Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Ashok Nishad
बसना(जीतयादव)।शासकीय प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक शाला बड़ेटेमरी में 77वाँ गणतंत्र दिवस बड़े ही हर्षोल्लास, देशभक्ति और रात्रिकालीन रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय प्रांगण को तोरण और रंग-बिरंगे गुब्बारों से आकर्षक रूप से सजाया गया था। गणतंत्र दिवस विद्यालय व ग्राम स्तर पर विविध आयोजनों के साथ मनाया गया राष्ट्रीय पर्व। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय प्रांगण में भोला प्रसाद सामल (प्रभारी प्रधान पाठक, शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला बड़ेटेमरी) द्वारा ध्वजारोहण से हुई। इस दौरान प्रधान पाठक वारिश कुमार, शिक्षक श्रीमती नीलम कुमार, श्रीमती झामा ध्रुव, चम्पतलाल चौधरी एवं वेदकुमार साव उपस्थित रहे। भारत…
महासमुंद(जीतयादव)।राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 के अंतर्गत महासमुंद के डी.एड. कॉलेज में विद्यार्थियों के लिए यातायात जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम 01 जनवरी से 31 जनवरी 2026 तक चलने वाले सड़क सुरक्षा माह के तहत आयोजित किया गया है। इस अवसर पर डी.एड. के लगभग 150 छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा नियमों से संबंधित पाम्फलेट वितरित किए गए और उन्हें सड़क सुरक्षा के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा 2026 के तहत 150 प्रशिक्षणार्थी छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा नियमों की दी गई जानकारी। कार्यक्रम में सहायक उप निरीक्षक झूमुक लाल हिरवानी ने छात्रों को यातायात…
बसना(जीतयादव)।शासकीय प्राथमिक शाला छोटेटेमरी में 77वाँ गणतंत्र दिवस बड़े ही हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया। विद्यालय प्रांगण को चांदनी, तोरण और रंग-बिरंगे गुब्बारों से सजा कर पर्व का माहौल बनाया गया था। कार्यक्रम की शुरुआत सहायक शिक्षिका तंजू साव द्वारा ध्वज फहराकर झंडा सलामी से हुई और वीर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। इसके बाद सभी ने राष्ट्रगान का गायन किया। गणतंत्र दिवस के अवसर पर बच्चों और ग्रामवासियों ने देशभक्ति की भावना को महसूस किया। ध्वजारोहण के बाद विद्यालय के विद्यार्थियों ने प्रभात फेरी निकाली। बच्चे हाथों में तिरंगा थामे, देशभक्ति गीत गाते और नारे लगाते हुए गांव…
सरायपाली(जीतयादव)।शासकीय प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक शाला चिवराकुटा में सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में कम उम्र से ही यातायात नियमों के प्रति जागरूकता पैदा करना और उन्हें सुरक्षित जीवन के लिए प्रेरित करना रहा। “सड़क सुरक्षा–जीवन रक्षा” की जानकारी सोमनाथ भोई व उनकी टीम ने विद्यार्थियों को दिया। इस अवसर पर सोमनाथ भोई एवं उनकी टीम द्वारा विद्यार्थियों को “सड़क सुरक्षा – जीवन रक्षा” थीम पर महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई। उन्होंने सरल और प्रभावशाली तरीके से बच्चों को बताया कि वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग करना कितना खतरनाक…
महासमुंद। भारतीय जनता पार्टी संगठन को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में महासमुंद जिले में भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों की घोषणा की गई है। यह नियुक्ति भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री किरण देव सिंह जी एवं महासमुंद जिला भाजपा अध्यक्ष श्री ऐतराम साहू जी की अनुशंसा तथा महासमुंद की लोकप्रिय सांसद श्रीमती रूप कुमारी चौधरी जी के मार्गदर्शन में की गई है। भाजपा नेतृत्व की अनुशंसा पर संगठन को मिली नई जिम्मेदारी, कार्यकर्ताओं में उत्साह। पार्टी नेतृत्व द्वारा जिले के विभिन्न मंडलों में संगठनात्मक मजबूती को ध्यान में रखते हुए नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।…
