Author: Ashok Nishad

CG कैबिनेट बैठक: शहीद ASP की पत्नी DSP बनेंगी, व्यापारियों को छूट और पत्रकारों को मानदेय रायपुर। छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल की बैठक में सोमवार को कई अहम फैसले लिए गए। बैठक में शहीद ASP की पत्नी को DSP पद देने की घोषणा की गई। साथ ही राज्य के छोटे-बड़े व्यापारियों को बिजली और स्टाम्प शुल्क में छूट देने का निर्णय हुआ। इसके अलावा रिटायर्ड पत्रकारों को अब हर महीने 20 हजार रुपये मानदेय मिलेगा। शहीद ASP की पत्नी को DSP पद सरकार ने शहीद ASP के बलिदान को नमन करते हुए उनकी पत्नी को पुलिस विभाग में DSP के पद पर…

Read More

बिलासपुर में कांग्रेस की बड़ी सभा बिलासपुर में कांग्रेस की ‘वोट चोर-गद्दी छोड़’ सभा में पार्टी नेताओं ने भाजपा पर जोरदार हमला बोला। बिलासपुर में कांग्रेस की बड़ी सभा के मौके पर कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट ने कहा कि “वोट चोरों को जनता माफ नहीं करेगी। वोट चोरी में दाल में काला नहीं, पूरी दाल ही काली है।” उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा की डबल इंजन सरकार केवल धुआँ फेंक रही है। भूपेश बघेल का तंज पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सभा में कहा कि नेताओं को अब यह नहीं कहना चाहिए कि कांग्रेस सरकार ने काम नहीं किया…

Read More

कोंडागांव। छत्तीसगढ़ के केशकाल विधानसभा क्षेत्र के ग्राम ईरागांव में पुराना जमीनी विवाद एक बार फिर खून-खराबे में बदल गया। यहां दो भतीजों ने अपने ही चाचा की धारदार हथियार से हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। कोंडागांव: जमीन विवाद में भतीजों ने चाचा की धारदार हथियार से हत्या 2 सितंबर को मृतक लच्छन मंडावी किसी काम से घर से बाहर गया था। उसी दौरान आरोपियों रामचरण और सरवन मंडावी ने मौका पाकर अपने चाचा की हत्या कर दी।4 सितंबर को परिजनों ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई और हत्या की आशंका जताई।…

Read More

पत्रकार हत्याकांड: बीजापुर में मुख्य आरोपी सुरेश चंद्रकार के अवैध बाड़े पर बुलडोजर बीजापुर। पत्रकार मुकेश चंद्रकार हत्याकांड के मुख्य आरोपी ठेकेदार सुरेश चंद्रकार के अवैध बाड़े पर सोमवार को प्रशासन ने बुलडोजर चला दिया। चट्टान पारा इलाके में सरकारी जमीन पर बने इस बाड़े में 11 कमरे बनाए गए थे। इसी बाड़े के सेप्टिक टैंक में जनवरी में पत्रकार मुकेश की लाश मिली थी। अवैध कब्जा ध्वस्त नगर पालिका और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम, भारी पुलिस बल के साथ चट्टानपारा स्थित आरोपी के बाड़े पर पहुंची। पहले इसे क्राइम सीन घोषित कर सील किया गया और फिर JCB…

Read More

रायगढ़: जिंदल गर्ल्स हॉस्टल में इंजीनियर युवती ने फांसी लगाकर दी जान रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले से सनसनीखेज मामला सामने आया है। जिंदल गर्ल्स हॉस्टल में एक इंजीनियर युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना कोतरा रोड थाना क्षेत्र की है। पंखे से लटकी मिली लाश जानकारी के मुताबिक मृतका का नाम मोनालिसा नायक (30) है, जो ओडिशा के केउंझर जिले की रहने वाली थी। वह जिंदल स्टील एंड पावर लिमिटेड में इंजीनियर के पद पर कार्यरत थी और रायगढ़ में हॉस्टल में रह रही थी। सोमवार दोपहर मोनालिसा ने अपनी सहेली के साथ खाना खाया और फिर…

