Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Ashok Nishad
बसना(जीतयादव)। शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला अरेकेल में 77वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास एवं देशभक्ति के वातावरण में धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर शाला प्रबंधन एवं विकास समिति अरेकेल के अध्यक्ष श्री मोहन सिदार, सरपंच श्रीमती मंजुलता चौहान, सरपंच प्रतिनिधि श्री बृजलाल चौहान, पालकगण, ग्रामवासी एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। भारत माता के जयकारों के बीच विद्यालय के प्रधान पाठक श्री हीराधर साव द्वारा तिरंगा झंडा फहराया गया तथा राष्ट्रध्वज को सलामी दी गई। गणतंत्र दिवस के अवसर पर छात्र-छात्राओं की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से गूंजा विद्यालय परिसर। ध्वजारोहण के पश्चात प्राथमिक विद्यालय एवं कक्षा छठवीं, सातवीं और आठवीं…
बसना(जीतयादव)।जनपद पंचायत बसना कार्यालय परिसर में 77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष श्रीमती डिलेश्वरी निराला विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में जनपद पंचायत बसना उपाध्यक्ष श्री मोहित कुमार पटेल तथा सभापति (एकीकृत बाल विकास परियोजना) श्री प्रकाश सिन्हा की विशेष उपस्थिति रही। इसके साथ ही जनपद पंचायत बसना मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री पीयूष ठाकुर, वरिष्ठ करारोपण अधिकारी श्री राजनारायण शर्मा, VB-G RAM G (विकसित भारत – गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन – ग्रामीण) के कार्यक्रम अधिकारी श्री प्रेमचंद बंजारे,…
महासमुंद(जीतयादव)।मिनी स्टेडियम, महासमुंद में 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर भव्य एवं गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महासमुंद लोकसभा क्षेत्र की सांसद माननीया श्रीमती रूपकुमारी चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने की, जबकि विशेष अतिथि के रूप में पुलिस अधीक्षक श्री प्रभात कुमार एवं जिला शिक्षा अधिकारी श्री विजय कुमार लहरे मौजूद रहे। 77वें गणतंत्र दिवस पर अधिकारियों-कर्मचारियों, छात्र-छात्राओं और शहीदों के परिजनों का किया गया सम्मान। मुख्य अतिथि द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराकर सलामी दी गई और जिलेवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं प्रेषित की…
बसना(जीतयादव)।शासकीय कन्या शाला बसना में 77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में राष्ट्रीय पर्व मनाया गया। इस अवसर पर बसना विधायक डॉ. श्री संपत अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे और उन्होंने विद्यालय परिसर में ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को सलामी दी। ध्वजारोहण के पश्चात राष्ट्रगान गाया गया, जिससे पूरा परिसर देशभक्ति के रंग में रंग गया। गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर राष्ट्रगान के साथ छात्राओं की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बढ़ाया कार्यक्रम का गौरव। कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य श्री एन. के. पंडा सर सहित शिक्षकगण, छात्राएं एवं अभिभावक बड़ी संख्या में उपस्थित…
बसना(जीतयादव)। नगर पंचायत बसना कार्यालय में 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर हर्षोल्लास के साथ राष्ट्रीय पर्व मनाया गया। इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष डॉ. खुशबू अग्रवाल के साथ ध्वजारोहण कर सभी नगरवासियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की गईं। कार्यक्रम में बसना विधायक डॉ. श्री संपत अग्रवाल भी विशेष रूप से उपस्थित रहे, जिनकी उपस्थिति से कार्यक्रम की गरिमा और बढ़ गई। गणतंत्र दिवस पर संविधान के प्रति निष्ठा और राष्ट्र निर्माण का लिया गया संकल्प। ध्वजारोहण के पश्चात राष्ट्रगान गाया गया और तिरंगे को सलामी दी गई। इस अवसर पर नगर…
