महासमुंद। स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी संघ, जिला महासमुंद के पदाधिकारियों ने जिला अध्यक्ष विनय कुमार प्रधान के नेतृत्व में नवपदस्थ मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) डॉ. आर.के. सिंह कुशवाहा से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान संघ के पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उनका स्वागत करते हुए स्वास्थ्य विभाग में बेहतर समन्वय और सहयोग की भावना के साथ कार्य करने की बात कही।
स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी संघ ने जिला अध्यक्ष विनय कुमार प्रधान के नेतृत्व में महासमुंद के पदाधिकारियों ने की शिष्टाचार भेंट।
शिष्टाचार मुलाकात के दौरान कर्मचारी संघ के प्रतिनिधियों ने नवपदस्थ मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को पदभार ग्रहण करने पर शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारियों और स्वास्थ्य कर्मचारियों की मौजूदगी रही।
कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री श्री अवस्थी, प्रदेश प्रवक्ता श्री सुरेश पटेल और जिलाध्यक्ष श्री विनय प्रधान सहित विभिन्न ब्लॉकों के अध्यक्ष एवं कर्मचारी साथी उपस्थित रहे। इनमें महासमुंद ब्लॉक अध्यक्ष शत्रुहन भारती, घनश्याम ध्रुव, गिरीश ध्रुव, लीलाधर पटेल, विक्रम सिदार, राजेंद्र सिदार, मिथलेश भोयर, हीराधर बरिहा, एन. कुमार रात्रे, तेजप्रताप ध्रुव, कमल, आदित्य और हरी कन्नौजे सहित अन्य कर्मचारी शामिल रहे।
स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी संघ की इस शिष्टाचार भेंट को विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों के बीच संवाद एवं समन्वय की दिशा में एक औपचारिक मुलाकात के रूप में देखा गया।


