Author: Ashok Nishad

बसना(जीतयादव)।संकुल केंद्र जमदरहा अंतर्गत समग्र शिक्षा के तहत सोमवार को संकुल स्तरीय TLM (टीचिंग लर्निंग मटेरियल) मेला का आयोजन किया गया। इस मेले में संकुल केंद्र जमदरहा के सभी प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भाग लिया, वहीं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं भी उपस्थित रहे। TLM में मेले पठन सहायक सामग्री की आकर्षक प्रदर्शनी। TLM मेले कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य शिक्षकों द्वारा कक्षा अध्यापन में उपयोग की जाने वाली पठन सहायक सामग्री को प्रदर्शित करना तथा बच्चों के सीखने की प्रक्रिया को रोचक और प्रभावी बनाना रहा। मेले में शिक्षकों ने गणित, हिंदी, अंग्रेजी, पर्यावरण, विज्ञान और सामाजिक…

Read More

बसना (रूपानंद साव)।होली पर्व से पहले छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व वाली राज्य सरकार ने धान बेचने वाले किसानों को अंतर राशि (बोनस) का एकमुश्त भुगतान करने का ऐतिहासिक निर्णय लिया है। इस फैसले के तहत प्रदेश के लगभग 25 लाख से अधिक किसानों के बैंक खातों में करीब 10 हजार करोड़ रुपये की राशि सीधे ट्रांसफर की जाएगी। होली से पहले 25 लाख किसानों के खातों में सीधे ट्रांसफर होगी बोनस राशि। यह भुगतान राज्य सरकार की “कृषक उन्नति योजना” के अंतर्गत किया जा रहा है। योजना के…

Read More

बसना(जीतयादव)।जिला पंचायत सदस्य एवं कांग्रेस के सक्रिय नेता मोक्ष कुमार प्रधान ने टेक्सटाइल और कपास उद्योग को लेकर केंद्र सरकार की नीतियों पर चिंता व्यक्त की है। उन्होंने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के बयान का समर्थन करते हुए कहा कि यह विषय देश के करोड़ों लोगों की आजीविका से जुड़ा हुआ है और इस पर गंभीरता से विचार किया जाना चाहिए। टेक्सटाइल और कपास पर उद्योग और श्रमिक हित में स्पष्ट नीति व जानकारी सार्वजनिक करने की अपील। मोक्ष कुमार प्रधान ने कहा कि टेक्सटाइल उद्योग भारत की अर्थव्यवस्था का महत्वपूर्ण आधार है। इस क्षेत्र से किसान, कपास उत्पादक, बुनकर,…

Read More

रायपुर(जीतयादव)।रायपुर उत्तर विधानसभा के विधायक श्री पुरन्दर मिश्रा आज सोमवार 16 फरवरी को बसना विधानसभा क्षेत्र के प्रवास पर रहेंगे। उनके इस दौरे को क्षेत्रीय विकास और जनसंपर्क की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार विधायक श्री पुरन्दर मिश्रा सुबह 8 बजे रायपुर से प्रस्थान कर बसना विधानसभा के दुर्गापाली पहुंचेंगे। यहां वे मुख्यमंत्री द्वारा रोपित सिंदूर पार्क का निरीक्षण करेंगे। पुरन्दर मिश्रा  दुर्गापाली में सिंदूर पार्क का निरीक्षण करेंगे, सागरपाली में शोक सभा में शामिल होंगे। इस दौरान पार्क की वर्तमान स्थिति, रख-रखाव और विकास कार्यों की समीक्षा कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देने की…

Read More

रायपुर(जीतयादव)।रायपुर कमिश्नरेट पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 50 किलो 94 ग्राम गांजा के साथ दो अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 2 लाख रुपये नकद, दो मोबाइल फोन और एक टोयोटा कार भी जब्त की गई है। जब्त सामग्री की कुल कीमत लगभग 32.67 लाख रुपये बताई जा रही है। सिविल लाइन पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 50 किलो 94 ग्राम गांजा के साथ 2 लाख नकद भी जब्त। यह कार्रवाई पुलिस उपायुक्त (क्राइम एवं साइबर) श्री स्मृतिक राजमाला और पुलिस उपायुक्त (सेंट्रल जोन) श्री उमेश प्रसाद गुप्ता के संयुक्त निर्देशन में एंटी क्राइम एंड…

