Author: Ashok Nishad

सेवानिवृत्ति के दिन ही शिक्षक रमेश लाल पटेल को मिला पेंशन भुगतान आदेश बसना । शासकीय उच्च प्राथमिक शाला बाराडोली के शिक्षक रमेश लाल पटेल के लिए 30 सितम्बर का दिन खास बन गया। सेवानिवृत्ति के अवसर पर ही उन्हें पेंशन भुगतान आदेश (PPO) प्रदान किया गया। कलेक्टर विनय कुमार  लंगेह ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में श्री पटेल को पीपीओ सौंपते हुए उन्हें पुष्पगुच्छ, शाल और श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया। इस अवसर पर कलेक्टर लंगेह ने कहा कि शिक्षक समाज का पथ प्रदर्शक होता है और विद्यार्थियों के जीवन निर्माण में उनकी भूमिका हमेशा महत्वपूर्ण रहती है। उन्होंने कहा कि श्री…

Read More

सरायपाली विधायक चातुरी नंद ने मुख्यमंत्री से सरायपाली को जिला बनाने की मांग की सरायपाली। सरायपाली को जिला बनाए जाने की लंबे समय से उठ रही मांग को लेकर अब फिर से हलचल तेज हो गई है। इसी क्रम में सरायपाली विधायक चातुरी नंद ने बुधवार को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विश्नुदेव साय से मुलाकात कर सरायपाली को जिला घोषित करने की मांग रखी। विधायक नंद ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि सरायपाली क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति, जनसंख्या और प्रशासनिक आवश्यकता को देखते हुए इसे जिला बनाया जाना जरूरी है। सरायपाली विकासखंड विशाल क्षेत्र में फैला हुआ है और…

Read More

महासमुंद।सेवा पखवाड़ा के अवसर पर महासमुंद में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी जिला शाखा महासमुंद और जिला स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय संबद्ध चिकित्सालय, महासमुंद में इस अवसर पर कुल 55 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया। शिविर में पहुंचे सांसद रूप कुमारी चौधरी ने रक्तदाताओं से बातचीत की और रक्तदान को स्वास्थ्य सेवाओं के लिए एक सराहनीय उपलब्धि बताया। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि — “रक्तदान करने से किसी जरूरतमंद को नया जीवन मिलता है, इसलिए सभी लोगों को नियमित रूप से रक्तदान करना चाहिए।” सेवा पखवाड़ा पर रक्तदान…

Read More

सरायपाली शिक्षा विकासखंड में बड़ा बदलाव : विवादों में घिरे बीईओ-बीआरसी हटाए गए, टीकमचंद पटेल बने नए बीईओ सरायपाली। लंबे समय से विवादों और शिकायतों से घिरे सरायपाली शिक्षा विकासखंड में आखिरकार बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। ब्लॉक शिक्षा अधिकारी (बीईओ) प्रकाश चंद्र मांझी और बीआरसी प्रभारी सतीश स्वरूप पटेल को उनके मूल शालाओं में भेज दिया गया है। वहीं, मोहदा शासकीय विद्यालय में पदस्थ टीकमचंद पटेल को नया बीईओ नियुक्त किया गया है। नई व्यवस्था के तहत बीईओ प्रकाश चंद्र मांझी को शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, जम्हारी में पदस्थ किया गया है, जबकि बीआरसी प्रभारी सतीश स्वरूप पटेल…

Read More

बसना। विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने कहा कि जीएसटी 2.0 सुधार जनता के लिए नवरात्रि और दिवाली का उपहार है। उन्होंने यह बात मंगलवार को क्षेत्र के पिरदा मंडल स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में सेवा पखवाड़ा के तहत आयोजित आत्मनिर्भर भारत, स्वदेशी और जीएसटी रिफॉर्म कार्यशाला को संबोधित करते हुए कही। बसना विधायक डॉ. संपत अग्रवाल बोले – जीएसटी 2.0 जनता के लिए नवरात्रि और दिवाली का उपहार। उन्होंने बताया कि जीएसटी 2.0 का उद्देश्य आम नागरिकों को सीधी राहत देना है। इस सुधार के बाद हेल्थकेयर सामग्री, शैक्षणिक सामग्री, किसान उपयोगी सामान, ऑटोमोबाइल पार्ट्स और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण पहले से…

