बसना(जीत यादव)। बसना भाजपा मंडल अध्यक्ष नरेंद्र यादव ने शनिवार को विशेष गहन पुनरीक्षण (S.I.R.) कार्य की प्रगति का निरीक्षण करने के उद्देश्य से बसना मंडल अंतर्गत ग्राम बरगांव, गनेकेरा, पदरडीह, नौगड़ी, बाराडोली, भैंसाखुरी, चंदखुरी एवं धामनघुटकुरी का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने BLO, BLA-2 तथा बूथ अध्यक्षों के साथ बैठक आयोजित कर अब तक हुए कार्यों की विस्तृत जानकारी प्राप्त की।

श्री यादव ने मतदाता सूची में नए नाम जोड़ने, गलत प्रविष्टियों में सुधार कराने, मृत एवं डुप्लीकेट मतदाताओं के विलोपन तथा दस्तावेज सत्यापन की स्थिति की गहन समीक्षा की। उन्होंने कहा कि S.I.R. विशेष गहन पुनरीक्षण लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण हिस्सा है और इसे समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से पूरा किया जाना आवश्यक है।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने उपस्थित कार्यकर्ताओं और अधिकारियों को यह निर्देश दिया कि पात्र नागरिकों का नाम मतदाता सूची में किसी भी त्रुटि के बिना दर्ज होना चाहिए। इसके लिए टीम को घर-घर जाकर संपर्क करने, योग्य मतदाताओं को आवेदन संबंधी जानकारी देने और दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया तीव्र गति से आगे बढ़ाने के निर्देश दिए।

श्री यादव ने कहा—
“S.I.R. केवल एक औपचारिक प्रक्रिया नहीं, बल्कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने की आधारशिला है। हमारा उद्देश्य है कि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची से वंचित न हो।”
ग्रामवासियों, BLO, और BLA-2 ने उनके मार्गदर्शन का स्वागत करते हुए अभियान को सफल बनाने का संकल्प व्यक्त किया।
इस निरीक्षण के दौरान सोसायटी अध्यक्ष खिरसागर साव, सोसायटी अध्यक्ष परदेशी पटेल, बूथ अध्यक्षगण, भाजपा कार्यकर्ता एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।