बसना(जीतयादव)।गणतंत्र यात्रा के ऐतिहासिक समापन अवसर पर छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता भूपेश बघेल का आगमन जिला पंचायत सदस्य मोक्ष कुमार प्रधान के निवास पर हुआ। इस दौरान पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखने को मिला। बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता, पदाधिकारी और स्थानीय नागरिक उनकी एक झलक पाने और स्वागत के लिए उपस्थित रहे। गणतंत्र यात्रा का पारंपरिक रीति से हुआ स्वागत, राधा-कृष्ण प्रतिमा भेंट कर व्यक्त की सांस्कृतिक आस्था। मोक्ष कुमार प्रधान एवं उनके परिवार ने पारंपरिक रीति-रिवाज़ों के साथ अतिथियों का आत्मीय स्वागत किया। इस खास मौके पर उन्होंने लकड़ी पर सुंदर नक्काशी…
बसना(जीतयादव)।उड़ेला खंड के चिपरिकोना स्थित मंडल परिसर में हिंदू सम्मेलन का आयोजन श्रद्धा, उत्साह और अनुशासन के वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणजन, समाज प्रमुख और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। आयोजन का उद्देश्य सामाजिक जागरूकता, सांस्कृतिक मूल्यों का संरक्षण तथा संगठनात्मक एकता को मजबूत करना बताया गया। हिंदू सम्मेलन में सामाजिक समरसता और जीवन मूल्यों पर वक्ताओं ने रखे विचार। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता श्री संजय तिवारी (प्रांत प्रचार प्रमुख, छत्तीसगढ़) ने अपने संबोधन में संघ स्थापना की पृष्ठभूमि पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि राष्ट्र निर्माण में संगठित समाज की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है…
बसना(जीतयादव)। गणतंत्र यात्रा के समापन अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल विधायक श्रीमती चातुरी नंद के नेतृत्व में चनाट पहुंचे। उनके आगमन से पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखने को मिला। बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता, पदाधिकारी और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। सभी ने गर्मजोशी से पुष्पमालाओं और नारों के साथ उनका स्वागत किया। इस अवसर पर खल्लारी विधायक द्वारकाधीश यादव, पूर्व विधायक देवेंद्र बहादुर सिंह सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। कार्यक्रम स्थल पर कार्यकर्ताओं की भीड़, जोश और अनुशासन ने संगठन की मजबूती का स्पष्ट संदेश दिया। संविधान और लोकतंत्र का संदेश सरायपाली विधायक श्रीमती चातुरी नंद ने…
बसना। बसना परिक्षेत्र के निषाद समाज में संगठनात्मक एकता को मजबूती देते हुए श्री राजेंद्र निषाद को समाज का अध्यक्ष मनोनीत किया गया। उनके चयन पर समाजजनों में खुशी का माहौल रहा और विभिन्न गांवों से आए लोगों ने सर्वसम्मति से समर्थन जताया। निषाद समाज के विभिन्न गांवों से समाजजनों का समर्थन, अन्य समाजों के प्रतिनिधियों ने भी दी शुभकामनाएं। कार्यक्रम में जमड़ी से श्री संतोष निषाद, श्री सेवक निषाद, श्री रामो निषाद, श्री रसिया निषाद, श्री भिखारी निषाद, श्री बिरेंद्र निषाद, श्री सुदामा निषाद और श्री शिव निषाद की उपस्थिति उल्लेखनीय रही। वहीं कुडेकेल से श्री बिहारी निषाद भी…
बसना। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वाकांक्षी योजना VB-G RAM G (विकसित भारत – रोजगार व आजीविका मिशन, ग्रामीण) के तहत बसना भाजपा मंडल अध्यक्ष नरेंद्र यादव द्वारा लगातार गांव-गांव जनसंवाद अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में उन्होंने कर्राभवना और बाराडोली ग्राम पहुंचकर मजदूरों एवं ग्रामीणों से सीधा संवाद किया और योजना की विस्तृत जानकारी दी। VB-G RAM G योजना के बारे कर्राभवना और बाराडोली में मजदूरों से सीधा संवाद करके रोजगार की जानकारी दी। जनसंवाद के दौरान ग्रामीणों को बताया गया कि इस योजना के तहत अब रोजगार के अवसर 100 दिनों से बढ़ाकर 125 दिन कर दिए…