Read More

सरायपाली। विधायक चातुरी नंद ने कहा कि “शिक्षक समाज की रीढ़ हैं, जिनके बिना राष्ट्र निर्माण अधूरा है।” उन्होंने कहा कि  केवल बच्चों को शिक्षा ही नहीं देते, बल्कि उनके भविष्य को संवारने का महत्वपूर्ण कार्य भी करते हैं।विधायक नंद ने अपने गुरु स्व. डॉ. पद्मा डड़सेना को स्मरण करते हुए कहा कि उन्होंने शिक्षा और समाजसेवा में जो आदर्श प्रस्तुत किया, वह आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बनेगा। इस अवसर पर राज्यपाल पुरस्कार से सम्मानित शिक्षक डॉ. अनिल प्रधान सहित अन्य अतिथियों ने भी संबोधन दिया। 51 शिक्षक-शिक्षिकाओं को सम्मान कार्यक्रम में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान…

Read More

पिथौरा। विकासखंड के ग्राम ठाकुरदिया खुर्द में रविवार को रिहायशी इलाके के पास भालू देखे जाने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। ग्रामीणों ने खेतों की ओर भालू को विचरण करते देखा और तुरंत इसकी सूचना ग्राम कोटवार व सरपंच को दी। ग्रामीणों में सतर्कता गांव में मुनादी कर लोगों को सतर्क रहने और भालू से छेड़छाड़ न करने की हिदायत दी गई।इस घटना से क्षेत्र में भय का माहौल बन गया है। वन विभाग की निगरानी सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और इलाके में निगरानी शुरू कर दी।रेंजर सालिकराम डड़सेना ने बताया कि टीम…

Read More

बसना: विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने किया पेंशनर भवन का लोकार्पण बसना। सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परिसर में शनिवार को छत्तीसगढ़ पेंशनधारी कल्याण संघ के नवनिर्मित पेंशनर भवन का भव्य लोकार्पण समारोह आयोजित हुआ।कार्यक्रम में विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने विधिवत रिबन काटकर भवन को क्षेत्र के वरिष्ठजनों को समर्पित किया। वरिष्ठजनों को समर्पित यह भवन विधायक डॉ. अग्रवाल की विशेष पहल और प्रयासों का परिणाम है। लंबे समय से प्रतीक्षित इस भवन के लोकार्पण के अवसर पर उन्होंने कहा कि यह पेंशनर भवन सिर्फ एक मिलन स्थल नहीं होगा, बल्कि वरिष्ठजनों के अनुभव, मार्गदर्शन और प्रेरणा को…

Read More

बसना: बंजारी तालाब गजराडीह परिसर में पौधारोपण, हरियाली बढ़ाने का लिया संकल्प बसना। बंजारी तालाब गजराडीह परिसर में शनिवार को पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह आयोजन धनेश खम्हारी की 21वीं नवरात्रि पूजा पूर्ण होने के उपलक्ष्य में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का संचालन योगेश कुमार बढ़ाई के निर्देशन में हुआ, जहां उपस्थित युवाओं ने सामूहिक रूप से पौधारोपण कर वातावरण को हराभरा बनाने का संकल्प लिया। जीवनदायी पौधे लगाए गए पौधारोपण के दौरान आम, बरगद और पीपल जैसे जीवनदायी पौधे लगाए गए। आयोजकों ने बताया कि इन पौधों का उद्देश्य सिर्फ हरियाली बढ़ाना नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ…

Read More

बसना: विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं संग सुना प्रधानमंत्री का ‘मन की बात’, बताया राष्ट्रनिर्माण का दर्पण बसना। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम के 126वें संस्करण का प्रसारण 28 सितंबर को हुआ। इस अवसर पर बसना विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं और आम जनता के साथ अपने निवास पर यह कार्यक्रम सुना। कार्यक्रम पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए विधायक डॉ. अग्रवाल ने इसे “जन-जन की प्रेरणा और राष्ट्र निर्माण का दर्पण” बताया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने एक बार फिर नारी शक्ति, स्थानीय उद्यम और स्वदेशी उत्पादों को सम्मान देकर देश की बदलती तस्वीर…

Read More