Author: Ashok Nishad

महासमुंद। जिले के शहीद वीर नारायण सिंह (कोडार) बांध में गुरुवार को एक व्यापारी की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान 65 वर्षीय विजय चंद्राकर के रूप में हुई है, जो छत्तीसगढ़ बीज भंडार के संचालक और भाजपा की पूर्व पार्षद डागेश्वरी चंद्राकर के पति थे।गुरुवार सुबह कोडार डैम के पास एक लावारिस स्कूटी खड़ी मिली। स्थानीय ग्रामीणों को शक हुआ और उन्होंने तुरंत इसकी सूचना तुमगांव पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और अनुभवी गोताखोरों की मदद से डैम में खोजबीन शुरू की गई। कोडार डैम में मिला शव, BJP की पूर्व पार्षद…

Read More

रायपुर। राजधानी रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। एक नर्स की उसके ही बॉयफ्रेंड ने चाकू से गोदकर हत्या कर दी। युवती की लाश कमरे में खून से लथपथ हालत में मिली। मृतका के सीने और शरीर के कई हिस्सों पर चोट के निशान पाए गए हैं। पुलिस ने आरोपी बॉयफ्रेंड को गिरफ्तार कर लिया है। मृतका की पहचान प्रियंका दास (23 वर्ष) के रूप में हुई है, जो मनेंद्रगढ़ की रहने वाली थी और रायपुर के एक निजी अस्पताल में नर्स के रूप में काम करती थी। वह टिकरापारा इलाके में…

Read More

IIIT नवा रायपुर में बड़ा खुलासा: छात्र ने AI से 36 छात्राओं की निजी तस्वीरों को बनाया अश्लील, पुलिस ने बिलासपुर से किया गिरफ्तार नवा रायपुर। भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (IIIT) नवा रायपुर में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) तकनीक का गलत इस्तेमाल कर एक छात्र द्वारा 36 छात्राओं की निजी तस्वीरों को अश्लील रूप में बदलने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी छात्र सैय्यद रहीम को बिलासपुर से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के पास से लैपटॉप, मोबाइल और पेन ड्राइव जब्त किए हैं। एएसपी दौलतराम पोर्ते ने बताया कि आरोपी से पूछताछ जारी है और…

Read More

बसना।मुख्यमंत्री शिक्षा गुणवत्ता अभियान 2025-26 के तहत संकुल केंद्र पिरदा एवं पिरदा (ए) अंतर्गत आने वाले विद्यालयों में सामाजिक अंकेक्षण की प्रक्रिया निरंतर जारी है। इसी क्रम में मंगलवार को शासकीय प्राथमिक शाला बोइरडीह में टीम द्वारा सामाजिक अंकेक्षण का आयोजन किया गया। सोशल ऑडिट टीम लीडर लोरीश कुमार  ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य विद्यालयों की शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार लाना, विद्यार्थियों की सीखने की क्षमता का मूल्यांकन करना और समुदाय की सहभागिता को मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि सामाजिक अंकेक्षण के माध्यम से विद्यालयों की रैंकिंग तय की जाएगी तथा समुदाय को विद्यालय के सर्वांगीण…

Read More

पिथौरा। अंजलि विहार कॉलोनी में सोमवार की शरद पूर्णिमा की रात्रि धार्मिक और सांस्कृतिक उत्सव के रंग में सराबोर रही। यहां पारंपरिक रास गरबा प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों प्रतिभागियों ने अपनी नृत्यकला का मनमोहक प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य स्वप्निल तिवारी ने कहा कि अंजलि विहार कॉलोनी में आयोजित यह रास गरबा प्रतियोगिता पूरे क्षेत्र का गौरव बन चुकी है। यहां पारदर्शिता और पारिवारिक माहौल में आयोजन किया जाता है, जिसके कारण रायपुर, ओडिशा और आसपास के जिलों से भी प्रतिभागी हिस्सा लेने आते…

Read More

सरायपाली। क्षेत्र के ग्राम बिछिया में मंगलवार देर रात हुए सड़क हादसे में गांव के ही एक दंपति गंभीर रूप से घायल हो गए। उसी दौरान विधायक चातुरी नंद गांव में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होकर खोखसा जा रही थीं। हादसे की सूचना मिलते ही उन्होंने तत्काल मानवीय पहल दिखाते हुए अपनी गाड़ी रुकवाई और घायलों की मदद के लिए आगे आईं। विधायक नंद ने बिना किसी देरी के घायल दंपति को अपनी निजी वाहन एवं अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष एडवोकेट पुरुषोत्तम पटेल की गाड़ी से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरायपाली पहुंचाया। वहां पहुंचते ही उन्होंने चिकित्सकों को तत्काल उपचार…

