Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Ashok Nishad
रायपुर: गणेश विसर्जन के दौरान तालाब में डूबने से युवक की मौत रायपुर। राजधानी रायपुर में गणेश विसर्जन के दौरान एक युवक की तालाब में डूबने से मौत हो गई। हादसा खमतराई थाना क्षेत्र का है। मृतक की पहचान राजस्थान निवासी राहुल राजपूत सिंह (21) के रूप में हुई है, जो रायपुर में एक होटल में काम करता था। खमतराई थाना प्रभारी सचिन सिंह ने बताया कि यह घटना शनिवार और रविवार की दरमियानी रात लगभग 12 बजे हुई। युवक अपने दोस्तों के साथ तालाब में गणेश विसर्जन करने आया था। इसी दौरान वह गहरे पानी में चला गया और…
बसना: शासकीय प्राथमिक शाला बोहारपार में शिक्षक दिवस समारोह बसना। शासकीय प्राथमिक शाला बोहारपार में शिक्षक दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के तैल चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर की गई। इसके बाद शिक्षकों का स्वागत गुलाल और पुष्प गुच्छ से किया गया। छात्र-छात्राओं ने संयुक्त रूप से शिक्षकों को राधा-कृष्ण की तस्वीर भेंट की। प्रधान पाठक तसमिता साहू ने उद्बोधन में डॉ. राधाकृष्णन के जीवन परिचय से लेकर राष्ट्रपति बनने तक की प्रेरक यात्रा पर प्रकाश डाला। सहायक शिक्षक तिलक नायक ने गुरु महिमा गीत की प्रस्तुति दी। वहीं सुरेश कुमार साहू ने…
बलरामपुर। छत्तीसगढ़ में गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन उत्साह और श्रद्धा के साथ जारी है। शनिवार शाम से राज्यभर में मूर्तियों के विसर्जन का क्रम शुरू हुआ। इस दौरान कई जगहों से अलग-अलग दृश्य सामने आए—कहीं हादसा हुआ तो कहीं भाईचारे और देशभक्ति की मिसाल दिखी। बलरामपुर गणेश विसर्जन में हादसा, सांप्रदायिक सौहार्द और देशभक्ति की झलक बलरामपुर जिले में राजपुर थाना क्षेत्र से दुखद घटना सामने आई। गणेश विसर्जन के दौरान डीजे पर नाचते समय एक नाबालिग युवक अचानक बेहोश होकर गिर पड़ा। परिजनों ने उसे तुरंत अस्पताल पहुँचाया, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। आशंका है कि डीजे…
रायपुर।आज 7 सितंबर भाद्रपद मास की पूर्णिमा है और इस विशेष अवसर पर रात को चंद्र ग्रहण भी लगेगा। खगोलविदों और ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, चंद्र ग्रहण की शुरुआत रात 9:56 बजे होगी और यह 1:26 बजे समाप्त होगा। इस दौरान पूर्ण चंद्र ग्रहण का नजारा रात 11:41 बजे देखने को मिलेगा। भाद्रपद पूर्णिमा पर आज लगेगा चंद्र ग्रहण, दोपहर 12:56 बजे से शुरू होगा सूतक। ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा ने बताया कि चंद्र ग्रहण का सूतक काल 9 घंटे पहले, यानी दोपहर 12:56 बजे से शुरू हो जाएगा और ग्रहण समाप्त होने तक जारी रहेगा। मान्यता है कि इस समय…
सारंगढ़-बिलाईगढ़ में विहान योजना पर सवाल, महिलाओं ने लगाए भ्रष्टाचार के आरोप महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से शुरू हुई थी योजना सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में महिलाओं को आत्मनिर्भर और स्वरोज़गार की राह पर आगे बढ़ाने के उद्देश्य से विहान योजना (राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन) शुरू की गई थी। योजना का मकसद स्वयं सहायता समूहों को मजबूत कर ग्रामीण महिलाओं को सशक्त बनाना था। भ्रष्टाचार और वसूली के आरोप लेकिन अब यह योजना सवालों के घेरे में है। जिले से लगातार भ्रष्टाचार और वसूली की शिकायतें सामने आ रही हैं। हाल ही में गोडम क्लस्टर की महिलाओं ने आरोप लगाया…
