सरायपाली(जीतयादव)। जरूरतमंद मरीजों तक समय पर रक्त पहुंचाने के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से रक्तदान सेवा समिति, पतेरापाली (सरायपाली) द्वारा लोगों को रक्तदान अभियान से जोड़ने की पहल की जा रही है। समिति की ओर से जारी अपील में इच्छुक लोगों से व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़कर इस मानवीय सेवा कार्य में सहयोग करने का आह्वान किया गया है।
रक्तदान सेवा समिति के संस्थापक पुरुषोत्तम प्रधान ने रक्तदाताओं से नाम, पता और ब्लड ग्रुप साझा करने का किया आग्रह।
समिति के संस्थापक पुरुषोत्तम प्रधान, निवासी पतेरापाली, सरायपाली (छत्तीसगढ़) ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि रक्तदान एक ऐसा कार्य है, जिससे किसी जरूरतमंद व्यक्ति का जीवन बचाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि एक यूनिट रक्त किसी के लिए जीवन की नई उम्मीद बन सकता है, इसलिए स्वस्थ एवं योग्य लोगों को आगे आकर रक्तदान के लिए प्रेरित होना चाहिए।

समिति से जुड़ने के इच्छुक लोगों से अपना नाम, पता/गांव और ब्लड ग्रुप साझा करने की अपील की गई है, ताकि जरूरत के समय रक्तदाता से संपर्क किया जा सके। इसके लिए समिति ने मोबाइल नंबर 9926160046 जारी किया है।
समिति का उद्देश्य रक्तदाताओं का नेटवर्क तैयार कर जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराने में मदद करना है। साथ ही लोगों से अपील की गई है कि वे इस संदेश को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाएं, ताकि रक्त की आवश्यकता वाले मरीजों को समय पर सहायता मिल सके।


