Author: Ashok Nishad

सरायपाली(जीतयादव)। विकासखंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) सरायपाली श्री टी.सी. पटेल द्वारा दूरस्थ एवं सुदूर अंचल में स्थित शासकीय विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने शासकीय उच्च प्राथमिक शाला कोटद्वारी, संकुल केंद्र बलौदा का दौरा कर विद्यालय की शैक्षणिक एवं प्रशासनिक व्यवस्थाओं का विस्तृत निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान बीईओ सरायपाली ने विद्यालय में विद्यार्थियों की उपस्थिति, शिक्षकों की उपस्थिति, शिक्षण व्यवस्था, मध्यान्ह भोजन योजना, विद्यार्थी विकास सूचकांक, दीवार लेखन, विद्यांजलि पोर्टल, स्वच्छता एवं अन्य आधारभूत सुविधाओं की स्थिति का जायजा लिया। कक्षाओं में जाकर विद्यार्थियों से किया संवाद बीईओ टी.सी. पटेल ने कक्षाओं में पहुंचकर विद्यार्थियों से सीधे…

Read More

बसना।संकुल स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ विंध्यवासिनी हायर सेकेंडरी स्कूल, बी बनडबरी (जमदरहा) में हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, शिक्षकों एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं की उपस्थिति रही। क्रीड़ा प्रतियोगिता कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य एवं सभापति देवकी पुरुषोत्तम दीवान रहे। वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता उत्तर कुमार चौधरी ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में सरपंच नोनी बाई चौहान, सरपंच प्रतिनिधि परमेश्वर साहू, मनोज भोई, सरपंच प्रीतम चतुर्वेदी (जमदरहा), जनपद सदस्य सत्यानंद बरिहा, पदुम लाल पटेल, दुर्योधन पटेल, दीक्षित चंद्राकर, उपसरपंच अघोरी चौहान, समन्वयक डिजेन्द्र कुर्रे, प्राचार्य तुशील चौहान सहित बड़ी…

Read More

बसना(जीतयादव)। तहसील बसना अंतर्गत ग्राम ठाकुरपाली में अवैध धान विक्रय से जुड़े एक मामले में गंभीर लापरवाही सामने आने पर प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई की है। अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) बसना श्री हरिशंकर पैंकरा ने जांच प्रतिवेदन के आधार पर पटवारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई नायब तहसीलदार बसना द्वारा की गई जांच रिपोर्ट के आधार पर की गई है, जिसमें गंभीर अनियमितता पाई गई। भौतिक सत्यापन में सामने आई गड़बड़ी जांच प्रतिवेदन के अनुसार, पटवारी हल्का नंबर 47, राजस्व निरीक्षक मंडल गढ़फुलझर में पदस्थ श्री हरिशंकर नायक द्वारा कृषक श्री गिरधारी डड़सेना पिता राम प्रसाद…

Read More

महासमुंद(जीतयादव)। जिले में धान खरीदी कार्य को पारदर्शी, व्यवस्थित और समयबद्ध रूप से पूर्ण कराने के उद्देश्य से कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह लगातार खरीदी केंद्रों का दौरा कर रहे हैं। इसी क्रम में उन्होंने धान खरीदी केंद्र किशनपुर (पिथौरा) एवं सिंघनपुर (बसना) का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने केंद्रों पर शेष धान की मात्रा, दैनिक खरीदी लक्ष्य, धान उठाव की स्थिति और लंबित पंजीकृत किसानों की जानकारी विस्तार से ली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि अब धान खरीदी के लिए केवल 5 दिन शेष रह गए हैं, ऐसे में जिले का…

Read More

महासमुंद(जीतयादव)। जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी, बिक्री एवं परिवहन पर रोक लगाने के लिए ANTF द्वारा लगातार सख्त अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में थाना बसना क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 05 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा (कीमत लगभग 2 लाख 50 हजार रुपये) जब्त किया है। इस मामले में दो अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह कार्रवाई 21 जनवरी 2026 को की गई। अभियान के तहत पुलिस ने उत्तरप्रदेश से छत्तीसगढ़ गांजा की तस्करी कर रहे दो आरोपियों को रंगे हाथों पकड़ा। आरोपियों के कब्जे…