Read More

रायपुर(जीतयादव)।राष्ट्रीय स्तर की GATE परीक्षा में हाईटेक नकल कराने की साजिश का रायपुर पुलिस ने पर्दाफाश किया है। थाना डीडी नगर और एसीसीयू रायपुर की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जो इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के जरिए परीक्षार्थियों को अनुचित लाभ दिला रहे थे। GATE परीक्षा में ब्लूटूथ डिवाइस से बाहर बैठे साथी भेज रहे थे उत्तर, रायपुर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में बड़ा रैकेट उजागर। पुलिस को विश्वसनीय सूचना मिली थी कि कुछ लोग GATE परीक्षा केंद्र के बाहर बैठकर अभ्यर्थियों को ब्लूटूथ डिवाइस के माध्यम से उत्तर भेज रहे हैं। सूचना की गंभीरता…

Read More

रायपुर।शहर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने एवं आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से DCP नॉर्थ ज़ोन के निर्देशन में सभी थाना प्रभारियों द्वारा दल-बल के साथ लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत असामाजिक तत्वों, गुंडे-बदमाशों, चाकूबाजों एवं संदिग्ध व्यक्तियों पर विशेष नजर रखी जा रही है और उनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जा रही है। DCP नॉर्थ ज़ोन के चेकिंग अभियान से असामाजिक तत्वों में मचा हड़कंप, संदिग्धों पर रखी जा रही कड़ी नजर। इसी क्रम में थाना खमतराई क्षेत्र में शांति भंग करने की कोशिश कर रहे 06 आरोपियों को पुलिस ने…

Read More

रायगढ़।महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर रायगढ़ जिले के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल बाबाधाम कोसमनारा में आज भक्ति और श्रद्धा का अनुपम दृश्य देखने को मिला। इस शुभ अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय विशेष रूप से उपस्थित हुए और पूज्य बाबा श्री श्री 108 श्री सत्यनारायण जी के प्राकट्य उत्सव कार्यक्रम में सहभागिता की। बाबाधाम कोसमनारा में श्री सत्यनारायण बाबा जी के प्राकट्य उत्सव पर उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब। मुख्यमंत्री श्री साय ने विधिवत पूजा-अर्चना कर बाबा का आशीर्वाद लिया और प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, शांति एवं विकास की कामना की। इसके साथ ही जिला साहू संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के शपथ…

Read More

बसना(जीतयादव)।प्रकृति एवं वन्यजीव संरक्षण के क्षेत्र में कार्यरत विश्व की प्रतिष्ठित संस्था World Wide Fund for Nature (WWF) द्वारा भारत के विभिन्न राज्यों में पर्यावरण संरक्षण से जुड़ी कई महत्वपूर्ण परियोजनाएँ संचालित की जा रही हैं। इन्हीं परियोजनाओं में से एक “शिकारी पक्षी संरक्षण कार्यक्रम” का आयोजन मध्यप्रदेश में 15 जनवरी 2026 से 28 मार्च 2026 तक किया जा रहा है। मध्यप्रदेश में आयोजित WWF अंतरराष्ट्रीय परियोजना में छत्तीसगढ़ से हुआ चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर। इस WWF विशेष अभियान का उद्देश्य विलुप्तप्राय एवं संकटग्रस्त शिकारी पक्षियों (Raptors) जैसे गिद्ध, चील, बाज, उल्लू आदि की पहचान, गणना, संरक्षण एवं…

Read More

सरायपाली(जीतयादव)।पीएम श्री प्राथमिक शाला सिंघोड़ा में वार्षिकोत्सव का आयोजन बड़े ही हर्षोल्लास और उत्साहपूर्ण वातावरण में किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय परिसर बच्चों की रंगारंग प्रस्तुतियों और अभिभावकों की उपस्थिति से जीवंत नजर आया। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ की गई। इसके पश्चात बच्चों ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। देशभक्ति नृत्य, छत्तीसगढ़ी लोकनृत्य, संबलपुरी, राउत नाचा, सुवा, डालखाई, बस्तरिया और हिंदी गीतों पर बच्चों की शानदार प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया। वार्षिकोत्सव में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से बच्चों ने मोहा मन, जनप्रतिनिधियों ने किया उत्साहवर्धन। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि…

Read More