Author: Ashok Nishad

बसना(जीतयादव)।77 वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर जिला पंचायत सदस्य मोक्ष कुमार प्रधान ने क्षेत्र की जनता को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर उन्होंने देश के महान राष्ट्र निर्माताओं, स्वतंत्रता सेनानियों एवं लोकतंत्र के सशक्त प्रहरी नेताओं को नमन करते हुए उनके योगदान को याद किया। गणतंत्र दिवस पर राष्ट्र निर्माताओं व कांग्रेस नेतृत्व को नमन – मोक्ष कुमार प्रधान। मोक्ष कुमार प्रधान ने कहा कि भारत का गणतंत्र राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के सत्य और अहिंसा के सिद्धांतों तथा संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर द्वारा प्रतिपादित सामाजिक न्याय, समानता और बंधुत्व के मूल्यों पर आधारित है।…

Read More

महासमुंद(जीतयादव)।जिले में अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी के विरुद्ध ANTF द्वारा लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में थाना कोमाखान क्षेत्र में बड़ी सफलता हासिल करते हुए पुलिस ने 80 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा जब्त किया है, जिसकी अनुमानित कीमत 40 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 22 जनवरी 2026 को ANTF को अवैध गांजा तस्करी की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने गांजा परिवहन करते हुए दो तस्करों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से गांजा के साथ-साथ परिवहन में…

Read More

सरायपाली(जीतयादव)।जिले में अवैध शराब बिक्री एवं परिवहन करने वालों के विरुद्ध महासमुंद पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत विगत एक माह में आबकारी एक्ट के तहत 130 व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए कुल 1912.87 लीटर अवैध शराब जब्त की गई है। इसी क्रम में दिनांक 21 जनवरी 2026 को थाना सरायपाली पुलिस द्वारा दो अलग-अलग प्रकरणों में कार्रवाई करते हुए कुल 71 लीटर 600 मिलीलीटर अवैध शराब जब्त की गई, जिसकी अनुमानित कीमत 24 हजार 400 रुपये बताई गई है। इसके साथ ही शराब परिवहन में प्रयुक्त TVS कंपनी की एक स्कूटी भी…

Read More

बसना (जीतयादव)। बरगांव में जन्मोत्सव एवं गृह प्रवेश कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर प्रधान परिवार द्वारा क्षेत्रवासियों के लिए धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला रखी गई है, जिसमें कीर्तन धारा बैठकी एवं पारंपरिक दंड नृत्य कार्यक्रम प्रमुख आकर्षण होंगे। आयोजन की शुरुआत 24 जनवरी 2026 (शनिवार) को शांति पूजा के साथ होगी। इसके बाद 25 जनवरी 2026 (रविवार) को रात्रि  8 बजे से कीर्तन धारा बैठकी आयोजित की जाएगी, जिसमें बसना, ढोढरकसा, बरगांव एवं बराइदादर क्षेत्र की कीर्तन मंडलियां भाग लेंगी। जन्मोत्सव एवं गृह प्रवेश कार्यक्रम में ओडिशा की केरेमली महिला दंड नृत्य…

Read More

बसना(जीतयादव)।संकुल स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का रंगारंग समापन विंध्यवासिनी हायर सेकेंडरी स्कूल बी, बनडबरी (जमदरहा) में हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बद्री विशाल जोल्हे, विकासखंड शिक्षा अधिकारी बसना उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता अनिल सिंह साव, बीआरसी बसना ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व कलेक्टर के.एल. चौहान, डेविड चौधरी, पुष्पलता चौहान, उत्तर कुमार चौधरी (प्राचार्य), नोनी बाई चौहान (सरपंच), परमेश्वर साहू (सरपंच प्रतिनिधि), मनोज भोई (सरपंच प्रतिनिधि), प्रीतम चतुर्वेदी (सरपंच जमदरहा), सत्यानंद बरिहा (जनपद सदस्य), पदुम लाल पटेल, दुर्योधन पटेल, दीक्षित चंद्राकर, अघोरी चौहान (उपसरपंच), डिजेन्द्र कुर्रे (समन्वयक), तुशील चौहान (प्राचार्य) सहित बड़ी संख्या…