Read More

महासमुंद(जीतयादव)। जिले में अवैध शराब की बिक्री, परिवहन एवं निर्माण करने वालों के विरुद्ध महासमुंद पुलिस द्वारा लगातार सख्त अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत पुलिस ने बीते एक माह के भीतर बड़ी सफलता हासिल करते हुए 128 व्यक्तियों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की है और कुल 1871 लीटर अवैध शराब जब्त की है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह अभियान जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में चलाया जा रहा है, जिसमें विशेष रूप से बसना, सरायपाली, कोमाखान एवं सांकरा थाना क्षेत्र शामिल हैं। पुलिस का उद्देश्य जिले में अवैध नशे के कारोबार…

Read More

बसना(जीतयादव)। ANTF द्वारा नशे के कारोबार पर लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में थाना बसना क्षेत्र अंतर्गत एक बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने कुल 21 किलो 620 ग्राम गांजा बरामद कर दो अंतर्राज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। जब्त किए गए गांजा की अनुमानित कीमत लगभग 10 लाख 75 हजार रुपये बताई गई है। नशे के कारोबार के नेटवर्क पर बड़ी चोट, सोर्स और सप्लायर दोनों पुलिस की गिरफ्त में। प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 18 जनवरी 2026 को Anti Narcotics Task Force को गुप्त सूचना मिली थी कि उड़ीसा से छत्तीसगढ़ की ओर गांजा…

Read More

सरायपाली(जीतयादव)।मुख्यमंत्री गौरव अलंकरण 2025-शिक्षादूत पुरस्कार से शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य, नवाचार और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में उल्लेखनीय योगदान देने वाली शासकीय प्राथमिक शाला बानीगिरोला में पदस्थ सहायक शिक्षिका श्रीमती वर्षा नंद को सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें गुणवत्तापूर्ण शिक्षण, नियमित उपस्थिति बढ़ाने तथा विद्यार्थियों में सीखने की रुचि विकसित करने के लिए प्रदान किया गया। शिक्षादूत पुरस्कार सम्मान समारोह का आयोजन स्वामी आत्मानंद हिंदी माध्यम आदर्श बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय महासमुंद में किया गया, जहां मुख्य अतिथि के रूप में कलेक्टर विनय कुमार लंगेह, विधायक महासमुंद योगेश्वर राजू सिन्हा, जिला शिक्षा अधिकारी विजय कुमार लहरे, छत्तीसगढ़…

Read More

महासमुंद(जीतयादव)।राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 के अवसर पर महासमुंद जिले में यातायात पुलिस द्वारा लगातार जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में दिनांक 19 जनवरी 2026 को सरस्वती शिशु मंदिर महासमुंद में यातायात जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यालय में अध्ययनरत 298 छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों एवं सड़क सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अवसर पर 298 छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों और संकेतों की दी गई जानकारी। यातायात पुलिस महासमुंद के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने विद्यार्थियों को सड़क पर चलते समय हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने, ज़ेब्रा क्रॉसिंग का…

Read More

सरायपाली(जीत यादव)।सरायपाली विधानसभा क्षेत्र की कांग्रेस विधायक श्रीमती चातुरी नंद ने गणतंत्रयात्रा के अंतर्गत शासकीय प्राथमिक शाला बिलखंड का दौरा किया। विद्यालय परिसर में पहुंचते ही शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों द्वारा उनका आत्मीय स्वागत किया गया। पूरे कार्यक्रम में देशभक्ति, संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों से जुड़ा सकारात्मक माहौल देखने को मिला। गणतंत्र यात्रा के दौरान विधायक श्रीमती चातुरी नंद ने विद्यार्थियों एवं ग्रामीणजनों को संबोधित करते हुए कहा कि भारत का संविधान हमें समानता, स्वतंत्रता और न्याय का अधिकार देता है और यही हमारे लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही समाज और देश के विकास…

Read More