Author: Ashok Nishad

सरायपाली(जीतयादव)। शासकीय प्राथमिक शाला मुंधा में नेवता भोज का आयोजन शाला प्रबंधन एवं विकास समिति के अध्यक्ष श्री जगतराम श्रीवास की पुत्री के जन्मदिवस के पावन अवसर पर उनके परिवार द्वारा  स्नेहपूर्ण किया गया। उनकी पुत्री विद्यालय की कक्षा चौथी की छात्रा हैं, जिनके जन्मदिन को विद्यालय परिवार ने सामूहिक रूप से उत्साह और आत्मीयता के साथ मनाया। नेवता भोज में बच्चों को केला, बूंदी, मिक्चर और चॉकलेट का किया गया वितरण। नेवता भोज के पावन अवसर पर विद्यालय में अध्ययनरत सभी विद्यार्थियों तथा उपस्थितजनों को केला, मिक्चर, बूंदी एवं चॉकलेट प्रेमपूर्वक वितरित की गई। बच्चों के चेहरे पर खुशी…

Read More

बसना। मनीष मोटर्स एवं मनीष ट्रेडर्स किसान सेवा केंद्र पदमपुर रोड, बंसुला (कल्पना इलेक्ट्रॉनिक के बाजू) क्षेत्र के किसानों और आम उपभोक्ताओं के लिए भरोसेमंद नाम बनते जा रहे हैं। यहां एक ही छत के नीचे कृषि एवं इलेक्ट्रिक से जुड़े सभी आवश्यक सामान उचित मूल्य पर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। मनीष मोटर्स में किसानों और उपभोक्ताओं के लिए पंप, टुल्लू पंप, ऑटो स्टार्टर, केबल, सर्विस वायर एवं विभिन्न प्रकार के स्पेयर पार्ट्स की बिक्री की जा रही है। गुणवत्तापूर्ण सामान और सही मार्गदर्शन के कारण यहां दूर-दराज के गांवों से भी ग्राहक पहुंच रहे हैं। प्रतिष्ठान में उन्नत…

Read More

बसना।कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह के निर्देशानुसार VB-G RAM G विकसित भारत – गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (ग्रामीण) के अंतर्गत संचालित रोजगार कार्यों का निरीक्षण किया गया। यह निरीक्षण जनपद पंचायत बसना क्षेत्र के ग्राम पंचायत कुडेकल में किया गया, जहां अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर कार्यों की गुणवत्ता, मजदूरों की उपस्थिति और योजना के क्रियान्वयन की स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिला कार्यक्रम अधिकारी (APO) बालकृष्ण चन्द्रा, जनपद पंचायत बसना के कार्यक्रम अधिकारी (PO) प्रेमचंद बंजारे, तकनीकी सहायक कुमारी ज्योति नाग, ग्राम पंचायत कुडेकल के रोजगार सहायक पवन सिदार, मितानिन श्रीमती होमकुंवर सिदार, उपेन्द्र साव, चन्द्रमणी…

Read More

महासमुंद(जीतयादव)।सनसनीखेज हत्या के मामले में महासमुंद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस की इस तत्परता से क्षेत्र में कानून व्यवस्था को लेकर लोगों में भरोसा बढ़ा है। हत्या सितली नाला के पास शराब दुकान के सामने हुई थी। प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना महासमुंद के अपराध क्रमांक 25/2026 धारा 103(1), 3(5) बीएनएस के तहत दिनांक 19 जनवरी 2026 को प्रार्थी रोहित साहू पिता धनेश साहू (उम्र 26 वर्ष), निवासी ग्राम शेर, महासमुंद द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। रिपोर्ट में बताया गया कि वह अपने…

Read More

बसना(जीत यादव)।बसना विकासखंड के अंतर्गत ग्राम बिलखंड में खेल भावना को बढ़ावा देने और ग्रामीण युवाओं की प्रतिभा को मंच देने के उद्देश्य से पांच दिवसीय टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में क्षेत्र के कई गांवों की टीमों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। आयोजन के दौरान पूरे गांव में खेल का उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। प्रतियोगिता के उद्घाटन एवं विभिन्न मुकाबलों के अवसर पर मुख्य अतिथि त्रिलोचन नायक उपस्थित रहे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में ग्राम पंचायत दलदली के सरपंच भानु पटेल, शासकीय प्राथमिक शाला के प्रधान पाठक विजय कुमार धृतलहरे, सहायक…