बसना(जीतयादव)।भारतीय जनता पार्टी संगठन में बसना मंडल को एक नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री किरण देव सिंह जी एवं महासमुंद जिला भाजपा अध्यक्ष श्री ऐतराम साहू जी की अनुशंसा तथा महासमुंद की लोकप्रिय सांसद श्रीमती रूप कुमारी चौधरी जी, बसना के लोकप्रिय विधायक डॉक्टर श्री संपत अग्रवाल जी एवं बसना भाजपा मंडल अध्यक्ष श्री नरेन्द्र यादव की सहमति से बसना मंडल पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के अध्यक्ष पद पर श्री राकेश भारती को नियुक्त किया गया है। भाजपा प्रदेश व जिला नेतृत्व की अनुशंसा पर हुई नियुक्ति, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर। श्री राकेश भारती को यह…
महासमुंद(जीतयादव)।जिले में अवैध शराब की बिक्री और परिवहन पर रोक लगाने के लिए महासमुंद पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत विगत एक माह में पुलिस ने 148 व्यक्तियों के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए कुल 2170 लीटर अवैध शराब जब्त की है। अवैध शराब के खिलाफ जिले के चार थाना क्षेत्रों में कार्रवाई, 6 मामलों में 6 आरोपी गिरफ्तार, शराब व बाइक जब्त। इसी क्रम में थाना बागबाहरा, सरायपाली, पिथौरा एवं खल्लारी क्षेत्र में दर्ज 06 अलग-अलग प्रकरणों में कुल 128 लीटर अवैध महुआ एवं देशी प्लेन शराब, जिसकी अनुमानित कीमत…
बसना(जीतयादव)।जनपद पंचायत बसना अंतर्गत ग्राम पंचायत दलदली के ग्राम बिलखंड में प्रधानमंत्री आवास योजना के क्रियान्वयन में गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है। योजना के तहत ग्राम दलदली निवासी देव प्रसाद प्रजापति के नाम से प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत किया गया था, लेकिन योजना की पहली किश्त की राशि गलत बैंक खाते में स्थानांतरित कर दी गई, जिससे हितग्राही को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बैंक प्रबंधन की चूक या मिलीभगत? गलत खाते में गई प्रधानमंत्री आवास योजना की राशि पर उठे सवाल। प्राप्त जानकारी के अनुसार, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक पिरदा शाखा द्वारा की गई त्रुटि…
सरायपाली(जीतयादव)।बलौदा स्थित सरस्वती शिशु मंदिर उच्च प्राथमिक विद्यालय में 77वाँ गणतंत्र दिवस 2026 राष्ट्रीय पर्व बड़े ही धूमधाम, उत्साह और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। विद्यालय परिसर पूरे दिन राष्ट्रप्रेम की भावना से ओत-प्रोत रहा। इस गरिमामय कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में परम आदरणीय श्रीमान राधेश्याम दास जी (अध्यक्ष, जगन्नाथ मंदिर निर्माण समिति, बलौदा) उपस्थित रहे। विशेष अतिथियों में श्रीमान नीलांबर तांडी जी (मंडल अध्यक्ष, भाजपा मंडल बलौदा), श्रीमान धरणीधर प्रधान जी एवं संस्था प्रमुख श्रीमान सरोज डड़सेना जी शामिल रहे। सभी अतिथियों के सानिध्य में विधिवत ध्वजारोहण संपन्न हुआ। गणतंत्र दिवस के मुख्य अतिथि श्री राधेश्याम…
पिथौरा(जीतयादव)।छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन (CGJWU) पिथौरा ब्लॉक इकाई का पुनर्गठन करते हुए सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। यह आवश्यक बैठक दिनांक 26 जनवरी को स्थानीय पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस, पिथौरा में आयोजित की गई, जो प्रदेशाध्यक्ष अमित गौतम के निर्देश एवं जिलाध्यक्ष बलराज नायडू की सहमति से संपन्न हुई। जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस पिथौरा में हुई बैठक, नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन। बैठक में प्रमुख रूप से बलराज नायडू (जिला अध्यक्ष), आनंद अग्रवाल (जिला उपाध्यक्ष), गौरव चंद्राकर (जिला सचिव), संतराम कुर्रे (जिला संगठन सचिव), लोकनाथ खूंटे (जिला सह सचिव), रमेश श्रीवास्तव (जिला सलाहकार) सहित अन्य…