Read More

बसना।शासकीय प्राथमिक शाला गढ़पटनी में बसंत पंचमी का पावन पर्व बड़े ही श्रद्धा, उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया, जिससे वातावरण भक्तिमय और आनंदमय बन गया। बसंत पंचमी को विद्या, ज्ञान और कला की देवी मां सरस्वती का विशेष महत्व होता है, इसी भावना के साथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बसंत पंचमी के पावन पर्व में विद्या की देवी मां सरस्वती की आराधना किया गया। विद्यालय में बना भक्तिमय वातावरण। कार्यक्रम की शुरुआत विद्या दायिनी मां सरस्वती के चित्र के समक्ष प्रधान पाठक सरविन्द सिदार द्वारा पुष्प…

Read More

सरायपाली(जीतयादव)।शासकीय प्राथमिक शाला रिसेकेला में आज बसंत पंचमी के शुभ अवसर पर श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मां सरस्वती की विधिवत पूजा-अर्चना की गई। इस अवसर पर विद्यालय के सभी बच्चों ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्ज्वलन किया तथा आशीर्वाद प्राप्त किया। बच्चों द्वारा श्रीफल एवं पुष्प अर्पित कर सामूहिक रूप से सरस्वती पूजन संपन्न कराया गया। बसंत पंचमी पर सरस्वती पूजन के साथ रिसेकेला और मोहनमुंडा स्कूल में नेवता भोज का आयोजन किया गया। इसी अवसर पर विद्यालय में नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती भी श्रद्धापूर्वक मनाई गई। शिक्षकों द्वारा बच्चों को भारतीय संस्कृति,…

Read More

बसना(जीत यादव)।कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह के निर्देश पर धान खरीदी केंद्रों और राइस मिलों में लगातार भौतिक सत्यापन एवं जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित शाखा पिरदा अंतर्गत प्राथमिक कृषि सहकारी समिति जगदीशपुर (पंजीयन क्रमांक 880) का अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) पिथौरा के नेतृत्व में भौतिक सत्यापन किया गया। धान खरीदी केंद्र में भौतिक सत्यापन में स्टॉक से कम मिला,प्रशासन की कार्रवाई पर उठे सवाल। भौतिक सत्यापन के दौरान रिकॉर्ड के अनुसार केंद्र में कुल 35,316 कट्टा धान होना दर्शाया गया था, जबकि मौके पर गिनती करने पर केवल 34,766 कट्टा धान…

Read More

सरायपाली(जीतयादव)।शासकीय उच्च प्राथमिक शाला रिमजी में बसंत पंचमी का पर्व इस वर्ष श्रद्धा, उल्लास एवं शैक्षणिक गतिविधियों के साथ अत्यंत भव्य रूप से मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय में पदस्थ शिक्षक ओमप्रकाश साव, कमल नारायण भोई, डोलमणी चौहान एवं रामेश्वर पटेल के मार्गदर्शन में किया गया, जिसमें विद्यालय के पालकगण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। इस अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा बसंत पंचमी के धार्मिक एवं वैज्ञानिक पक्षों को सरल, रोचक और प्रभावशाली तरीके से प्रस्तुत किया गया, जिससे पूरा विद्यालय परिसर ज्ञान, उत्साह और सकारात्मक ऊर्जा से परिपूर्ण नजर आया। मां सरस्वती की पूजा और भव्य सजावट किया गया।…

Read More

बसना(जीतयादव)।कांग्रेस कमेटी द्वारा संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए बसना विधानसभा क्षेत्र के तीनों ब्लॉकों में मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति की गई है। इस संगठनात्मक निर्णय से क्षेत्र में कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। बसना ब्लॉक से योगेश्वर साहू, पिथौरा ब्लॉक से राजू सिंह, सांकरा ब्लॉक से चम्पत लाल चौहानको मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। मोक्ष कुमार प्रधान ने दी बधाई इस महत्वपूर्ण निर्णय पर जिला पंचायत सदस्य मोक्ष कुमार प्रधान ने सभी नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस…

Read More