Read More

शराबी पति की हरकतों से तंग पत्नी ने किया मर्डर, तकिए से दबाया मुंह और गला घोंटकर हत्या जांजगीर-चांपा। पत्नी ने रोज़ की मारपीट और चरित्र पर शक करने वाले पति को मौत के घाट उतार दिया। महिला ने पहले तकिए से मुंह दबाया और फिर गला घोंटकर पति की हत्या कर दी। घटना चांपा थाना क्षेत्र के मंझली गांव की है। शराब पीकर करता था मारपीट जानकारी के मुताबिक मृतक सोमराज बड़ाइक (40) ड्राइवरी करता था। उसकी पत्नी दुर्गा बड़ाइक (37) घर-घर जाकर झाड़ू लगाने का काम करती थी। महिला का आरोप है कि उसका पति रोज़ शराब के…

Read More

काली पट्टी लगाकर काम पर पहुंचे कृषि अधिकारी, वेतनमान और भत्तों को लेकर शुरू की हड़ताल महासमुंद। एनएचएम स्वास्थ्य कर्मियों और महिला एवं बाल विकास विभाग के बाद अब कृषि विभाग के अधिकारी-कर्मचारी भी हड़ताल पर उतर आए हैं। छत्तीसगढ़ कृषि स्नातक शासकीय कृषि अधिकारी संघ ने अपनी नौ सूत्रीय मांगों को लेकर चरणबद्ध सांकेतिक विरोध प्रदर्शन की घोषणा की है। काली पट्टी लगाकर किया कार्य संघ के प्रांतीय पदाधिकारियों और सदस्यों ने सर्वसम्मति से हड़ताल का निर्णय लिया है। सोमवार को विभागीय कर्मचारियों ने काली पट्टी लगाकर कार्य किया। 9 सितंबर को भी कर्मचारी इसी तरह काली पट्टी लगाकर…

Read More

सचिन पायलट आज छत्तीसगढ़ दौरे पर, बिलासपुर में करेंगे ‘वोट चोर-गद्दी छोड़’ रैली को संबोधित रायपुर। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट आज छत्तीसगढ़ के दौरे पर आ रहे हैं। वे बिलासपुर में होने वाली ‘वोट चोर-गद्दी छोड़’ रैली को संबोधित करेंगे। ऐसा रहेगा दौरे का पूरा कार्यक्रम सचिन पायलट मंगलवार सुबह 6:55 बजे दिल्ली से इंडिगो फ्लाइट (6E-2062) से रवाना होकर 8:45 बजे रायपुर पहुंचेंगे। वहां से वे सड़क मार्ग से बिलासपुर जाएंगे। दोपहर 1 बजे बिलासपुर के मुंगेली नाका मैदान में आयोजित रैली को संबोधित करेंगे। शाम 5:30 बजे बिलासपुर से रायपुर लौटेंगे और…

Read More

रायपुर: अवैध संबंध के शक में उपसरपंच प्रतिनिधि की कुल्हाड़ी से हत्या रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में सोमवार रात दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। अवैध संबंध के शक में एक व्यक्ति ने कुल्हाड़ी से हमला कर उपसरपंच प्रतिनिधि की हत्या कर दी। यह घटना विधानसभा थाना क्षेत्र के पचेड़ा गांव की है। उपसरपंच प्रतिनिधि की मौके पर मौत पुलिस के मुताबिक मृतक की पहचान हेमलाल मिर्चे के रूप में हुई है। वे पचेड़ा गांव के उपसरपंच प्रतिनिधि थे। घटना रात करीब 9 बजे की है। आरोपी ने कुल्हाड़ी से हमला कर हेमलाल को मौत के घाट उतार…

Read More

बस्तर में निवेश को बढ़ावा: होटल, ईको-टूरिज़्म, वेलनेस सेंटर और उद्योगों पर 65% तक सब्सिडी जगदलपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने बस्तर में निवेशकों के लिए बड़ा तोहफा दिया है। अब होटल, ईको-टूरिज़्म, वेलनेस सेंटर, एडवेंचर स्पोर्ट्स और खेल सुविधाओं जैसी योजनाओं पर 45% तक सब्सिडी दी जाएगी। यही नहीं, एससी/एसटी वर्ग के उद्योगपतियों को 10% अतिरिक्त सब्सिडी और नक्सलवाद से प्रभावित परिवारों को भी 10% अतिरिक्त लाभ मिलेगा। यानी निवेशकों को अधिकतम 65% तक की सब्सिडी उपलब्ध कराई जाएगी। बस्तर में होगा इन्वेस्टर कनेक्ट राज्य शासन के वाणिज्य एवं उद्योग विभाग की ओर से 11 सितंबर को बस्तर में इन्वेस्टर कनेक्ट…

Read More