Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    महासमुंद: नकली होलोग्राम और फर्जी लेबल से शराब तस्करी का पर्दाफाश, 7 आरोपी गिरफ्तार।

    26/09/2026

    महासमुंद: मानव तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 10 ठिकानों पर छापेमारी; 5 आरोपी गिरफ्तार।

    26/09/2026

    महासमुंद: शेयर मार्केट में ज्यादा मुनाफे का लालच देकर 6.80 लाख की साइबर ठगी, दो आरोपी गिरफ्तार।

    26/09/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, September 28
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
    Chhattisgarh Vision
    • होम
    • रायपुर
    • महासमुंद
    • पिथौरा
    • बसना
    • सरायपाली
    • बागबाहरा
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायगढ़
    • बस्तर
    • वेब स्टोरी
    • अन्य
    Chhattisgarh Vision
    Home»महासमुंद»युक्तियुक्तकरण प्रक्रिया के तहत संकुल डुडूमचुवाँ में शिक्षकों का स्वागत एवं विदाई समारोह सम्पन्न
    महासमुंद

    युक्तियुक्तकरण प्रक्रिया के तहत संकुल डुडूमचुवाँ में शिक्षकों का स्वागत एवं विदाई समारोह सम्पन्न

    Ashok NishadBy Ashok Nishad23/11/2025Updated:23/11/2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    Teacher vidai 2
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram Copy Link

    सरायपाली (जीत यादव)।युक्तियुक्तकरण प्रक्रिया के तहत संकुल केंद्र डुडूमचुवाँ में विभिन्न विद्यालयों से शिक्षकों के प्रशासनिक स्थानांतरण होने के कारण पांच नए शिक्षकों का आगमन हुआ है, वहीं एक शिक्षक का अन्य संकुल में स्थानांतरण किया गया है। इसी उपलक्ष्य में रायपानी जंगल की सुरम्य प्राकृतिक वादियों में स्वागत सह विदाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि संकुल प्राचार्य डोमलाल पारेश्वर थीं। अध्यक्षता टिकेश्वर पटेल ने की और विशिष्ट अतिथि के रूप में नवपदस्थ शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं।

    Teacher vidai 1

    कार्यक्रम का संचालन संकुल समन्वयक छबिलाल पटेल ने किया। उन्होंने नवागंतुक शिक्षकों का स्वागत करते हुए संकुल की कार्यप्रणाली और परंपराओं से अवगत कराया तथा छात्रों के सर्वांगीण विकास हेतु सामूहिक रूप से कार्य करने पर जोर दिया।

    विषय सूची

    Toggle
    • सम्मान समारोह
    • शिक्षकों के उद्बोधन
    • उपस्थित जन

    सम्मान समारोह

    कार्यक्रम के दौरान नवपदस्थ शिक्षकों का पुष्पगुच्छ, तिलक, गुलाल, पेन-डायरी भेंट कर स्वागत किया गया। इनमें —

    • सुशील कुमार नायक (शा. प्रा. शाला मोहनमुंडा)

    • सुंदर लाल डडसेना एवं डिंगर दास वैष्णव (शा. आ. कन्या आश्रम डुडूमचुवाँ)

    • कु. अंबिका बरिहा, विज्ञान सहायक

    • कु. प्रियंका बाघ, व्याख्याता (शा. हायर सेकंडरी स्कूल डुडूमचुवाँ) शामिल रहे।

    वहीं संकुल से स्थानांतरित शिक्षक डिग्रीलाल पटेल (शा. प्रा. शाला काकेनचुवाँ से शा. प्रा. शाला कंवरपाली) को शॉल, श्रीफल और स्मृति चिन्ह भेंट कर भावभीनी विदाई दी गई।

    kalpana electronics basna

    शिक्षकों के उद्बोधन

    कार्यक्रम में शामिल सभी शिक्षकों ने अपने अनुभव साझा किए।

    • सुशील नायक ने संकुल की महत्ता पर आधारित कविता प्रस्तुत की।

    • सुंदर लाल डडसेना ने अपनी कविता “जहां न पहुंचे रवि, वहां पहुंचे कवि, और जहां न पहुंचे कवि, वहां पहुंचे अनुभवी” का वाचन किया।

