सरायपाली(जीतयादव)।उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत आयोजित महापरीक्षा में आदर्श उल्लास केंद्र शासकीय प्राथमिक शाला पैकिन, वीरेंद्र नगर सरायपाली, दीवानपाली एवं कोडाडीपा का निरीक्षण विकासखंड शिक्षा अधिकारी टी. सी. पटेल, विकासखंड स्रोत समन्वयक डी. एन. नायक, संकुल प्राचार्य सुशील कुमार पटेल, संकुल समन्वयक बी. सी. साहू, प्रधान पाठक ज्योति प्रधान, सहायक शिक्षक विद्याचरण भोई, सचिव जवाहरलाल साहू, व्ही.टी. गायत्री चौहान और मुस्कान चौहान की उपस्थिति में किया गया।

इसी क्रम में शासकीय प्राथमिक शाला महलपारा में भी उल्लास नवभारत साक्षरता महापरीक्षा सफलतापूर्वक संपन्न हुई। कुल 9 परीक्षार्थियों में से सभी 9 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। कार्यक्रम की सफलता में पार्षद प्रतिनिधि देवराज चौहान का विशेष सहयोग रहा।

शाला परिवार की ओर से प्रधान पाठक श्रीमती सुषमा मांझी और सहायक शिक्षक द्वारिका चौहान ने सभी परीक्षार्थियों के लिए नाश्ते की व्यवस्था की। परीक्षा के दौरान सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी डी. एन. दीवान एवं संकुल समन्वयक श्रवण कुमार प्रधान ने निरीक्षण कर परीक्षार्थियों को महापरीक्षा के महत्व एवं उपयोगिता की जानकारी दी।

विकासखंड के कुल 150+ से अधिक ग्रामों एवं केंद्रों—जैसे बेहरापाली, छिर्रापाली, पोटापारा, आंवलाचक्का, बांजीबहाल, बेलटिकरी, कोकड़ी, जलगढ़, खैरमाल, दीवानपाली, सिंघोड़ा, छिबर्रा, रक्शा, तिहारीपाली, ईच्छापुर, बिरकोल, किसड़ी, सराईपतेरा, बेल्डीह पठार, महलपारा, वीरेंद्र नगर, खम्हारपाली सहित अन्य कई केंद्रों—में यह परीक्षा आयोजित की गई।
जिला परियोजना साक्षरता मिशन महासमुंद द्वारा विकासखंड सरायपाली को 1898 परीक्षार्थियों का लक्ष्य दिया गया था। जिसमें 1817 परीक्षार्थी उपस्थित रहे जबकि 81 अनुपस्थित रहे।कार्यक्रम को सफल बनाने में ब्लॉक नोडल जगदीश नेताम, केंद्राध्यक्ष, प्रधान पाठक, तथा स्वयंसेवी शिक्षकों का योगदान सराहनीय रहा। पूरे विकासखंड में उल्लास नवभारत साक्षरता महापरीक्षा महाभियान सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।




