Author: Ashok Nishad

सरायपाली(जीतयादव)। राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर शासकीय उच्च प्राथमिक शाला रिमजी में विज्ञान दिवस पखवाड़ा के समापन पर भव्य विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन उत्साह और गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने विज्ञान के विविध विषयों पर आधारित आकर्षक वर्किंग मॉडल, त्रिआयामी (3D) मॉडल और प्रयोगात्मक प्रस्तुतियाँ प्रदर्शित कीं। राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर वर्किंग और 3D मॉडलों ने खींचा ध्यान, ‘उत्प्लावन बल’ मॉडल रहा प्रथम। कार्यक्रम विकासखंड शिक्षा अधिकारी टीकमचंद पटेल, सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी डी.एन. दीवान, संकुल स्त्रोत केंद्र समन्वयक देवानंद नायक तथा संकुल प्राचार्य पी.के. ग्वाल एवं व्याख्याता डॉ. गेसमोती पटेल के मार्गदर्शन…

Read More

पिथौरा(जीतयादव)।आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया को शराब नीति मामले में बरी किए जाने के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा जा रहा है। इसी कड़ी में आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़ युवा विंग के जिला अध्यक्ष खिरोद पटेल ने प्रेस बयान जारी कर फैसले का स्वागत किया है। अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया के बरी होने पर युवा विंग ने जताई खुशी, महासमुंद में अभियान का ऐलान। खिरोद पटेल ने कहा कि अदालत के निर्णय से यह स्पष्ट हुआ है कि न्यायपालिका पर जनता का विश्वास मजबूत है। उन्होंने इसे “सच्चाई की जीत”…

Read More

बसना(जीतयादव)। बसना पुलिस को आयरन स्पंज की चोरी, अवैध परिवहन और खपाने के मामले में बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो ट्रकों में लदे कुल 68.755 मीट्रिक टन अवैध स्पंज आयरन जब्त किया है। जब्त सामग्री और वाहनों की कुल कीमत करीब 42 लाख रुपये आंकी गई है। इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। दो ट्रकों सहित आयरन स्पंज की 42 लाख की संपत्ति जब्त, फर्जी दस्तावेजों से वैध दिखाने की रची जा रही थी साजिश। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ट्रक क्रमांक CG 04 JC 4585 और CG 07…

Read More

सरायपाली(जीतयादव)। जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर लगातार प्रहार करते हुए ANTF और थाना सिंघोड़ा पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई में 35 किलोग्राम गांजा के साथ दो अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। जब्त गांजे की कीमत 17 लाख 50 हजार रुपये आंकी गई है। ANTF ने एनएच-53 रेहटीखोल में नाकाबंदी कर पकड़ी गई कार; 29.80 लाख की संपत्ति जब्त। पुलिस को सूचना मिली थी कि एक सफेद रंग की वेरना एचएक्स कार (क्रमांक MP 07 ZZ 5221) ओडिशा की ओर से गांजा लेकर आ रही है। सूचना पर एनएच-53 स्थित रेहटीखोल में नाकाबंदी की गई। कुछ समय बाद…

Read More

महासमुंद(जीतयादव)। शासकीय महाप्रभु वल्लभाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय महासमुंद में भारत सरकार के युवाओं को नेतृत्व कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय तथा राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित ‘विकसित भारत युवा संसद 2026’ कार्यक्रम में महासमुंद की सांसद रूपकुमारी चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। सांसद रूपकुमारी चौधरी ने युवाओं को नेतृत्व और जिम्मेदारी निभाने का दिया संदेश। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को लोकतांत्रिक प्रक्रिया से जोड़ना, नेतृत्व क्षमता विकसित करना और राष्ट्र निर्माण में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना था। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और विभिन्न समसामयिक विषयों पर अपने विचार…

Read More

बसना(रूपानंद साव) सेमलिया से बैगनडीह होते हुए राष्ट्रीय राज्य मार्ग तक बनी नई डामरीकरण सड़क इन दिनों अपनी बदहाल स्थिति को लेकर चर्चा में है। प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क विकास योजना के तहत निर्मित इस मार्ग पर जगह-जगह बड़े गड्ढे हो गए हैं, जिससे ग्रामीणों, छात्रों और राहगीरों को आवागमन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। निर्माण के कुछ ही महीनों में उखड़ी डामरीकरण सड़क, बरसात से पहले मरम्मत नहीं हुई तो बढ़ सकता है हादसे का खतरा। ग्रामीणों का कहना है कि बारिश समाप्त होने के बाद अक्टूबर-नवंबर 2025 तक सड़क की मरम्मत होने की उम्मीद थी, लेकिन…

