Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Ashok Nishad
बसना(जीतयादव)। पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में कटौती के बावजूद आम उपभोक्ताओं को राहत नहीं मिलने का आरोप लगाते हुए जिला पंचायत सदस्य मोक्ष कुमार प्रधान ने केंद्र सरकार की नीतियों पर कड़ा विरोध जताया है। उन्होंने कहा कि पेट्रोल पंपों में कीमतों में कोई खास कमी देखने को नहीं मिल रही है, जिससे आम जनता, किसान और मध्यम वर्ग में नाराजगी बढ़ रही है। पेट्रोल-डीजल के कीमतों में वास्तविक कमी नहीं, आम जनता और किसानों पर बढ़ रहा बोझ। मोक्ष कुमार प्रधान ने कहा कि एक्साइज ड्यूटी घटाने की घोषणा केवल दिखावा साबित हो रही है, क्योंकि जमीनी…
महासमुंद(जीतयादव)। पश्चिम एशिया में उत्पन्न परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शनिवार को राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश के सभी संभागायुक्तों, पुलिस महानिरीक्षकों, कलेक्टरों और पुलिस अधीक्षकों के साथ उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। बैठक में पेट्रोलियम उत्पादों, एलपीजी गैस, उर्वरकों और अन्य आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता एवं आपूर्ति व्यवस्था की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए गए। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पेट्रोल, गैस और उर्वरक की पर्याप्त उपलब्धता, कालाबाजारी करने वालों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए । मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में…
महासमुंद(जीतयादव)। जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत महासमुंद पुलिस द्वारा विभिन्न थानों में जब्त अवैध मादक पदार्थों का नियमानुसार नष्टीकरण किया गया। जिला स्तरीय ड्रग्स डिस्पोजल कमेटी की मौजूदगी में कुल 1 करोड़ 59 लाख 84 हजार 520 रुपये कीमत के मादक पदार्थों को नष्ट किया गया। अवैध मादक पदार्थ ब्राउन शुगर, हेरोइन, सिरप और टैबलेट सहित 35 प्रकरणों में जब्त सामग्री नष्ट। यह कार्रवाई 28 मार्च 2026 को रायपुर के सिलतरा स्थित बायो मेडिकल वेस्ट प्लांट (एसएमएस) में शासन की गाइडलाइन के अनुरूप की गई। नष्टीकरण की प्रक्रिया जिला स्तरीय ड्रग्स डिस्पोजल कमेटी के…
पिथौरा(जीतयादव)।सुरक्षित और जागरूक समाज के उद्देश्य से महासमुंद पुलिस द्वारा “नवा बिहान” जन जागरूकता अभियान के तहत पिथौरा थाना परिसर में स्काउट-गाइड के छात्र-छात्राओं और शिक्षकों के लिए विशेष जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में करीब 80 छात्राएं और शिक्षक-शिक्षिकाएं शामिल हुए। “नवा बिहान” अभियान के तहत जागरूकता शिविर, 1930 हेल्पलाइन, डायल-112 और 1098 की दी जानकारी। कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधिकारियों ने विद्यार्थियों को साइबर सुरक्षा, महिला सुरक्षा, नशा मुक्ति और यातायात नियमों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वर्तमान समय में साइबर अपराध तेजी से बढ़ रहे हैं, इसलिए सोशल मीडिया और…
महासमुंद(जीतयादव)।एन्टी नारकोटिक टास्क फोर्स और थाना खल्लारी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बोलेरो एम्बुलेंस से गांजा तस्करी कर रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 20 किलोग्राम अवैध गांजा जब्त किया है, जिसकी कीमत लगभग 10 लाख रुपये बताई जा रही है। 20 किलो गांजा, एम्बुलेंस वाहन और नकदी जब्त, उड़ीसा से महाराष्ट्र ले जाने की थी योजना। जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि एक सफेद रंग की बोलेरो एम्बुलेंस (क्रमांक MH 49 C 0133) में मादक पदार्थ गांजा का परिवहन किया जा रहा है। सूचना के आधार पर…