Read More

बसना(जीतयादव)।शिक्षा के क्षेत्र को नई दिशा देने वाले नालंदा परिसर के निर्माण कार्य का शुभारंभ विधिवत पूजा-अर्चना एवं भूमिपूजन के साथ किया गया। यह परिसर बसना विधानसभा क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए ज्ञान, संस्कार और उज्ज्वल भविष्य का एक सशक्त केंद्र बनेगा। नालंदा परिसर से शिक्षा, संस्कार और आत्मनिर्भरता की दिशा में बसना को मिली नई सौगात। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि नालंदा परिसर का उद्देश्य ग्रामीण और शहरी क्षेत्र के विद्यार्थियों को समान शैक्षणिक अवसर उपलब्ध कराना है। यह शैक्षणिक केंद्र विद्यार्थियों को आधुनिक शिक्षा के साथ-साथ नैतिक मूल्यों, संस्कारों और आत्मनिर्भरता की ओर प्रेरित…

Read More

बसना (जीतयादव)।भगत देवरी मंडल अंतर्गत ग्राम ढाबाखार में सर्व हिंदू समाज के तत्वावधान में हिंदू सम्मेलन का भव्य आयोजन बड़े धूमधाम और उत्साह के साथ किया गया। सम्मेलन में बड़ी संख्या में ग्रामीणों, युवाओं, मातृशक्ति और वरिष्ठजनों की सहभागिता देखने को मिली।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में थानेश्वर मंदिर पिथौरा के मुख्य पुजारी श्री कृष्ण कुमार शर्मा, विशिष्ट अतिथि के रूप में सुश्री जयंती नायक (महिला प्रकोष्ठ प्रमुख, गायत्री परिवार सांकरा) तथा मुख्य वक्ता के रूप में श्री आदित्य रंजन कानूनगो (राजिम विभाग महाविद्यालयीन कार्य प्रमुख, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ) उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम ढाबाखार के ग्राम प्रमुख…

Read More

बसना(जीतयादव)।छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज के नेतृत्व में सोमवार 19 जनवरी को महासमुंद जिले में आयोजित ‘मनरेगा बचाओ संग्राम’ पदयात्रा ने व्यापक जनसमर्थन के साथ एक विशाल जनआंदोलन का रूप ले लिया। यह पदयात्रा बंदोरा से रायमुड़ा, झखरमुड़ा होते हुए रूमकेल तक निकाली गई, जिसमें कांग्रेस कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों का भारी जनसैलाब उमड़ पड़ा। मनरेगा मजदूरों के हक में सड़कों पर उतरी कांग्रेस, भाजपा सरकार पर साधा निशाना। पदयात्रा के दौरान मार्ग में पड़ने वाले प्रत्येक गांव में मनरेगा मजदूरों, किसानों और ग्रामीणों ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज का गर्मजोशी से स्वागत किया। ग्रामीणों ने मनरेगा…

Read More

महासमुंद(जीतयादव)।जिले में नशे के खिलाफ चल रही मुहिम के तहत एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स और कोमाखान पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गांजा तस्करी के एक अंतर्राज्यीय नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। संयुक्त कार्रवाई में पुलिस ने 950 किलो गांजा, जिसकी कीमत करीब 4 करोड़ 75 लाख रुपए बताई जा रही है, जब्त किया है। गांजा की तस्करी में इस्तेमाल किया जा रहा ट्रक भी पुलिस ने कब्जे में लिया है। गांजा की सप्लाई चेन तोड़ने में जुटी पुलिस, फॉरवर्ड–बैकवर्ड लिंक की जांच शुरू। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, अवैध मादक पदार्थों की सप्लाई चेन को पूरी तरह तोड़ने के लिए…

Read More

महासमुंद(जीतयादव)। थाना सांकरा के ग्राम बल्दीडीह में घटित बड़ी चोरी तथा थाना छुरा जिला गरियाबंद के ग्राम चरौदा में मई 2025 में हुई डकैती की घटना का खुलासा किया है। यह कार्रवाई श्रीमान पुलिस महानिरीक्षक महोदय रेंज रायपुर श्री अमरेश मिश्रा (IPS) के निर्देशन में तथा श्रीमान पुलिस अधीक्षक महासमुंद श्री प्रभात कुमार (IPS), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महासमुंद एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस पिथौरा के मार्गदर्शन में की गई। थाना सांकरा जिला महासमुंद में अपराध क्रमांक 186/2025 धारा 331(4), 305(a) BNS के अंतर्गत दिनांक 06/12/2025 को ग्राम बल्दीडीह निवासी प्रार्थी योगेश अग्रवाल पिता स्व. पन्नालाल अग्रवाल उम्र 33 वर्ष द्वारा रिपोर्ट…

Read More