Read More

सरायपाली(जीतयादव)।शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कलेण्डा में कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित वातावरण में आयोजित की गई। परीक्षा के दौरान व्यवस्थाएं संतोषजनक रहीं और विद्यार्थियों ने अनुशासनपूर्वक परीक्षा में भाग लिया।प्राप्त जानकारी के अनुसार जीव विज्ञान विषय में कुल 30 विद्यार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 9 विद्यार्थी परीक्षा में उपस्थित रहे। वहीं अर्थशास्त्र विषय में 21 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। दोनों विषयों में अनुपस्थित विद्यार्थियों की संख्या शून्य रही, जिससे केंद्र की उपस्थिति संतोषजनक मानी गई। जीव विज्ञान और अर्थशास्त्र विषय की बोर्ड परीक्षा अनुशासित वातावरण में सम्पन्न, सभी परीक्षार्थी रहे उपस्थित। परीक्षा केंद्र में आवश्यक सुरक्षा एवं…

Read More

बसना(जीतयादव)। राष्ट्रीय विज्ञान दिवस की पूर्व संध्या पर शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला अरेकेल में शुक्रवार शाम 5:00 बजे से विशेष “आकाश दर्शन” कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं एवं ग्रामीणों को टेलिस्कोप के माध्यम से चंद्रमा, उसके क्रेटर, बृहस्पति ग्रह, ध्रुव तारा सहित विभिन्न ग्रह-उपग्रहों और तारामंडल का अवलोकन कराया जाएगा। शाम 5 बजे से होगा विशेष आयोजन, वैज्ञानिक सोच विकसित करने की अनूठी पहल। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में विज्ञान के प्रति रुचि जागृत करना और खगोल विज्ञान की रोचक जानकारी से उन्हें जोड़ना है। आयोजकों का मानना है कि खुले आकाश के नीचे प्रत्यक्ष रूप से…

Read More

बसना(जीतयादव)। बसना थाना भवरपुर चौकी क्षेत्र में इन दिनों 100 और 200 रुपये के हूबहू दिखने वाले नकली नोटों के जरिए ठगी का मामला सामने आया है। ग्रामीण क्षेत्रों में घूम रहे कुछ लोग छोटे दुकानदारों, सब्जी विक्रेताओं और नाबालिग बच्चों द्वारा संचालित दुकानों को निशाना बना रहे हैं। नाबालिग दुकानदारों को बना रहे निशाना, 100-200 के नकली नोट से ग्रामीणों को लग रहा चूना। जानकारी के अनुसार ठग ‘मनोरंजन बैंक’ या तथाकथित चूरन वाले नोटों को असली नोट की तरह चलाकर सामान खरीद लेते हैं। ये नोट आकार, रंग और कागज की बनावट में असली नोट जैसे ही दिखते…

Read More

बसना(जीतयादव)। बसना विकासखंड के संकुल केंद्र जमदरहा अंतर्गत शासकीय प्राथमिक शाला ललितपुर में प्रधानमंत्री पोषण योजना के तहत 17वीं बार नेवता भोज का आयोजन किया गया। इस बार आयोजन शाला प्रबंधन समिति की उपाध्यक्ष श्रीमती खेमकुमारी साहू द्वारा स्वप्रेरणा से कराया गया। ललितपुर में सामुदायिक सहभागिता से हुआ आयोजन, बच्चों को मिला विशेष नेवता भोज। कार्यक्रम विकासखंड शिक्षा अधिकारी बद्रीविशाल जोल्हे, विकासखंड स्रोत केंद्र समन्वयक अनिल सिंह साव, एबीईओ लोकेश्वर सिंह कंवर, संकुल नोडल प्राचार्य उत्तर कुमार चौधरी एवं संकुल समन्वयक डिजेंद्र कुर्रे के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत प्रधान पाठक गफ्फार खान द्वारा उपस्थित अतिथियों को पुष्पगुच्छ…

Read More