Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    महासमुंद: नकली होलोग्राम और फर्जी लेबल से शराब तस्करी का पर्दाफाश, 7 आरोपी गिरफ्तार।

    26/09/2026

    महासमुंद: मानव तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 10 ठिकानों पर छापेमारी; 5 आरोपी गिरफ्तार।

    26/09/2026

    महासमुंद: शेयर मार्केट में ज्यादा मुनाफे का लालच देकर 6.80 लाख की साइबर ठगी, दो आरोपी गिरफ्तार।

    26/09/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, September 26
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
    Chhattisgarh Vision
    • होम
    • रायपुर
    • महासमुंद
    • पिथौरा
    • बसना
    • सरायपाली
    • बागबाहरा
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायगढ़
    • बस्तर
    • वेब स्टोरी
    • अन्य
    Chhattisgarh Vision
    Home»सरायपाली»सरायपाली: TLM मेला का आयोजन उत्साहपूर्ण संकुल केंद्र बानीगिरोला में किया गया।
    सरायपाली

    सरायपाली: TLM मेला का आयोजन उत्साहपूर्ण संकुल केंद्र बानीगिरोला में किया गया।

    Ashok NishadBy Ashok Nishad03/02/2026Updated:03/02/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    TLM bani
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram Copy Link

    सरायपाली(जीतयादव)।शासकीय उच्च प्राथमिक शाला बानीगिरोला में संकुल स्तरीय TLM (Teaching Learning Material) मेला का सफल एवं उत्साहपूर्ण आयोजन किया गया। इस मेले में संकुल के सभी विद्यालय — शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल बानीगिरोला, उच्च प्राथमिक एवं प्राथमिक शाला बानीगिरोला, शासकीय उच्च प्राथमिक एवं प्राथमिक शाला चकरदा, शासकीय प्राथमिक शाला बैदपाली, शासकीय कन्या आश्रम शाला बैदपाली तथा शासकीय प्राथमिक शाला दर्राभाटा — के शिक्षक एवं विद्यार्थी अपनी-अपनी शिक्षण अधिगम सामग्री के साथ सम्मिलित हुए।

    TLM bani 3
    TLM मेला में संकुल बैदपाली के सभी स्कूलों ने किया शिक्षण अधिगम सामग्री का शानदार प्रदर्शन।

    TLM मेले में कार्यक्रम की अध्यक्षता नोडल प्राचार्य श्री भोग सिंह भोई के द्वारा की गई। मुख्य अतिथि के रूप में जनपद सदस्य श्रीमती गौरी पटेल, ग्राम पंचायत बानीगिरोला की सरपंच श्रीमती सावित्री दास तथा पंच श्रीमती हेमबाई पटेल की गरिमामयी उपस्थिति रही। शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष श्री नवीन पटेल एवं समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं की सक्रिय भागीदारी से मेले का वातावरण अत्यंत उत्साहवर्धक बना रहा।

    TLM मेला का शुभारंभ ज्ञानदायिनी मां सरस्वती के छायाचित्र पर दीप प्रज्ज्वलन एवं पूजन-वंदन के साथ किया गया। अपने उद्बोधन में श्री बी.एस. भोई ने टीएलएम की आवश्यकता, महत्व तथा बच्चों के सीखने पर इसके सकारात्मक प्रभाव को सरल शब्दों में समझाया। उन्होंने कहा कि शिक्षण अधिगम सामग्री से पढ़ाई सरल, रोचक एवं प्रभावी बनती है। साथ ही उन्होंने संकुल के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं द्वारा तैयार की गई सामग्री की भूरि-भूरि प्रशंसा की।

    TLM bani 4

    संकुल समन्वयक श्री पी.एस. बंजारे ने मेले की संपूर्ण कार्ययोजना प्रस्तुत करते हुए पूरे आयोजन का उत्कृष्ट प्रबंधन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री गौरव अलंकरण पुरस्कार से सम्मानित श्रीमती वर्षा नंद (सहायक शिक्षक) को संकुल परिवार की ओर से शाल, श्रीफल, पेन एवं डायरी भेंट कर सम्मानित किया गया।

    हायर सेकेंडरी स्कूल बानीगिरोला की व्याख्याता श्रीमती प्रज्ञा शर्मा एवं श्रीमती नेहा ओगरे को निर्णायक नियुक्त किया गया, जिन्होंने सभी स्कूलों की टीएलएम सामग्री का निरीक्षण किया। मेले में बच्चों की सहभागिता भी उल्लेखनीय रही। सभी के लिए स्वल्पाहार की व्यवस्था की गई थी, जिससे बच्चों और शिक्षकों ने आयोजन का भरपूर आनंद लिया।

