Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Ashok Nishad
अमित शाह ने महतारी वंदन की 20वीं किस्त ट्रांसफर की जगदलपुर। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने शनिवार को छत्तीसगढ़ की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना की 20वीं किस्त के तहत 606.94 करोड़ रुपये की राशि प्रदेश की 64.94 लाख महिलाओं के बैंक खातों में सीधे ट्रांसफर की। यह योजना 1 मार्च 2024 से शुरू की गई थी, जिसमें राज्य सरकार हर विवाहित महिला को प्रति माह 1,000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान कर रही है। अब तक इस योजना के अंतर्गत महिलाओं को कुल 12,983.13 करोड़ रुपये का सीधा लाभ मिल चुका है। इस अवसर पर शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री…
अमित शाह बोले 26 मार्च 2026 से पहले बस्तर नक्सलमुक्त होगा जगदलपुर। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि 26 मार्च 2026 से पहले बस्तर पूरी तरह नक्सलमुक्त हो जाएगा। उन्होंने कहा कि दिल्ली के लोगों ने भ्रम फैलाया और नक्सलवाद ने बस्तर को विकास से दूर किया, लेकिन भाजपा शासन में मुफ्त स्वास्थ्य बीमा, 3100 रुपए प्रति क्विंटल धान खरीदी और एक माह में 500 से अधिक नक्सलियों का सरेंडर जैसे ठोस कदम उठाए गए हैं। शाह ने कहा कि यदि नक्सल मुक्त गांव बनाए जाते हैं तो हर गांव को विकास के लिए 1 करोड़ रुपये दिए जाएंगे।…
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह छत्तीसगढ़ पहुंचे, आज बस्तर दशहरा में होंगे शामिल रायपुर। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह शुक्रवार रात 8 बजे रायपुर पहुंचे। वे फिलहाल रायपुर के एक निजी होटल में ठहरे हैं। शनिवार को शाह बस्तर के जगदलपुर में आयोजित विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरा महोत्सव में शामिल होंगे। उनके आगमन को लेकर प्रदेश भाजपा ने पूरी तैयारियां कर ली हैं। रायपुर एयरपोर्ट पर उनका भव्य स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, केंद्रीय मंत्री तोखन साहू, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, गृह मंत्री विजय शर्मा, उपमुख्यमंत्री अरुण साव समेत कई मंत्री-विधायक मौजूद रहे। 🔹 नक्सल सरेंडर और राजनीतिक बयानबाजी शाह…
गांधी जयंती पर शासकीय वल्लभाचार्य महाविद्यालय में हुए विविध कार्यक्रम महासमुंद। शासकीय महाप्रभु वल्लभाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय, महासमुंद की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई ने सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी जयंती पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया। गांधी जी के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। अतिथियों ने गांधी जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि महात्मा गांधी का जन्म 2 अक्टूबर 1869 को गुजरात के पोरबंदर में हुआ था। उनका पालन-पोषण धार्मिक वातावरण में हुआ, जिस पर जैन धर्म और वैष्णव परंपरा का गहरा प्रभाव रहा। अहिंसा, आत्मशुद्धि और…
पिथौरा : माता-पिता की स्मृति में शासकीय अस्पताल को बेड दान पिथौरा। पिथौरा निवासी लोकनाथ सिन्हा ने अपने माता-पिता स्व. कमला देवी सिन्हा एवं स्व. इंद्रचंद सिन्हा की स्मृति में तथा माता की पुण्यतिथि के अवसर पर गुरुवार को शासकीय अस्पताल पिथौरा में मरीजों की सुविधा के लिए सेमी फ्लावर बेड समर्पित किया। लोकनाथ सिन्हा ने कहा कि उनके माता-पिता ने जीवनभर समाज सेवा और मानव कल्याण को सर्वोपरि रखा। उनकी याद में किया गया यह प्रयास अस्पताल में भर्ती मरीजों को राहत पहुंचाने में सहायक होगा। अस्पताल के प्रभारी खंड चिकित्सा अधिकारी तारा अग्रवाल ने इस सहयोग की सराहना…
