बसना। राष्ट्रगीत वंदेमातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, बसना में 25 सितंबर को सामूहिक गायन कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में विद्यालय के विद्यार्थी, आचार्य बंधु-भगिनी, अभिभावक और क्षेत्र के नागरिक एक साथ वंदेमातरम् का गायन करेंगे।
वंदेमातरम् के 150 वर्ष पूरे होने पर 25 सितंबर को होगा सामूहिक गायन, विद्यार्थी, शिक्षक, अभिभावक और नागरिक होंगे शामिल।
विद्यालय के प्राचार्य धनुर्जय साहू ने बताया कि कार्यक्रम 25 सितंबर 2026 को सुबह 11 बजे विद्यालय परिसर में आयोजित होगा। आयोजन के माध्यम से विद्यार्थियों में राष्ट्रभावना, राष्ट्रीय एकता और मातृभूमि के प्रति सम्मान की भावना को मजबूत करने का प्रयास किया जाएगा।
सामूहिक गायन के दौरान विद्यार्थियों को वंदेमातरम् के ऐतिहासिक महत्व से परिचित कराया जाएगा। साथ ही देश की सांस्कृतिक विरासत और राष्ट्रीय चेतना से जोड़ने के उद्देश्य से विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। विद्यालय परिवार के अनुसार इस सामूहिक गायन कार्यक्रम को विश्व कीर्तिमान अभियान से जोड़ने की दिशा में भी प्रयास किया जा रहा है।
विद्यालय परिवार ने क्षेत्र के आचार्य बंधु-भगिनी, अभिभावक, समिति पदाधिकारी, भूतपूर्व छात्र और भूतपूर्व आचार्यों से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है। कार्यक्रम 25 सितंबर को सुबह 11 बजे सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, बसना परिसर में आयोजित होगा। विद्यालय प्रबंधन ने अधिक से अधिक लोगों से कार्यक्रम में सहभागिता करने का आग्रह किया है।


