सरायपाली(जीतयादव)। केपी इंटरनेशनल स्कूल चट्टीगिरोला में सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री डी.एन. दीवान के सम्मान में विदाई एवं सहभोज समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शिक्षा विभाग से जुड़े अधिकारियों, प्राचार्यों, शिक्षकों और विभिन्न कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारियों ने शामिल होकर श्री दीवान के कार्यकाल को याद किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
केपी इंटरनेशनल स्कूल चट्टीगिरोला सरायपाली में आयोजित विदाई एवं सहभोज समारोह में अधिकारियों, प्राचार्यों और शिक्षकों ने श्री दीवान के शैक्षणिक एवं प्रशासनिक योगदान को सराहा।
कार्यक्रम में विकासखंड शिक्षा अधिकारी सरायपाली श्री टी.सी. पटेल मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि श्री डी.एन. दीवान ने अपने कार्यकाल के दौरान विद्यालयों के बेहतर संचालन, शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार और शिक्षकों को आवश्यक मार्गदर्शन देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके कार्य और व्यवहार को शिक्षा जगत में लंबे समय तक याद किया जाएगा।
समारोह में पेंशनर्स संघ के अध्यक्ष श्री भोजराज पटेल तथा प्राचार्य संघ के अध्यक्ष श्री एच.डी. प्रधान सहित विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी उपस्थित रहे। अतिथियों ने श्री दीवान के सरल, सहज, विनम्र एवं कर्तव्यनिष्ठ व्यक्तित्व की सराहना करते हुए उन्हें स्वस्थ एवं सुखद जीवन की शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर उपस्थित शिक्षकों एवं अधिकारियों ने श्री दीवान को शाल, श्रीफल एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। साथ ही उनके साथ कार्य करने के अनुभव साझा किए। विदाई के दौरान माहौल भावुक हो गया और उपस्थित लोगों ने उनके आगामी जीवन के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
कार्यक्रम में एस.डी. प्रधान, भोजराज पटेल, भोलानाथ नायक, देवानंद नायक, लव कुमार पटेल, ललित साहू, गणेश चौहान, लिंगराज देवांगन, चंद्रशेखर पटेल, चरण सिंह साहू सहित विभिन्न कर्मचारी एवं शिक्षक संगठनों के पदाधिकारी, समस्त प्राचार्य, शैक्षिक समन्वयक, शिक्षक एवं सहायक शिक्षक उपस्थित रहे।
केपी इंटरनेशनल स्कूल चट्टीगिरोला सरायपाली के संचालक एवं प्राचार्य सहित विद्यालय परिवार की ओर से भी उपस्थित शिक्षकों को स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन राजाराम पटेल ने किया। कार्यक्रम के अंत में सहभोज का आयोजन हुआ, जिसमें सभी ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम की जानकारी शिक्षा विभाग मीडिया प्रभारी ऋषि प्रधान एवं दुर्वादल दीप ने दी।