रायपुर में पं. धीरेंद्र शास्त्री सुनाएंगे श्री हनुमंत कथा, 4 से 8 अक्टूबर तक अवधपुरी मैदान में भव्य आयोजन रायपुर। बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर पूज्य पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री 4 से 8 अक्टूबर तक रायपुर के अवधपुरी मैदान, श्रीनगर रोड, गुढियारी में श्री हनुमंत कथा सुनाएंगे। यह आयोजन स्व. पुरुषोत्तम अग्रवाल स्मृति फाउंडेशन के तत्वावधान और युवा समाजसेवी चंदन बसंत अग्रवाल के नेतृत्व में किया जा रहा है। कथा का प्रसारण संस्कार टीवी, बसंत अग्रवाल के आधिकारिक इंस्टाग्राम, फेसबुक और यूट्यूब चैनल पर प्रतिदिन दोपहर 3 बजे से शाम 7 बजे तक होगा। वहीं, पं. धीरेंद्र शास्त्री किसी भी दिन सुबह…
बसना महाविद्यालय में गांधी जयंती धूमधाम से मनाई गई बसना। स्वर्गीय श्री जयदेव सतपथी शासकीय महाविद्यालय, बसना में गुरुवार को गांधी जयंती बड़े उत्साह और धूमधाम के साथ मनाई गई। महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के साथ-साथ विजयादशमी पर्व के अवसर पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर दिव्य ज्योति मानस मंडली ने रामचरित मानस और भजन की मनमोहक प्रस्तुतियाँ दीं। मंडली के सूत्रधार पुरंदर बंछोर ने स्वयं सेवकों को महात्मा गांधी के बताए मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया। गायक लिंगराज पटेल ने गांधीजी का प्रिय भजन गाकर कार्यक्रम की शुरुआत की, जिसके…
बसन। जमडी में गांधी जयंती का आयोजन बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ किया गया। इस कार्यक्रम में गांव की महिला स्व सहायता समूहों का विशेष योगदान रहा। समारोह के मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य श्री मोक्ष प्रधान थे, जिन्होंने गांधीजी के सत्य और अहिंसा के सिद्धांतों को अपनाने का आह्वान किया। ग्राम जमडी में गांधी जयंती मनाई गई, महिला समूहों का सराहनीय योगदान। इस अवसर पर ग्राम जमडी की महिला स्व सहायता समूह की सभी महिला सदस्य उपस्थित रही जिनमे प्रमुख रूप से —श्रीमती सुनीता लोहा, श्रीमती पुष्पा पटेल, श्रीमती सुमित्रा बारमते , श्रीमती संतरा कुम्भकार, श्रीमती नीरा पटेल,…
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 3 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ दौरे पर, बस्तर दशहरा महोत्सव में होंगे शामिल रायपुर। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 3 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ के दौरे पर रहेंगे। उनके आगमन को लेकर प्रदेश बीजेपी संगठन और स्थानीय प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। शाह इस दौरान विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरा महोत्सव में शामिल होंगे। माना जा रहा है कि इस दौरे से बस्तर दशहरा को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने की दिशा में बड़ा कदम उठेगा। बस्तर की आदिवासी परंपराओं से होंगे रूबरू गृहमंत्री शाह बस्तर दशहरा उत्सव के दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधियों से मिलेंगे और क्षेत्र की आदिवासी…
रायपुर। विजयादशमी के अवसर पर पूरे छत्तीसगढ़ में दशहरा उत्सव हर्षोल्लास और धूमधाम से मनाया गया। राजधानी रायपुर के WRS कॉलोनी मैदान में 101 फीट ऊंचे रावण का दहन किया गया। इस अवसर पर राज्यपाल रामेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। रावण दहन के बाद भव्य आतिशबाजी ने उत्सव का आनंद और बढ़ा दिया। दशहरा उत्सव में 98 स्थानों पर रावण दहन किया गया। दुर्ग जिले में इस वर्ष कुल 98 स्थानों पर रावण दहन हुआ, जिनमें से 21 बड़े कार्यक्रम शामिल थे। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस प्रशासन ने 600 जवानों की…