Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    पिथौरा: स्ट्रीट लाइट के नीचे चल रहा था जुआ फड़, पुलिस की रेड में 7 जुआरी गिरफ्तार।

    07/11/2026

    महासमुंद: भानपुर में जुआ फड़ पर बागबाहरा पुलिस की दबिश, 9 जुआरी गिरफ्तार।

    07/11/2026

    महासमुंद: पचरी में अवैध महुआ शराब के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3 आरोपी गिरफ्तार।

    07/11/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, November 12
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
    Chhattisgarh Vision
    • होम
    • रायपुर
    • महासमुंद
    • पिथौरा
    • बसना
    • सरायपाली
    • बागबाहरा
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायगढ़
    • बस्तर
    • वेब स्टोरी
    • अन्य
    Chhattisgarh Vision
    Home»महासमुंद»महासमुंद: मानव तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 10 ठिकानों पर छापेमारी; 5 आरोपी गिरफ्तार।
    महासमुंद

    महासमुंद: मानव तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 10 ठिकानों पर छापेमारी; 5 आरोपी गिरफ्तार।

    Ashok NishadBy Ashok Nishad26/09/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    मानव तस्करी नेटवर्क
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram Copy Link

    महासमुंद। मानव तस्करी, बंधुआ मजदूरी और बाल मजदूरी से जुड़े कथित संगठित नेटवर्क के खिलाफ महासमुंद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने छत्तीसगढ़ और ओडिशा में नेटवर्क से जुड़े 10 ठिकानों पर एक साथ दबिश देकर पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई में 1 करोड़ 48 लाख 54 हजार 750 रुपये नकद समेत बड़ी संख्या में दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य जब्त किए गए हैं।

    नाबालिग के शोषण की जांच से खुली कथित मानव तस्करी और बंधुआ मजदूरी की कड़ी, ₹1.48 करोड़ से अधिक नकद जब्त।

    पुलिस के अनुसार, मामले की जांच 21 सितंबर 2026 को अस्पताल से मिले एक मेमो के बाद शुरू हुई। इसमें एक नाबालिग के शारीरिक शोषण और गर्भवती होने की जानकारी सामने आई थी। पीड़िता और उसके परिजनों से पूछताछ के बाद पुलिस को कथित तौर पर ऐसे नेटवर्क के बारे में सुराग मिले, जो आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को एडवांस रकम देकर कर्ज के जाल में फंसाने और दूसरे राज्यों के ईंट भट्ठों में मजदूरी के लिए भेजने से जुड़ा था।

    मानव तस्करी नेटवर्क जांच के दौरान पुलिस ने मुकेश चंद्राकर, नसीम बानो उर्फ लता सबर, मनीष गुप्ता, नंदकुमार मोहंती उर्फ नंदू और पीयूष अग्रवाल को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों के ठिकानों से मजदूर पलायन से संबंधित रजिस्टर-डायरी, मोबाइल फोन, बैंक पासबुक, चेकबुक, एटीएम कार्ड, मॉर्टगेज स्टांप दस्तावेज और नोट गिनने की मशीन बरामद हुई है।

    पुलिस अब बरामद मोबाइल फोन, कॉल डिटेल रिकॉर्ड, बैंक खातों और दस्तावेजों की जांच कर रही है। जांच का उद्देश्य नेटवर्क में शामिल अन्य लोगों, मजदूरों की आवाजाही और कथित आर्थिक लेनदेन की पूरी कड़ी का पता लगाना है।

    मानव तस्करी नेटवर्क मामले में थाना खल्लारी में अपराध क्रमांक 104/2026 दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार बीएनएस की धाराओं 143(2), 143(3), 143(4), 3(5) के तहत कार्रवाई की गई है और विवेचना के दौरान संगठित अपराध से संबंधित धारा 111 भी जोड़ी गई है।

    Ashok Nishad Image
    Ashok Nishad
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram

    Related Posts

    महासमुंद: भानपुर में जुआ फड़ पर बागबाहरा पुलिस की दबिश, 9 जुआरी गिरफ्तार।

    07/11/2026

    महासमुंद: पचरी में अवैध महुआ शराब के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3 आरोपी गिरफ्तार।

    07/11/2026

    महासमुंद: जुआ खेलते 8 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने स्कॉर्पियो और 6 दोपहिया वाहनों सहित ₹5.16 लाख का मशरूका किया जब्त।

    06/11/2026

    महासमुंद: FFS मोबाइल ऐप से मिलेगा उर्वरक, किसानों को टोकन के जरिए मिलेगी खाद।

    06/11/2026

    महासमुंद: 2 नवंबर को होगा महासमुंद में जिला स्तरीय राज्योत्सव, तैयारियों में जुटा प्रशासन।

    02/11/2026

    महासमुंद: पांच दिवसीय पीयर एजुकेटर मास्टर ट्रेनर प्रशिक्षण संपन्न, 40 प्रतिभागियों को मिला प्रमाण पत्र।

    02/11/2026
    टॉप पोस्ट
    महासमुंद

    महासमुंद: भानपुर में जुआ फड़ पर बागबाहरा पुलिस की दबिश, 9 जुआरी गिरफ्तार।

    Ashok Nishad
    महासमुंद

    महासमुंद: पचरी में अवैध महुआ शराब के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3 आरोपी गिरफ्तार।

    Ashok Nishad
    महासमुंद

    महासमुंद: जुआ खेलते 8 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने स्कॉर्पियो और 6 दोपहिया वाहनों सहित ₹5.16 लाख का मशरूका किया जब्त।

    Ashok Nishad
    Editors Picks

    पिथौरा: स्ट्रीट लाइट के नीचे चल रहा था जुआ फड़, पुलिस की रेड में 7 जुआरी गिरफ्तार।

    07/11/2026

    महासमुंद: भानपुर में जुआ फड़ पर बागबाहरा पुलिस की दबिश, 9 जुआरी गिरफ्तार।

    07/11/2026

    महासमुंद: पचरी में अवैध महुआ शराब के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3 आरोपी गिरफ्तार।

    07/11/2026

    महासमुंद: जुआ खेलते 8 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने स्कॉर्पियो और 6 दोपहिया वाहनों सहित ₹5.16 लाख का मशरूका किया जब्त।

    06/11/2026
    About Us

    Chhattisgarh Vision एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल है, जो छत्तीसगढ़ और देश-विदेश की ताज़ा खबरें, विश्लेषण और जनहित से जुड़ी जानकारी पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष और सटीक समाचार प्रदान करना है।

    Editor: Ashok Nishad

    Email Us: cgvisionan@gmail.com

    Contact: +91-9977002352

    Address: Mowa, Raipur, Chhattisgarh

    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
    Use Full Pages
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    November 2026
    MTWTFSS
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30 
    « Oct    
    © 2026 Chhattisgarh Vision. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.