Read More

दलदलसिवनी। शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला दलदलसिवनी में मंगलवार को सामाजिक अंकेक्षण कार्यक्रम का आयोजन मुख्यमंत्री शिक्षा गुणवत्ता अभियान 2025-26 के तहत किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यालय में पारदर्शिता, उत्तरदायित्व और सामुदायिक सहभागिता को बढ़ावा देना रहा। इस अवसर पर नोडल अधिकारी श्रीमती सोनल श्रीवास्तव, (व्याख्याता) शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सड्डू अपनी टीम सहित उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला दलदलसिवनी के प्रधान पाठक श्रीमती सुनीता देशलहरे, स्थानीय वार्ड पार्षद श्री खेेमलाल सेन, शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष श्री अशोक निषाद, सेवानिवृत्त शिक्षक श्री नंदकुमार निषाद एवं शासकीय उच्चत्तर माध्यमिक शाला दलदलसिवनी के प्राचार्य श्रीमती मीना बंजारें ने…

Read More

स्वास्थ्य संयोजक टीम ने मुख्य स्वास्थ्य एवं चिकित्सा अधिकारी डॉ. आई. नागेश्वर राव से मुलाकात कर लंबित भुगतान सहित समस्याओं से कराया अवगत महासमुंद। आज स्वास्थ्य संयोजक टीम ने मुख्य स्वास्थ्य एवं चिकित्सा अधिकारी (CMHO) डॉ. आई. नागेश्वर राव से मुलाकात कर लंबित भुगतानों और कार्य संबंधी समस्याओं के समाधान की मांग की। टीम ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग के क्षेत्रीय कर्मचारियों को कई महीनों से भुगतान लंबित है, जिससे उन्हें आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। बैठक के दौरान संयोजकों ने अपनी समस्याओं का विस्तार से उल्लेख करते हुए कहा कि फील्ड में कार्यरत स्वास्थ्य कर्मी लगातार…

Read More

गढ़पटनी प्राथमिक शाला में सामाजिक अंकेक्षण और “एक पेड़ मां के नाम” कार्यक्रम संपन्न बसना । शासकीय प्राथमिक शाला गढ़पटनी में मुख्यमंत्री शिक्षा गुणवत्ता अभियान 2025-26 के अंतर्गत सामाजिक अंकेक्षण तथा “एक पेड़ मां के नाम” कार्यक्रम का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। कार्यक्रम में सामाजिक अंकेक्षण टीम की प्रमुख श्रीमती लता यादव ने विद्यालय पहुंचकर शिक्षकों, पालकों और विद्यार्थियों के मध्य समन्वय, पारदर्शिता और संवाद पर विशेष बल दिया। उन्होंने कहा कि विद्यालय की प्रगति तभी संभव है, जब शिक्षक, पालक और विद्यार्थी आपसी सहयोग से कार्य करें। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में “एक पेड़ मां के नाम” अभियान…

Read More

तुमगांव प्राथमिक शाला में प्रोजेक्ट प्रदर्शनी आयोजित, बच्चों ने दिखाई सृजनशीलता महासमुंद। शासकीय बालक प्राथमिक शाला तुमगांव में सोमवार को प्रोजेक्ट प्रदर्शनी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में कक्षा तीसरी से पांचवीं तक के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। दशहरा अवकाश से पूर्व सभी विद्यार्थियों को गृहकार्य स्वरूप प्रोजेक्ट वर्क दिया गया था, जिसे बच्चों ने अत्यंत सुंदर, रचनात्मक और ज्ञानवर्धक रूप में तैयार किया। प्रदर्शनी के दिन बच्चों ने अपने प्रोजेक्ट्स की प्रस्तुति दी और विषयों की उत्कृष्ट समझ का प्रदर्शन किया। गणित विषय में विद्यार्थियों ने जोड़, घटाना, गुणा, भाग, बढ़ते व घटते क्रम पर आकर्षक मॉडल…

Read More