रक्रिया का महत्वपूर्ण माध्यम है, जिससे कठिन विषयों की अवधारणा को भी सरलता से स्पष्ट किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि शिक्षक यदि स्वयं बनाते हैं, तो उनमें रचनात्मकता विकसित होती है और छात्रों को भी सीखने में आनंद आता है।

    TLM मेले में प्रदर्शित सामग्री का अवलोकन कर उपस्थित शिक्षकों ने एक-दूसरे से अनुभव साझा किए तथा भविष्य में और अधिक प्रभावी निर्माण करने का संकल्प लिया। यह मेला शिक्षकों के लिए सीखने, साझा करने और नवाचार को बढ़ावा देने का एक उपयोगी मंच साबित हुआ।

    Ashok Nishad Image
    Ashok Nishad
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram

    Related Posts

    सरायपाली: विकासखंड स्तरीय समीक्षा बैठक में शिक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने पर जोर।

    25/06/2026

    सरायपाली: शासकीय उच्च प्राथमिक शाला बानीगिरोला में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव।

    25/06/2026

    सरायपाली: शाला प्रवेश उत्सव की तैयारियों को लेकर विभागीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

    24/06/2026

    बसना: BEST कंप्यूटर एजुकेशन को तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया।

    24/06/2026

    सरायपाली: NMMSE परीक्षा में चयनित छात्रा लक्ष्मी भोई का सम्मान, विद्यालय में हर्ष का माहौल।

    21/06/2026

    सरायपाली: रिमजी स्कूल में नवाचारी गतिविधियों के साथ मनाया गया प्रवेश उत्सव।

    18/06/2026
    टॉप पोस्ट
    सरायपाली

    सरायपाली: विकासखंड स्तरीय समीक्षा बैठक में शिक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने पर जोर।

    Ashok Nishad
    सरायपाली

    सरायपाली: शासकीय उच्च प्राथमिक शाला बानीगिरोला में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव।

    Ashok Nishad
    सरायपाली

    सरायपाली: शाला प्रवेश उत्सव की तैयारियों को लेकर विभागीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

    Ashok Nishad
    Editors Picks

    बसना: 24 घंटे में वाहन चोरी का खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार, 6 मोटरसाइकिल बरामद।

    24/06/2026

    सरायपाली: शाला प्रवेश उत्सव की तैयारियों को लेकर विभागीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

    24/06/2026

    बसना: स्मार्ट मीटर को लेकर कांग्रेस नेता मोक्ष कुमार प्रधान का सरकार पर हमला।

    25/06/2026

    सरायपाली: विकासखंड स्तरीय समीक्षा बैठक में शिक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने पर जोर।

    25/06/2026
    About Us

    Chhattisgarh Vision एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल है, जो छत्तीसगढ़ और देश-विदेश की ताज़ा खबरें, विश्लेषण और जनहित से जुड़ी जानकारी पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष और सटीक समाचार प्रदान करना है।

    Editor: Ashok Nishad

    Email Us: cgvisionan@gmail.com

    Contact: +91-9977002352

    Address: Mowa, Raipur, Chhattisgarh

    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
    Use Full Pages
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    June 2026
    MTWTFSS
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930 
    « May    
    © 2026 Chhattisgarh Vision. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.