बसना(जीतयादव)। कोलता समाज द्वारा आयोजित बाबा रणेश्वर मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव भव्य और ऐतिहासिक रूप से संपन्न हुआ। इस अवसर पर समाज के हजारों श्रद्धालुओं की उपस्थिति ने पूरे आयोजन को विशेष बना दिया। चारों दिशाओं से बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने अपनी आस्था, श्रद्धा और एकता का परिचय दिया। हजारों श्रद्धालुओं की मौजूदगी में बाबा रणेश्वर मंदिर की निकली कलश व रथ यात्रा, मोक्ष कुमार प्रधान ने दी बधाई। बाबा रणेश्वर मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के दौरान आयोजित कलश यात्रा, रथ यात्रा और विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में सराबोर हो गया। श्रद्धालुओं की भारी…
बसना(जीतयादव)। थाना बसना क्षेत्र के गढ़फुलझर में एक युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों की सूचना पर बसना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल को सुरक्षित कर जांच शुरू की। महिला पर ब्लेड से हमला करने के बाद युवक ने बिजली के खंभे पर चढ़कर दी जान। पुलिस की प्रारंभिक जांच में मृतक युवक की पहचान राजेश बरिहा (25 वर्ष) पिता आनंद बरिहा , निवासी कांदाडोगर, थाना झारबंद (ओडिशा) के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही थाना बसना पुलिस टीम और वैज्ञानिक अधिकारी (एफएसएल) मौके पर पहुंचे और शव तथा घटनास्थल का सूक्ष्म निरीक्षण किया।…
बसना(जीतयादव)। असम के उदारबंद विधानसभा क्षेत्र में चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। कांग्रेस प्रत्याशी अजीत सिंह के समर्थन में छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले से पहुंचे जिला पंचायत सदस्य एवं कांग्रेस नेता मोक्ष कुमार प्रधान लगातार जनसंपर्क अभियान में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। घर-घर पहुंचकर लोगों से मुलाकात, कांग्रेस की नीतियों और विकास कार्यों की दे रहे जानकारी। मोक्ष कुमार प्रधान क्षेत्र के गांवों और मोहल्लों में घर-घर जाकर लोगों से मुलाकात कर कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की अपील कर रहे हैं। वे सुबह से लेकर देर शाम तक कार्यकर्ताओं के साथ जनसंपर्क कर आम जनता से…
महासमुंद(जीतयादव)।थाना कोमाखान पुलिस ने अवैध रूप से महुआ परिवहन के मामले में कार्रवाई करते हुए एक ट्रक को जब्त किया है। पुलिस ने वाहन चालक को नोटिस जारी करते हुए ट्रक में लोड 16 टन महुआ जब्त किया, जिसकी कीमत लगभग 4 लाख रुपये बताई जा रही है। कोमाखान पुलिस ने टेमरी नाका पर महुआ से भरा पकड़ा ट्रक और 24 लाख की संपत्ति जब्त की। जानकारी के अनुसार 27 मार्च 2026 को टेमरी नाका में संदिग्ध वाहनों की जांच के दौरान खरियार रोड (उड़ीसा) की ओर से आ रहे अशोक लीलैंड ट्रक (CG-04 MT 0207) को रोका गया। पूछताछ…
महासमुंद(जीतयादव)।जिले में अपराध नियंत्रण और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए महासमुंद पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत 23 मार्च से 26 मार्च 2026 तक चार दिनों में कुल 94 वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। जिलेभर में चलाए गए विशेष अभियान में फरार आरोपियों को पकड़कर न्यायालय में किया पेश। पुलिस द्वारा चलाए गए इस धरपकड़ अभियान में 06 स्थायी वारंटी और 88 गिरफ्तारी वारंट का सफलतापूर्वक निष्पादन किया गया। इन वारंटों में स्थानीय न्यायालयों के साथ-साथ अन्य जिलों के न्यायालयों से प्राप्त वारंट भी शामिल थे। पुलिस ने सभी वारंटियों…