आज (7 सितंबर) भाद्रपद पूर्णिमा है। इस दिन उन लोगों के लिए श्राद्ध कर्म किए जाते हैं, जिनकी मृत्यु पूर्णिमा तिथि पर हुई थी। कल यानी 8 सितंबर से पितृ पक्ष की शुरुआत होगी, जो 21 सितंबर तक चलेगा। इन दिनों परिवारजन अपने पूर्वजों को याद करते हैं और उनकी आत्मा की शांति के लिए धूप-ध्यान, तर्पण और पिंडदान करते हैं। पितरों की कृपा से मिलता है सुख-शांति उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा के अनुसार, पितृ पक्ष में जाने-अनजाने सभी पूर्वजों के लिए श्राद्ध करना चाहिए। मान्यता है कि पितरों की तृप्ति से जीवन में सुख-शांति और समृद्धि आती…
रायपुर। रायपुर में शनिवार रात 8 बजे से गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन शुरू हो गया। रायपुर में भीड़भाड़ और अव्यवस्था से बचने के लिए नगर निगम ने छोटी-बड़ी प्रतिमाओं के विसर्जन हेतु अलग-अलग तालाब और अस्थायी कुंड तैयार किए हैं। वहीं, महादेव घाट में केवल बड़ी मूर्तियों का विसर्जन किया जा रहा है। गणेश प्रतिमा विसर्जन की धूम, रायपुर में विशेष व्यवस्थाएं रायपुर के बुढ़ापारा में राउत नाचा की थीम पर ढोल-मंजीरे और पारंपरिक गीतों की गूंज के बीच गणपति बप्पा को विदाई दी गई।भिलाई में गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान कलाकारों ने देशभक्ति गीतों की शानदार प्रस्तुतियां दीं। तिरंगे…
सीएम विष्णु देव साय ने एम्स रायपुर में ‘देव हस्त’ रोबोटिक सर्जरी सिस्टम का शुभारंभ किया रायपुर में मध्य भारत का पहला शासकीय रोबोटिक सर्जिकल सिस्टम रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शनिवार को राजधानी रायपुर स्थित टाटीबंध में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में मध्य भारत के पहले शासकीय रोबोटिक सर्जिकल सिस्टम ‘देव हस्त’ का शुभारंभ किया। सीएम ने किया पहला ड्राई लैब डिसेक्शन मुख्यमंत्री ने स्वयं ‘देव हस्त’ पर पहला ड्राई लैब डिसेक्शन कर इस तकनीक की औपचारिक शुरुआत की। उन्होंने कहा कि रोबोटिक सर्जरी प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं में एक नया अध्याय है और यह…
गढ़पटनी । शासकीय प्राथमिक शाला गढ़पटनी में रजत जयंती वर्ष का लगातार दशम दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय में प्रयोग प्रदर्शन का आयोजन किया गया, जिसमें छात्रों ने विज्ञान विषय से संबंधित विभिन्न रोचक प्रयोग प्रस्तुत किए। विशेष आकर्षण का केंद्र जोड़ मशीन (Add Machine) रही, जिसे बच्चों ने अपने रचनात्मक विचारों से तैयार किया था। शासकीय प्राथमिक शाला गढ़पटनी में रजत जयंती वर्ष का लगातार दशम दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस जोड़ मशीन के माध्यम से छात्रों ने गणितीय गणना को सरल और रोचक ढंग से समझाया। मशीन में संख्याओं को जोड़ने…
रायपुर। सूदखोरी, ब्लैकमेलिंग और मारपीट के चर्चित मामले में पुरानी बस्ती पुलिस ने तोमर परिवार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने इस केस में 2222 पन्नों की पहली चार्जशीट कोर्ट में पेश की है। इसमें कुल पांच आरोपियों को नामजद किया गया है, जबकि दो आरोपी अब भी फरार हैं। पुलिस के मुताबिक, शुभ्रा सिंह तोमर (41), भावना तोमर (30), दिव्यांश सिंह (25), बंटी सहारे (35) और जीतेंद्र देवांगन (24) के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की गई है। जांच में सामने आया है कि शुभ्रा और भावना ने सूदखोरी के लिए कंपनियां बनाई थीं। इन कंपनियों के जरिए ही…