    TLM bani2

    TLM कार्यक्रम में उपस्थित प्रमुख शिक्षक-शिक्षिकाओं में प्रधान पाठक एम.एस. बानीगिरोला श्रीमती प्रतिभा चौधरी, प्रधान पाठक दर्राभाटा श्री हृदय राम, पाठक चकरदा श्री कश्यप प्रधान, शिक्षक श्री दीपक मिश्रा, श्री जयप्रकाश साहू, श्रीमती जम्बू पटेल, श्रीमती लक्ष्मी दीवान, श्रीमती ममता पाणिग्रही, श्रीमती ईश्वरी तिवारी, श्रीमती सीता पटेल, श्रीमती विजीता प्रधान, श्रीमती कमला प्रधान, स्वीपर श्रीमती सुनीता बघेल, श्री ओमप्रकाश पटेल सहित समस्त बच्चे उपस्थित रहे।

    कार्यक्रम का संचालन श्रीमती वर्षा नंद के द्वारा किया गया तथा आभार प्रदर्शन के पश्चात टीएलएम मेले का सफल समापन हुआ। उक्त जानकारी शिक्षा विभाग मीडिया प्रभारी दुर्वादल दीप ने दी।

    Ashok Nishad Image
    Ashok Nishad
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram

    Related Posts

    सरायपाली: 178 करोड़ रुपए के जल विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन, घर-घर पहुंचेगा शुद्ध पेयजल।

    24/09/2026

    सरायपाली: सड़क पर चलती ट्रक रोककर ड्राइवर से मारपीट, कोल्ड ड्रिंक की पेटियां और मोबाइल लूटने वाले गिरोह का खुलासा।

    23/09/2026

    सरायपाली: मुधा प्राथमिक शाला में नेवता भोज के साथ मनाया अनुष्का का तीसरा जन्मदिन।

    23/08/2026

    सरायपाली: 78 हजार की नकबजनी का खुलासा, पड़ोसी समेत तीन आरोपी गिरफ्तार।

    23/08/2026

    सरायपाली: नाबालिग से दुष्कर्म और अश्लील वीडियो वायरल करने के मामले में आरोपी को 20 साल की सजा।

    22/08/2026

    सरायपाली: अवलाचक्का में किराना दुकान में शराब बेचने पर 2 साल की सजा, 50 हजार जुर्माना।

    15/08/2026
    टॉप पोस्ट
    सरायपाली

    सरायपाली: 178 करोड़ रुपए के जल विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन, घर-घर पहुंचेगा शुद्ध पेयजल।

    Ashok Nishad
    सरायपाली

    सरायपाली: सड़क पर चलती ट्रक रोककर ड्राइवर से मारपीट, कोल्ड ड्रिंक की पेटियां और मोबाइल लूटने वाले गिरोह का खुलासा।

    Ashok Nishad
    सरायपाली

    सरायपाली: मुधा प्राथमिक शाला में नेवता भोज के साथ मनाया अनुष्का का तीसरा जन्मदिन।

    Ashok Nishad
    Editors Picks

    रायपुर: भारी बारिश के चलते 26 सितंबर को छत्तीसगढ़ के सभी स्कूलों में अवकाश घोषित।

    26/09/2026

    बसना: वन्दे मातरम् के 150वें वर्ष पर सरस्वती शिशु मंदिर बसना में सामूहिक गायन किया गया।

    26/09/2026

    बसना: शासकीय प्राथमिक शाला गढ़पटनी में प्रधान पाठक सरविन्द सिदार के जन्मदिन पर हुआ न्यौता भोज।

    26/09/2026

    महासमुंद: नकली होलोग्राम और फर्जी लेबल से शराब तस्करी का पर्दाफाश, 7 आरोपी गिरफ्तार।

    26/09/2026
    About Us

    Chhattisgarh Vision एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल है, जो छत्तीसगढ़ और देश-विदेश की ताज़ा खबरें, विश्लेषण और जनहित से जुड़ी जानकारी पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष और सटीक समाचार प्रदान करना है।

    Editor: Ashok Nishad

    Email Us: cgvisionan@gmail.com

    Contact: +91-9977002352

    Address: Mowa, Raipur, Chhattisgarh

    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
    Use Full Pages
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    September 2026
    MTWTFSS
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930 
    « Aug    
    © 2026 Chhattisgarh Vision. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.