    • डिंगर दास वैष्णव ने कहा कि शिक्षक के लिए कुछ भी असंभव नहीं होता।

    • कु. अंबिका बरिहा ने हास्य पंक्तियों के साथ अपने नवशिक्षकीय अनुभव साझा किए।

    • कु. प्रियंका बाघ ने विद्यालय और संकुल की प्रगति में अपनी भूमिका निभाने का संकल्प व्यक्त किया।

    स्थानांतरित शिक्षक डिग्रीलाल पटेल ने भावुक उद्बोधन देते हुए कहा कि स्थानांतरण के बावजूद वे सदैव इस संकुल परिवार से जुड़े रहेंगे।

    Dr Bharti Patel Saraipali

    उपस्थित जन

    कार्यक्रम में रवि यादव, संतोष साव, दुर्गेश नायक, हरिप्रिया चौधरी, दिनेश पटेल, जयप्रकाश बरिहा, मीरा पटेल, ज्योति पटेल, मनोज बिश्रा, कुमार पटेल, कीर्तन दीवान, रूपसिंह सिदार, यादराम साहू, मीना बाघ, संजय दीवान, छबिलाल साव, धनंजय पटेल, हेमंत चंद्रवंशी और कु. अंजनी चौहान सहित संकुल परिवार के सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में यादराम साहू ने आभार प्रदर्शन किया।

    Pritam singh jagat

    Ashok Nishad Image
    Ashok Nishad
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram

    Related Posts

    महासमुंद: मानव तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 10 ठिकानों पर छापेमारी; 5 आरोपी गिरफ्तार।

    26/09/2026

    महासमुंद: शेयर मार्केट में ज्यादा मुनाफे का लालच देकर 6.80 लाख की साइबर ठगी, दो आरोपी गिरफ्तार।

    26/09/2026

    महासमुंद: DISHA की बैठक में शामिल हुए बसना विधायक डॉ. संपत अग्रवाल, विकास कार्यों की हुई समीक्षा।

    24/09/2026

    महासमुंद: स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी संघ ने नवपदस्थ सीएमएचओ डॉ. आर.के. सिंह कुशवाहा का किया स्वागत।

    24/09/2026

    महासमुंद: शिक्षक हत्याकांड का 24 घंटे में खुलासा: 30 लाख की उधारी और ब्याज विवाद में साथी गुरुजी ने ली जान।

    20/09/2026

    महासमुंद: रक्षाबंधन के पावन पर्व पर पटेवा थाना में सृष्टि ध्रुव ने पुलिस जवानों को बांधी राखी।

    28/08/2026
    टॉप पोस्ट
    महासमुंद

    महासमुंद: मानव तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 10 ठिकानों पर छापेमारी; 5 आरोपी गिरफ्तार।

    Ashok Nishad
    महासमुंद

    महासमुंद: शेयर मार्केट में ज्यादा मुनाफे का लालच देकर 6.80 लाख की साइबर ठगी, दो आरोपी गिरफ्तार।

    Ashok Nishad
    महासमुंद

    महासमुंद: DISHA की बैठक में शामिल हुए बसना विधायक डॉ. संपत अग्रवाल, विकास कार्यों की हुई समीक्षा।

    Ashok Nishad
    Editors Picks

    महासमुंद: नकली होलोग्राम और फर्जी लेबल से शराब तस्करी का पर्दाफाश, 7 आरोपी गिरफ्तार।

    26/09/2026

    महासमुंद: मानव तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 10 ठिकानों पर छापेमारी; 5 आरोपी गिरफ्तार।

    26/09/2026

    महासमुंद: शेयर मार्केट में ज्यादा मुनाफे का लालच देकर 6.80 लाख की साइबर ठगी, दो आरोपी गिरफ्तार।

    26/09/2026

    रायपुर: भारी बारिश के चलते 26 सितंबर को छत्तीसगढ़ के सभी स्कूलों में अवकाश घोषित।

    26/09/2026
    About Us

    Chhattisgarh Vision एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल है, जो छत्तीसगढ़ और देश-विदेश की ताज़ा खबरें, विश्लेषण और जनहित से जुड़ी जानकारी पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष और सटीक समाचार प्रदान करना है।

    Editor: Ashok Nishad

    Email Us: cgvisionan@gmail.com

    Contact: +91-9977002352

    Address: Mowa, Raipur, Chhattisgarh

    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
    Use Full Pages
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    September 2026
    MTWTFSS
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930 
    « Aug    
    © 2026 Chhattisgarh Vision. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.